आज सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेंगे राहुल गांधी, बोले-सरकार के 200 अफसर हमारे साथ
Aman Vaishnav | Updated:
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले राहुल गांधी ने आज 12 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के 200 अफसर उनके साथ हैं। राहुल ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ पिछले 4-5 दिनों से दिल्ली में लोगों का आंदोलन चल रहा है।
दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है। ट्रेनों और बसों को रोका जा रहा है। लोगों को रास्ते में ही उतारा जा रहा है। दिल्ली को किले में बदल दिया गया है। हर जगह पुलिस तैनात है। सड़कों पर 20 से 30 हजार पुलिसकर्मी खड़े हैं।
आज दोपहर 1:30 बजे शुरु होगा मार्च
राहुल गांधी ने देश के युवाओं से कहा कि यह उनके भविष्य और इज्जत की लड़ाई है। अगर वे मार्च में शामिल नहीं हो सकते, तो दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना समर्थन दिखाएं। उन्होंने कहा कि लोग जिस भी तरीके से अपना विरोध जता सकते हैं, जताएं। लोगों को बताना चाहिए कि वे जो हो रहा है, उसके खिलाफ हैं और ऐसा नहीं होने देंगे।
राहुल-पहले भी रोका आज भी रोकेंगे
राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोग सोच रहे हैं कि हमारे लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। पुलिस हमें मार रही है, लेकिन जितना आप थक रहे हैं, उतनी ही पुलिस भी थक रही है। राहुल के मुताबिक, पुलिसकर्मी भी सवाल कर रहे हैं कि वे ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि CJI विपक्षी नेताओं से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया है कि अपनी बात रखने के लिए याचिका दाखिल करें। आज विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
लोकतंत्र और संविधान पर हमला
राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह बहुत बड़ी और ताकतवर लड़ाई है। लेकिन उनकी रणनीति कुछ अलग है। उन्होंने कहा कि सड़क पर 20 से 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिसकर्मी भी परेशान हैं और सवाल कर रहे हैं कि युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग महिलाओं को मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली पुलिस से कहा जा रहा है कि देशभक्त युवाओं को मारो। दूसरी तरफ आरएसएस से जुड़े लोगों को छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।
राहुल गांधी के मुताबिक, करीब 50 प्रतिशत पुलिसकर्मी भी मानते हैं कि वे जो कर रहे हैं, वह सही है।
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
By VINAY VERMA
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल
By Neel Tiwari
35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार
By Jageshwar Prasad
जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार
By Arohi Raj
NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी
By Neel Tiwari
नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच
By Ashish Bhardwaj