कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पीछा नहीं छोड़ेगी, 26 नवंबर तक के विरोध कार्यक्रम तय

Sanjay Gupta | Oct 12, 2026, 13:17 IST
Share
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल।

INDORE. कांग्रेस दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन 25 नवंबर तक जारी रखेगी। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूरा कार्यक्रम तय कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक आंदोलन का पहला चरण 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के रूप में चलाया जा चुका है।

अब पार्टी आगे भी वोट बचाओ-देश बचाओ जन आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन करेगी।

दूसरा चरण 10 से 20 अक्टूबर

दूसरा चरण अब 10 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें ब्लॉक स्तरीय मार्च व जनसंपर्क तय किया गया है। इसमें प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को महात्मा गांधी या डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर स्थानीय प्रशासन/एसडीएम मुख्यालय तक जनयात्रा की जाएगी। इसमें समापन पर संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया जाएगा (इसमें मताधिकार का प्रावधान है)। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। जन आक्रोश को जमीनी आंदोलन में बदला जाएगा।

इसके अतिरिक्त दशहरे के दौरान होने वाले सार्वजनिक सभाओं में आम नागरिकों के बीच जाकर वोट चोरी की साजिश को लेकर जानकारी देना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जरिए तय किया गया 25 नवंबर तक का विरोध कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जरिए तय किया गया 25 नवंबर तक का विरोध कार्यक्रम

तीसरा चरण- 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक

वहीं तीसरा चरण 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इसमें पहले दिन 25 अक्टूबर को राज्य और जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ नेता और जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

इसके बाद ब्लॉक स्तर पर बैठकें होंगी, बूथ लेवल एजेंट्स को जानकारी दी जाएगी। यही हमारे वोट रक्षक हैं। इन्हें यह बताया जाएगा कि ये एजेंट बूथ पर पता लगाएंगे कि किसके नाम जबरदस्ती मनमाने तरीके से हटाए गए हैं। इसकी जानकारी वह पार्टी को देंगे।

सभी गांवों में चौपाल का आयोजन होगा। इसमें मतदाता सूची से हटाए गए नामों को लेकर बात होगी और सभी को एक साथ मंच पर लाया जाएगा। स्थानीय नेता इसमें भागीदारी करेंगे और इसका प्रचार करेंगे।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च:
आज सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेंगे राहुल गांधी, बोले-सरकार के 200 अफसर हमारे साथ
12 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले राहुल गांधी ने आज 12 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के 200 अफसर उनके साथ हैं। राहुल ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ पिछले 4-5 दिनों से दिल्ली में लोगों का आंदोलन चल रहा है।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली

कार्यक्रम में यह भी बताया गया है कि कांग्रेस द्वारा इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के समन्वय के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा राष्ट्रीय रैली भी 01 नवंबर को की जाएगी। इसमें सभी नेता, पदाधिकारी की भागीदारी होगी।

CJI सूर्यकांत का INDIA गठबंधन को झटका: मिलने से इनकार, कहा - कोर्ट में याचिका दायर करें | CJI Suryakant's blow to INDIA alliance: Refuses meeting, says - file a petition in court
INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से CJI सूर्यकांत का इनकार, बोले- ज्ञापन नहीं, कोर्ट में याचिका लगाइए
11 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। विपक्षी नेता चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। CJI ने कहा कि मामला पहले से अदालत में विचाराधीन है। इसलिए नेताओं को कोर्ट में याचिका दाखिल करनी चाहिए। मुलाकात का अनुरोध ठुकराने की वजह भी ईमेल से बताई गई है।

चौथे चरण में दिल्ली चलो- 25 व 26 नवंबर

चौथे चरण में संविधान दिवस के अवसर पर 25 व 26 नवंबर को दिल्ली चलो आयोजन होगा। इसमें दिल्ली में 6 प्रमुख प्रवेश मार्गों से बहु राज्य यात्राएं राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचेंगी। प्रत्येक काफिले को एक तय वरिष्ठ नेता लीड करेगा।

FAQs

  1. कांग्रेस द्वारा वोट बचाओ-देश बचाओ आंदोलन का उद्देश्य क्या है?
    कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ आंदोलन मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। यह आंदोलन विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मतदाता सूची में नामों के साथ छेड़छाड़ की जानकारी को उजागर करने पर केंद्रित है।
  2. इस आंदोलन का दूसरा चरण कब और कैसे आयोजित किया जाएगा?
    दूसरा चरण 10 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक स्तर पर मार्च और जनसंपर्क किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्थानीय प्रशासन के मुख्यालय तक जनयात्रा करेगी और समापन पर संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया जाएगा।
  3. दिल्ली में मेगा रैली का आयोजन कब होगा और इसमें कौन शामिल होगा?
    दिल्ली में मेगा राष्ट्रीय रैली 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Tags:
  • वोट बचाओ-देश बचाओ
  • लोकतंत्र बचाओ सप्ताह
  • कांग्रेस
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
  • कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
राजस्थान में भजनलाल सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन 14 अक्टूबर से; पंचायत चुनाव में रखेंगे उपवास

By Mukesh Sharma

राजस्थान में भजनलाल सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन 14 अक्टूबर से; पंचायत चुनाव में रखेंगे उपवास
जयपुर में 90 साल के पूर्व जज से 2.5 करोड़ की ठगी, CBI-RBI अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में 90 साल के पूर्व जज से 2.5 करोड़ की ठगी, CBI-RBI अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट
MP में बन रहा अनोखा सैनिक स्कूल: 40 एकड़ में ऊं आकार का कैंपस, घुड़सवारी से शूटिंग तक मिलेगी ट्रेनिंग

By Anshika Singh Chauhan

MP में बन रहा अनोखा सैनिक स्कूल: 40 एकड़ में ऊं आकार का कैंपस, घुड़सवारी से शूटिंग तक मिलेगी ट्रेनिंग
जेईएन भर्ती परीक्षा फरवरी 2027 में, 800 से ज्यादा बढ़ेंगे पद ; आवेदन दोबारा शुरू होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जेईएन भर्ती परीक्षा फरवरी 2027 में, 800 से ज्यादा बढ़ेंगे पद ; आवेदन दोबारा शुरू होंगे
ओबीसी आरक्षण अब क्या होगा मोहन सरकार का अगला कदम? नया अध्यादेश या एक्ट का मास्टर स्ट्रोक बदलेगा पूरा खेल!

By Sanjay Gupta

ओबीसी आरक्षण अब क्या होगा मोहन सरकार का अगला कदम? नया अध्यादेश या एक्ट का मास्टर स्ट्रोक बदलेगा पूरा खेल!
जयपुर जिला परिषद चुनाव: 67 साल में 10 जिला प्रमुख, सिर्फ रामचरण बोहरा ही पहुंचे संसद तक

By Ashish Bhardwaj

जयपुर जिला परिषद चुनाव: 67 साल में 10 जिला प्रमुख, सिर्फ रामचरण बोहरा ही पहुंचे संसद तक
लाड़ली बहनें सावधान! 41वीं किस्त से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आप भी हो सकती हैं ठगी का शिकार

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहनें सावधान! 41वीं किस्त से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आप भी हो सकती हैं ठगी का शिकार