CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

Umeshwari Baghel | Published:
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बिलासपुर के रतनपुर में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया, जिससे वाहन का साइड कांच टूट गया। वहीं कांकेर में पुलिस ने 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली चंदर कतलाम समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में प्रस्तावित परिसीमन से विधानसभा की सीटें 90 से बढ़कर 135 होने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम की गाड़ी पर पथराव का मामला सामने आया है। घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी की है। अज्ञात व्यक्ति ने विधायक की गाड़ी पर पत्थर फेंका, जिससे वाहन का साइड कांच टूटकर बिखर गया।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित परिसीमन प्रदेश की सियासी तस्वीर बदल सकता है। विधानसभा सीटों की संख्या में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव लागू होता है तो राज्य में मौजूदा 90 विधानसभा सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं। यानी प्रदेश को 45 नई विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिलों की आबादी का आकलन कर सीटों की संभावित संख्या निकाली गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सेहरे की तैयारी और मैडम से यारी, आईएफएस साहब को तीन तरफा टेंशन पड़ रही भारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक आईएफएस साहब के जीवन में महिला मित्र की बहाली और निजी जिंदगी की नई पारी के बीच दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। पति-पत्नी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे साहब के यहां दूसरी शादी की तैयारियों की चर्चा है। रिंग सेरेमनी तक की पटकथा तैयार बताई जा रही है, मगर कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



उत्तर बस्तर में फिर पैर जमाने की फिराक में थे नक्सली, 8 लाख का इनामी DVCM चंदर समेत पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। उत्तर बस्तर में कमजोर पड़ चुके नक्सली संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुटे पांच नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में आठ लाख रुपए का इनामी डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) चंदर कतलाम भी शामिल है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से जुड़े एक और मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। इस बार शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर किए गए 182.98 करोड़ रुपए के भुगतान की जांच की जा रही है। आरोप है कि निजी एजेंसियों को करोड़ों रुपए दिए गए, लेकिन कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिला। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा में न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं होने के कारण 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों को चयन सूची में जगह मिली है। शिक्षा मंत्री ने इसे प्रशासनिक चूक माना है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार

Chhattisgarh Nursing Home Act :परिवार में जब कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ता है तो सबसे बड़ी चिंता उसकी जान बचाने की होती है। ऐसे समय में परिजन पैसों की चिंता किए बिना मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। लेकिन कई बार इलाज के बाद अस्पताल का बिल देखकर परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • CG Top News
  • Chhattisgarh MLA vehicle stoned
  • विधायक की गाड़ी पर पथराव
  • Naxalite arrested in Chhattisgarh
  • 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
  • ED action in Chhattisgarh liquor scam
  • छत्तीसगढ़ परिसीमन प्रस्ताव
  • शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
  • Private hospital rights in Chhattisgarh