CG Top News : आयुष्मान में वसूली से लेकर शिक्षक भर्ती पर विवाद तक, पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 17 अस्पताल जांच के घेरे में, 14 की जांच पूरी
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों की मनमानी के मामले सामने आए हैं। कुछ अस्पतालों पर मरीजों से अतिरिक्त पैसे लेने और इलाज के लिए गलत पैकेज इस्तेमाल करने के आरोप हैं। शिकायतों के बाद राज्य नोडल एजेंसी ने 17 अस्पतालों को जांच के दायरे में लिया था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम
छत्तीसगढ़ की सियासत में अब धर्म का तड़का लगना शुरु हो गया है। जैसे जैसे चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे वैसे हिंदुत्व की बयार बहने लगी है। बीजेपी के लिए वैसे भी राम,हिंदुत्व,गाय जैसे मुद्दे कोर विषय हैं। बात मठ मंदिरों के जीर्णोद्धार की हो या फिर राम वन गमन पथ की। एक बार फिर इन सब पर काम शुरु हो गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
GST विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ज्वाइंट कमिश्नर बदले, सोनल मिश्रा को BIU की कमान, नरेंद्र वर्मा रायपुर संभाग-1 पहुंचे
छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य कर विभाग के 10 ज्वाइंट कमिश्नर के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) की जिम्मेदारी सोनल के. मिश्रा को दी गई है। वहीं, BIU में पदस्थ नरेंद्र वर्मा को रायपुर संभाग-1 भेजा गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रामगढ़ के बाद नंदराज पर संकट की कहानी,दोनों में सूत्रधार अडानी,आदिवासियों के चेहरे पर गुस्सा आंखों में पानी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में खनन की लगातार अनुमति ने आदिवासियों की आंदोलित कर दिया है। हालात एक बार फिर 8 पहले जैसे बनने लगे हैं। आदिवासियों में विरोध की आग भड़क रही है। रामगढ़ पहाड़ी के बाद अब बैलाडीला के नंदराज पर्वत पर अस्तित्व का संकट मंडरा गया है। इन दोनों के पीछे मुख्य सूत्रधार अडानी कंपनी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए 3 करोड़ मांगने के आरोप
छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उन्हें कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छग के वोट चोरी की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश को दबाकर बैठा है स्वास्थ्य विभाग, सचिव के खिलाफ अवमानना की तैयारी
छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का एक ऐसा काला खेल सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के 2023 में हुए चुनाव का है। इस चुनाव में मृत फार्मासिस्टों के नाम पर वोट डालने से लेकर एक ही मतदाता को दो-दो मतपत्र भेजने तक के आरोप लगे हैं। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ शाखा ने इन गड़बड़ियों की शिकायत की थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएडी ने हटाई अफसरों की कुर्सी, कुछ बदले तो पुराने आदेश में भी हुआ संशोधन
छत्तीसगढ़ मंत्रालय यानी महानदी भवन में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत कुल 5 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जबकि एक पुराने आदेश को बदलकर उसमें नया पेंच कस दिया गया है। आदेश में सबसे अधिक चर्चा सामान्य प्रशासन के योगेंद्र कुर्रे और राजपाल बघेल को लेकर है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के आदेश पर दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला मौका, आवेदन की तारीख अलग से होगी घोषित
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के विज्ञापनों में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर बदलाव करना पड़ा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती विज्ञापनों में संशोधन करते हुए कुछ श्रेणियों के दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का नया अवसर देने का फैसला किया है। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
CGPSC-2025 और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक से भड़के अभ्यर्थी, बिलासपुर में निकाला कैंडल मार्च
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक और CGPSC-2025 की परीक्षा प्रक्रिया को लेकर प्रतियोगी युवाओं में नाराजगी बढ़ गई है। रविवार रात बिलासपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रक्रिया में हो रही देरी पर सवाल उठाए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नगरीय निकाय चुनाव 2026: दुर्ग प्रशासन ने तय किए मतदान और मतगणना केंद्र, सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। भिलाई नगर निगम के साथ रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल में भी चुनावी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। एक ओर भाजपा और कांग्रेस के नेता बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने मतदान, मतगणना और मतदाता सूची से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।