CG Top News : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, कोल स्कैम में कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिवाली पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

Umeshwari Baghel | Oct 15, 2026, 20:40 IST
CG top news
मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई ने भी गंवाई जान, दुर्ग गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री पर बजरंग दल का बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से भी हाथापाई, कांग्रेस के कुनबे पर लगी कोयले की कालिख, कोषाध्यक्ष, विधायक से लेकर प्रवक्ता तक फंसे, डायरी की एंट्री ने खोल दिया घोटाला।

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई ने भी गंवाई जान

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दशरंगपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व मंत्री और विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन दास मोहले भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



दुर्ग गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री पर बजरंग दल का बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से भी हाथापाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात जमकर हंगामा हो गया। पद्मनाभपुर इलाके में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को भी धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



कांग्रेस के कुनबे पर लगी कोयले की कालिख, कोषाध्यक्ष, विधायक से लेकर प्रवक्ता तक फंसे, डायरी की एंट्री ने खोल दिया घोटाला

Raipur. छत्तीसगढ़ के कोल स्कैम में कांग्रेस के कुनबे के कई नाम शामिल हैं। EOW के अभियोग पत्र में कांग्रेस के कई नेताओं के नाम हैं। इन पर कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। ईओडब्ल्यू ने कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय, वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आरपी सिंह और कांग्रेस नेता विनोद तिवारी का नाम शामिल किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सरकारी तन्ख्वाह पर प्राइवेट जॉब का ठप्पा—इंजीनियर साहब ने तो सिस्टम का ही फ्यूज उड़ा दिया

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के एक सहायक अभियंता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामला रायपुर में पदस्थ नेतराम वर्मा से जुड़ा है। एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के पंजीयन दस्तावेजों में उनका नाम सचिव के रूप में दर्ज बताया गया है। हैरानी की बात यह है कि इन्हीं दस्तावेजों में उनकी नौकरी निजी बताई गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

Raipur. छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी कर दी है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था, जिसे अब बढ़ाकर छह दिन कर दिया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Chhattisgarh Politics: महतारी वंदन के पैसे महंगाई से वसूल रही सरकार? दीपक बैज ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में महंगाई और सरकारी फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर जनता की जेब पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि पर भी सवाल उठाए। बैज का कहना है कि सरकार महिलाओं को आर्थिक मदद दे रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



हल्दी-अदरक बीज योजना के नाम पर 10 करोड़ का घोटाला, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ में मसाला विस्तार योजना के तहत हल्दी और अदरक के बीज वितरण में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है। किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराने की इस योजना में करीब 10 करोड़ रूपए की कथित अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



कार्यालय में जम्हाई लेने वाले बाबू-अधिकारियों पर सरकार की नजर, आदत दूर भगाने कोर्स करवाएगा सामान्य प्रशासन विभाग

छत्तीसगढ़ में सरकारी दफ्तरों के बाबू और अफसर अब काम के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग भी करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए दो कोर्स अनिवार्य कर दिए हैं। इनमें कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन और योग निद्रा के जरिए कार्य क्षमता को बढ़ाने की ट्रेनिंग शामिल है। दोनों कोर्स 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़कर भागने की है आशंका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रूपए की कथित रंगदारी और धमकी के मामले में फरार चल रहे शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस ने आरोपी के देश छोड़कर फरार होने की आशंका के मद्देनजर उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इससे पहले पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे मैच कल से, महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना बोलीं- नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज

Raipur Women’s T20 IND Vs ZIM. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी। सीरीज के सभी मुकाबले नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • मुंगेली सड़क हादसा
  • पुन्नूलाल मोहले
  • दुर्ग गरबा विवाद
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • सरकारी इंजीनियर एनजीओ विवाद
  • दिवाली स्कूल छुट्टियां
  • महतारी वंदन योजना
  • हल्दी अदरक बीज घोटाला
  • भारत जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट