छग के वोट चोरी की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश को दबाकर बैठा है स्वास्थ्य विभाग, सचिव के खिलाफ अवमानना की तैयारी

VINAY VERMA | Oct 12, 2026, 17:07 IST
Share
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल चुनाव में फर्जी मतदान के आरोप<br>
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल चुनाव में फर्जी मतदान के आरोप

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का एक ऐसा काला खेल सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के 2023 में हुए चुनाव का है। इस चुनाव में मृत फार्मासिस्टों के नाम पर वोट डालने से लेकर एक ही मतदाता को दो-दो मतपत्र भेजने तक के आरोप लगे हैं। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ शाखा ने इन गड़बड़ियों की शिकायत की थी।

मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। 16 जुलाई 2025 को कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत पर नियमों के मुताबिक जल्द फैसला लेने का आदेश दिया। आरोप है कि इसके बाद भी शिकायत पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अब इस मामले में अवमानना की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

फार्मेसी काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 20 सितंबर 2022 को खत्म हो गया था। इसके बाद 2023 में चुनाव कराया गया। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 17 नवंबर 2022 को ही निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मतदाता सूची की गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। एसोसिएशन ने मृत फार्मासिस्टों के नाम हटाने, कई अखबारों में चुनाव की सूचना प्रकाशित करने, मतपत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजने और मतगणना की वीडियोग्राफी कराने की मांग की थी। इसके बावजूद चुनाव प्रक्रिया पर विवाद खड़ा हो गया।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च:
आज सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेंगे राहुल गांधी, बोले-सरकार के 200 अफसर हमारे साथ
12 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले राहुल गांधी ने आज 12 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के 200 अफसर उनके साथ हैं। राहुल ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ पिछले 4-5 दिनों से दिल्ली में लोगों का आंदोलन चल रहा है।

13 हजार से ज्यादा वोट पड़े

रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में 13 अप्रैल 2023 को मतगणना हुई। 14 अप्रैल को जारी परिणाम के मुताबिक कुल 13,183 मत मिले थे। इनमें से 900 मत अवैध पाए गए। छह सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया। लेकिन परिणाम आने के बाद ही चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे। एसोसिएशन ने 24 अप्रैल 2023 को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के सामने औपचारिक अपील पेश की। इसमें पूरे चुनाव को रद्द कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की गई।

मृतकों के नाम पर वोटिंग

एसोसिएशन का आरोप है कि मतदाता सूची से मृत फार्मासिस्टों के नाम नहीं हटाए गए। इन नामों पर मतपत्र जारी हुए और मतदान भी हुआ। शिकायत में अक्षय साहू, योगेश कुमार साहू, प्रेम चंद महेश्वरी, चुन्नीलाल देवांगन और रितिका गोस्वामी के नाम दिए गए हैं। एसोसिएशन ने इनके पंजीयन और मतदाता क्रमांक का ब्योरा भी शिकायत के साथ लगाया था। सवाल यह है कि अगर संबंधित मतदाता पहले ही दुनिया से जा चुके थे, तो उनके नाम पर मतपत्र किसे मिला और वोट किसने डाला? इस आरोप की स्वतंत्र जांच और आधिकारिक पुष्टि होना अभी जरूरी है।

रायपुर में अमित जोगी का अनोखा विरोध: चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग, सड़कों पर निकाली 'ज्ञानू-जानू की बारात' | Amit Jogi's Unique Protest in Raipur: Demands CEC's Resignation, 'Gyanu-Jaanu Ki Baraat' on Streets
चुनाव आयोग के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन : बैंड-बाजे और ज्ञानू-जानू के मुखौटों के साथ सड़कों पर उतरी JCCJ
10 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनकर ज्ञानू-जानू की बारात निकाली। बैंड-बाजे के साथ निकली इस बारात में शादी की रस्में भी निभाई गईं।

मतगणना पर भी सवाल

शिकायत में जांजगीर-चांपा के राम रतन बर्मन का उदाहरण देते हुए कहा गया कि एक ही नाम और पते पर दो मतपत्र स्पीड पोस्ट से भेजे गए। आरोप है कि दोनों से मतदान हुआ। एसोसिएशन का दावा है कि आपत्ति के बावजूद निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जांच नहीं कराई। मतपत्रों पर हस्ताक्षर मिलान नहीं होने, कुछ मतपत्रों पर क्रमांक और निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने की शिकायत भी की गई। 40 मतगणना टेबलों पर सिर्फ तीन एजेंटों की निगरानी को भी अपर्याप्त बताया गया।

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल

एसोसिएशन के मुताबिक, राज्य में 26 हजार से अधिक पंजीकृत फार्मासिस्ट थे, लेकिन मतदाता सूची में 23,094 नाम ही शामिल किए गए। शिकायत में 4,726 लाइफटाइम पंजीकृत फार्मासिस्टों की स्थिति पर भी सवाल उठाया गया। इसके अलावा चुनाव अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित नहीं होने, केवल एक अखबार में सूचना देने और रजिस्टर्ड डाक की जगह स्पीड पोस्ट से मतपत्र भेजने को नियमों के खिलाफ बताया गया। मतगणना में ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने पर भी आपत्ति हुई, जो खुद चुनाव में मतदाता थे। ये सभी आरोप एसोसिएशन की शिकायत का हिस्सा हैं। इन पर अंतिम सरकारी निर्णय सामने आना बाकी है।

कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल: 26 नवंबर तक विरोध प्रदर्शन का पूरा कार्यक्रम तय | Congress's Attack on Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar: Full Protest Program Set Till November 26
कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पीछा नहीं छोड़ेगी, 26 नवंबर तक के विरोध कार्यक्रम तय
12 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
<b>INDORE. </b>कांग्रेस दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन 25 नवंबर तक जारी रखेगी। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूरा कार्यक्रम तय कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक आंदोलन का पहला चरण 2 से 8 अक्टूबर तक <b>लोकतंत्र बचाओ सप्ताह</b> के रूप में चलाया जा चुका है।

सचिव को लेना था फैसला

शासन स्तर पर शिकायत का समाधान नहीं होने के बाद एसोसिएशन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 16 जुलाई 2025 को जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकल पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव को 24 अप्रैल 2023 के लंबित अभ्यावेदन पर नियमों और कानून के मुताबिक जल्द विचार कर अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया।

आदेश के बाद भी कार्रवाई कहां?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शिकायत पर क्या फैसला लिया गया? क्या मृत फार्मासिस्टों के नाम पर मतदान और दोहरे मतपत्रों के आरोपों की जांच हुई? क्या किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई? क्या चुनाव रद्द करने या दोबारा चुनाव कराने पर निर्णय लिया गया? इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं।

ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा, वोट चोरी का फायदा मोदी-शाह को: भूपेश बघेल का सनसनीखेज आरोप | Gyanesh Kumar is just a pawn, Modi-Shah benefit from vote theft: Bhupesh Baghel's sensational allegation
ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को
03 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। बघेल का आरोप है कि कथित वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार सिर्फ एक माध्यम हैं। उन्होंने दावा किया कि इसका राजनीतिक फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिल रहा है।

अब अवमानना की तैयारी

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महासचिव राहुल वर्मा का कहना है कि मामले मे हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को तीन माह में निराकरण करने कहा था। लेकिन आदेश के बावजूद फैसला नहीं हुआ, वे कोर्ट का आदेश ही दबाकर बैठे हैं। उनके खिलाफ अब अवमानना का केस लगायेंगे।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ वोट चोरी
  • मृतको के नाम वोट
  • फार्मेसी काउंसिल चुनाव
  • हाईकोर्ट आदेश
  • स्वास्थ विभाग
  • चुनाव में धांधली
  • फर्जी मतदान
बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया

By Ashish Bhardwaj

बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया
एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी

By Sanjay Gupta

एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी
छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम
जोधपुर नगर निगम का 21 लाख का टेंडर निरस्त, जांच के बाद आयुक्त राहुल जैन ने लिया फैसला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर नगर निगम का 21 लाख का टेंडर निरस्त, जांच के बाद आयुक्त राहुल जैन ने लिया फैसला
NEET UG Counselling: छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, चूके तो जब्त होगी सिक्योरिटी राशि

By Umeshwari Baghel

NEET UG Counselling: छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, चूके तो जब्त होगी सिक्योरिटी राशि
वर्ल्ड अर्थराइटिस डे: राजस्थान में बढ़ रहे है घुटनों के दर्द के मामले, देश में है दूसरे नंबर पर

By Ashish Bhardwaj

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे: राजस्थान में बढ़ रहे है घुटनों के दर्द के मामले, देश में है दूसरे नंबर पर
मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएडी ने हटाई अफसरों की कुर्सी, कुछ बदले तो पुराने आदेश में भी हुआ संशोधन

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएडी ने हटाई अफसरों की कुर्सी, कुछ बदले तो पुराने आदेश में भी हुआ संशोधन