CG Top News : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल से गरमाई सियासत, आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का दांव, युवाओं के लिए मेडिकल में खुले नए रास्ते
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चुनावी माहौल बनने वाला है। दिसंबर में प्रदेश के 17 नगरीय निकायों में चुनाव होने की तैयारी है। यानी अगले कुछ दिनों में शहरों की गलियों से लेकर राजनीतिक दलों के दफ्तरों तक चुनावी हलचल तेज हो सकती है। कहीं टिकट की दावेदारी को लेकर जोर-आजमाइश होगी, तो कहीं पुराने पार्षद अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी समाज हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में आदिवासी बहुल इलाकों में राजनीतिक पकड़ मजबूत करना किसी भी पार्टी के लिए सत्ता की राह आसान कर सकता है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं? लेकिन MBBS में एडमिशन नहीं मिल रहा? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के कई और रास्ते खुल गए हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें आठ डिग्री और तीन डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में 7 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, छूट के बाद भी नहीं चुकाया बिल, अब कटेगी बिजली
रायपुर : बिजली का इस्तेमाल करने के बाद भी महीनों और सालों से बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं की अब परेशानी बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी पुराने बकाया बिलों की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है। खास बात यह है कि सरकार की ओर से बकाया बिल में बड़ी राहत देने के बावजूद लाखों उपभोक्ता पैसा जमा करने के लिए आगे नहीं आए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
रायपुर : छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट के केंद्र में आ गया है। नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की एयर टू ग्राउंड फायरिंग रेंज स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ओरछा तहसील में करीब 10 हजार एकड़ जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।