बेरोजगारी की टेंशन खत्म! मध्य प्रदेश के 50 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, सीख सकेंगे कंप्यूटर, सिलाई और डेयरी का काम
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Published:
मध्य प्रदेश के 50 हजार ग्रामीण युवाओं को आरसेटी के जरिए डेयरी, मोबाइल रिपेयर और कंप्यूटर की मुफ्त ट्रेनिंग मिलेगी, साथ ही बैंक लोन में भी मदद की जाएगी।
आज के दौर में गांव का हर युवा चाहता है कि उसके हाथ में कोई ऐसा हुनर हो, जिससे वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। साथ ही उसे काम की तलाश में भटकना न पड़े। आप भी अपना खुद का कोई छोटा या बड़ा काम शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।
मध्य प्रदेश में इस वित्त वर्ष 50 हजार से ज्यादा ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खास तैयारी की गई है। इसके तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (Rural Self Employment Training Institute) के जरिए युवाओं को फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।
दरअसल केंद्र सरकार ने देशभर के सभी आरसेटी केंद्रों को कुल 6.35 लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य दिया है। इस काम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नेशनल एकेडमी ऑफ आरयूडीएसईटीआई (National Academy of RUDSETI) के साथ एमओयू भी किया है।
पिछले सालों के आंकड़ों को देखें तो राष्ट्रीय लक्ष्य का करीब 8.7% हिस्सा मध्य प्रदेश को मिला था। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश उन प्रमुख राज्यों में शामिल रहा है, जहां इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया।
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को इस तरह तैयार किया गया है कि गांव के युवा अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से काम सीख सकें। इसमें प्रशिक्षण की कुल 4 श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें कृषि, उत्पाद निर्माण, सेवा तकनीकी (और उद्यमिता विकास शामिल हैं।
आरसेटी का पूरा नाम रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है। यह ग्रामीण युवाओं को Free Skill और उद्यमिता प्रशिक्षण देने की एक सरकारी व्यवस्था है। वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में आरसेटी के कुल 53 सेंटर काम कर रहे हैं। यहां जाकर युवा अलग-अलग ट्रेड में काम सीख सकते हैं।
मध्य प्रदेश ने पहले भी युवाओं को ट्रेनिंग देने के मामले में शानदार काम किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश को 35 हजार 44 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला था। प्रदेश ने अपने लक्ष्य से आगे बढ़कर 35 हजार 859 युवाओं को ट्रेनिंग दी थी। इनमें से 27 हजार 754 युवाओं का सेटलमेंट भी दर्ज किया गया। यानी ट्रेनिंग पाने वाले युवाओं का एक बहुत बड़ा हिस्सा अपने रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ गया।
इसके बाद वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में भी केंद्र सरकार ने प्रदेश के 53 आरसेटी के जरिए 50 हजार से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य दिया था। इसमें से 40 हजार युवाओं को स्वरोजगार में स्थापित बताया गया। साथ ही इस लक्ष्य को भी पूरा होना बताया गया है।
FAQ
1. आरसेटी क्या है और इसमें ट्रेनिंग लेने के लिए कितनी फीस लगती है?
आरसेटी यानी रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्रामीण युवाओं को काम सिखाने की एक संस्था है। यहां युवाओं को पूरी तरह से फ्री कौशल और उद्यमिता प्रशिक्षण दिया जाता है, यानी इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होती है। मध्य प्रदेश में इसके 53 सेंटर हैं।
2. आरसेटी के तहत युवाओं को कौन-कौन से कोर्स सिखाए जाते हैं?
इसमें कृषि, उत्पाद निर्माण, सेवा-तकनीकी और उद्यमिता विकास की 4 श्रेणियों में ट्रेनिंग दी जाती है। प्रमुख कोर्स में डेयरी, बकरी पालन, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग, मोबाइल रिपेयर और कंप्यूटर आदि शामिल हैं।
केंद्र सरकार का लक्ष्य और एमओयू
पिछले सालों के आंकड़ों को देखें तो राष्ट्रीय लक्ष्य का करीब 8.7% हिस्सा मध्य प्रदेश को मिला था। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश उन प्रमुख राज्यों में शामिल रहा है, जहां इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया।
किन कामों की मिलेगी ट्रेनिंग?
युवाओं को सिखाए जाएंगे ये खास कोर्स
- डेयरी और पशुपालन: गांव में रहकर अच्छी कमाई करने के लिए युवाओं को डेयरी और बकरी पालन की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
- तकनीकी और कंप्यूटर: आज के डिजिटल जमाने को देखते हुए मोबाइल रिपेयर और कंप्यूटर चलाने से जुड़े कोर्स कराए जाएंगे।
- अन्य स्वरोजगार कोर्स: इसके अलावा युवाओं को सिलाई और फूड प्रोसेसिंग का काम भी सिखाया जाएगा।
- लोन की सुविधा: ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को सिर्फ सर्टिफिकेट देकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि अपना काम शुरू करने के लिए बैंक ऋण दिलाने में भी पूरी मदद की जाएगी।
क्या है आरसेटी और कैसे काम करता है?
पिछले सालों में कैसा रहा मध्य प्रदेश का प्रदर्शन?
इसके बाद वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में भी केंद्र सरकार ने प्रदेश के 53 आरसेटी के जरिए 50 हजार से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य दिया था। इसमें से 40 हजार युवाओं को स्वरोजगार में स्थापित बताया गया। साथ ही इस लक्ष्य को भी पूरा होना बताया गया है।
FAQ
1. आरसेटी क्या है और इसमें ट्रेनिंग लेने के लिए कितनी फीस लगती है?
आरसेटी यानी रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्रामीण युवाओं को काम सिखाने की एक संस्था है। यहां युवाओं को पूरी तरह से फ्री कौशल और उद्यमिता प्रशिक्षण दिया जाता है, यानी इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होती है। मध्य प्रदेश में इसके 53 सेंटर हैं।
2. आरसेटी के तहत युवाओं को कौन-कौन से कोर्स सिखाए जाते हैं?
इसमें कृषि, उत्पाद निर्माण, सेवा-तकनीकी और उद्यमिता विकास की 4 श्रेणियों में ट्रेनिंग दी जाती है। प्रमुख कोर्स में डेयरी, बकरी पालन, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग, मोबाइल रिपेयर और कंप्यूटर आदि शामिल हैं।
फाइलों के ढेर में दबा मरीजों का इलाज, हजार डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर कैंसर मशीनों की खरीदी तक सब ठप
By Aman Vaishnav
आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta