CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Aug 06, 2026, 20:47 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
CGPSC रिजल्ट में NEWS और Space Rani नामों पर बवाल। CBI को हाईकोर्ट का झटका, रावतपुरा केस में फोन टैपिंग अवैध। छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का कृषि घोटाला। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर...

CGPSC रिजल्ट में NEWS और Space Rani की एंट्री, भूपेश ने दी सांय-सांय बधाई

CGPSC की SI भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में 'NEWS', 'SPACERANI' और अन्य नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल सूची के बाद कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





CBI को हाईकोर्ट का झटका, रावतपुरा सरकार केस में फोन टैपिंग अवैध

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट से जुड़े रिश्वत मामले में सीबीआई की फोन टैपिंग को अवैध करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्डिंग और इंटरसेप्ट किए गए संदेशों को नष्ट किया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



निर्यात शुल्क बढ़ने से बिगड़ा गणित, Bsp ई-ऑक्शन मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

top news of chhattisgarh:भिलाई स्टील प्लांट के ई-ऑक्शन में 10 लाख रुपए की बयाना राशि जब्ती मामले में बिलासपुर हाई कोर्ट ने कामधेनु ट्रेडिंग की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह संविदात्मक विवाद है और इसका समाधान मध्यस्थता प्रक्रिया से होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





8 साल का इंतजार खत्म, 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2018 से लंबित 156 उत्कृष्ट व पैरा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति-2007 के तहत राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है, जिससे उनके लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का कृषि घोटाला, खिलौने के टेंडर से खरीदी गई खाद

छत्तीसगढ़ में जैविक खेती के 10 करोड़ के बजट में बड़ा घोटाला हुआ है। अफसरों ने टेंडर की कैटेगरी बदलकर बीज निगम से दोगुने-तिगुने दामों पर खाद और कृषि सामग्री खरीदी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रावतपुरा सरकार
  • भिलाई स्टील प्लांट
  • cgpsc
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें