छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता

Umeshwari Baghel | Published:
Share
<br>छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों में चुनाव की तैयारी, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला
छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों में चुनाव की तैयारी, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चुनावी माहौल बनने वाला है। दिसंबर में प्रदेश के 17 नगरीय निकायों में चुनाव होने की तैयारी है। यानी अगले कुछ दिनों में शहरों की गलियों से लेकर राजनीतिक दलों के दफ्तरों तक चुनावी हलचल तेज हो सकती है। कहीं टिकट की दावेदारी को लेकर जोर-आजमाइश होगी, तो कहीं पुराने पार्षद अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

सबसे दिलचस्प मुकाबला भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा और बीरगांव नगर निगमों में देखने को मिल सकता है। इन चारों निगमों में पिछली बार कांग्रेस ने अपना महापौर बनाया था, लेकिन इस बार प्रदेश की सत्ता भाजपा के हाथ में है। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपने पुराने गढ़ बचाने की चुनौती होगी, जबकि भाजपा इन निगमों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग नवंबर के आखिरी सप्ताह तक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। ऐसा होने पर संबंधित नगरीय निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। हालांकि मतदान और मतगणना की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।

बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव टोली और क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की | BJP Appoints State Election Committee and Regional In-charges for Urban Local Body Elections
नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई चुनाव टोली, टीम में सांसद, महामंत्री और निगम-मंडलों के अध्यक्ष शामिल
03 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश चुनाव टोली का गठन किया है। इस टोली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, निगम-मंडलों के अध्यक्षों और संगठन से जुड़े प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है।

चार नगर निगम समेत 17 निकायों में चुनाव की तैयारी

प्रदेश में दिसंबर के दौरान कुल 17 नगरीय निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें चार नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतें शामिल हैं। जिन निकायों का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है, वहां नई सरकार चुनने की तैयारी की जा रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थीं। जुलाई में हुई समीक्षा बैठक के दौरान 15 नगरीय निकायों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई थी। इसके साथ ही दो नई नगर पंचायतों में भी पहली बार चुनाव कराने की तैयारी है।

आयोग ने आम चुनाव और उपचुनाव को मिलाकर कुल 428 पदों पर निर्वाचन की तैयारी की है। इनमें महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के पद शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद मतदान केंद्रों, कर्मचारियों की ड्यूटी, चुनाव सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम तेज हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: लाउडस्पीकर और पोस्टर-बैनर पर लग सकती है रोक? | Big changes in election campaign rules in Chhattisgarh: Ban on loudspeakers and posters-banners possible?
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
14 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले सरकार चुनाव प्रचार से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। चुनाव के समय तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने, बिना अनुमति पोस्टर-बैनर लगाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्ती बढ़ सकती है।

चुनाव से पहले मतदाता सूची ने बढ़ाई परेशानी, 37 हजार से ज्यादा नाम गलत वार्डों में

चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में 37 हजार 252 मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में दर्ज होने का मामला सामने आया है।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी रिसाली नगर निगम में सामने आई है, जहां 24 हजार 709 मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में दर्ज मिले। वहीं भिलाई में 11 हजार 339 और भिलाई-चरौदा में 1 हजार 204 मतदाताओं के नाम को लेकर गड़बड़ी सामने आई है।

कई लोगों ने अपना पता बदल लिया, लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम पुराने वार्ड में ही दर्ज रहा। कुछ लोगों ने नए नाम नहीं जुड़ने की शिकायत भी की। कांग्रेस ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

शिकायतें सामने आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची सुधारने की प्रक्रिया में बदलाव किया है, ताकि चुनाव से पहले गलतियों को दूर किया जा सके।

भिलाई नगर निगम चुनाव: कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का केंद्र, मतदाता सूची पर विशेष ध्यान | Bhilai Nagar Nigam Election: Kalyan College to be Center for Counting and Material Distribution, Special Focus on Voter List
नगरीय निकाय चुनाव 2026: दुर्ग प्रशासन ने तय किए मतदान और मतगणना केंद्र, सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल
12 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। भिलाई नगर निगम के साथ रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल में भी चुनावी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। एक ओर भाजपा और कांग्रेस के नेता बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने मतदान, मतगणना और मतदाता सूची से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

30 नवंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची, उससे पहले पूरे होंगे ये काम

मतदाता सूची में सुधार के लिए आयोग ने नई समय-सीमा तय की है। दावा-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 19 नवंबर रखी गई है। इस तारीख तक नाम दर्ज कराने वाले पात्र मतदाता 20 नवंबर तक फॉर्म-क-1 जमा कर सकेंगे।

इन आवेदनों का निराकरण 23 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद नाम जोड़ने, हटाने और सुधार से संबंधित मामलों की प्रविष्टि 25 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने का कार्यक्रम है। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि किस वार्ड में कितने मतदाता अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदान कर सकेंगे।

टिकट के लिए बढ़ेगी नेताओं की भागदौड़, वार्डों में शुरू होगी चुनावी बिसात

चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही टिकट के दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दावेदारों की नजर अब पार्टी के टिकट पर टिक गई है। कोई संगठन के बड़े नेताओं से संपर्क साध रहा है, तो कोई अपने वार्ड में सक्रियता बढ़ाकर जनता के बीच पकड़ मजबूत करने में जुटा है।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही टिकट वितरण की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों के भीतर दावेदारों के बीच खींचतान भी बढ़ सकती है।

निकाय चुनाव में पुलिस के दुरुपयोग पर कांग्रेस ने DGP को घेरा, पंचायतीराज चुनाव में निष्पक्षता की मांग | Congress questions DGP on police misuse in local body elections, demands impartiality in Panchayat elections
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
05 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने पंचायत चुनाव की तैयारी में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा ने डीजीपी से मुलाकात करके शिकायतें प्रस्तुत कीं। उन्होंने पुलिस के कथित दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है, जो निकाय चुनाव के दौरान हुआ था।

कांग्रेस के कब्जे वाले चार निगमों पर भाजपा की नजर

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा चार नगर निगमों की रहने वाली है। साल 2021 में जब भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा और बीरगांव में चुनाव हुए थे, तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। उस चुनाव में चारों निगमों में कांग्रेस अपना महापौर बनाने में कामयाब रही थी।

लेकिन पांच साल में प्रदेश की राजनीति का माहौल बदल चुका है। अब राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा के लिए इन निगमों में जीत दर्ज करना अहम होगा, वहीं कांग्रेस हर हाल में अपनी पकड़ बरकरार रखने की कोशिश करेगी। चारों निगमों में फिलहाल कांग्रेस के पार्षदों की संख्या ज्यादा है। हालांकि इस बार चुनाव का तरीका भी मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है।

इस बार जनता सीधे चुनेगी महापौर, दो अलग-अलग वोट डालेंगे मतदाता

इस बार नगर निगम चुनाव में महापौर का चुनाव सीधे जनता करेगी। यानी मतदाता अपने शहर का महापौर चुनने के साथ-साथ वार्ड पार्षद के लिए भी अलग से वोट डालेंगे।

इस व्यवस्था में यह जरूरी नहीं होगा कि जिस पार्टी का पार्षद जीते, उसी पार्टी का महापौर भी चुना जाए। मतदाता महापौर पद के लिए एक उम्मीदवार और पार्षद पद के लिए दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को भी पसंद कर सकते हैं।

यही वजह है कि इस बार राजनीतिक दलों को सिर्फ वार्ड स्तर पर ही नहीं, बल्कि पूरे शहर में मजबूत चेहरा उतारने पर भी ध्यान देना होगा।

दुर्ग जिले में बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर

दिसंबर के चुनाव में दुर्ग जिले के तीन नगर निगम भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरौदा खास चर्चा में रहेंगे। यह जिला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के राजनीतिक प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है।

ऐसे में इन तीनों निगमों के नतीजों को कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक पकड़ से जोड़कर भी देखा जाएगा।

भिलाई में मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि यहां कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और भाजपा विधायक रिकेश सेन का राजनीतिक प्रभाव है। दोनों दलों के लिए यहां बेहतर प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण होगा।

अब सबकी नजर चुनाव की तारीखों पर

फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने का इंतजार है। इसके बाद नगरीय निकायों में चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। पार्टियों को उम्मीदवार तय करने होंगे और दावेदार जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए उतरेंगे।
Tags:
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • भिलाई नगर निगम
  • रिसाली नगर निगम
  • भिलाई-चरौदा
  • बीरगांव नगर निगम
  • महापौर चुनाव
  • Chhattisgarh civic body elections
  • Bhilai municipal corporation election
अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम

By Aman Vaishnav

अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम
सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Umeshwari Baghel

सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बेरोजगारी की टेंशन खत्म! मध्य प्रदेश के 50 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, सीख सकेंगे कंप्यूटर, सिलाई और डेयरी का काम

By Aman Vaishnav

बेरोजगारी की टेंशन खत्म! मध्य प्रदेश के 50 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, सीख सकेंगे कंप्यूटर, सिलाई और डेयरी का काम
फाइलों के ढेर में दबा मरीजों का इलाज, हजार डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर कैंसर मशीनों की खरीदी तक सब ठप

By Aman Vaishnav

फाइलों के ढेर में दबा मरीजों का इलाज, हजार डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर कैंसर मशीनों की खरीदी तक सब ठप
आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन

By Aman Vaishnav

आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद