सिंहासन छत्तीसी : सेहरे की तैयारी और मैडम से यारी, आईएफएस साहब को तीन तरफा टेंशन पड़ रही भारी
Arun Tiwari | Updated:
सेहरे की तैयारी, मैडम की बहाली और पत्नी की वापसी से साहब की बढ़ी टेंशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक आईएफएस साहब के जीवन में महिला मित्र की बहाली और निजी जिंदगी की नई पारी के बीच दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। पति-पत्नी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे साहब के यहां दूसरी शादी की तैयारियों की चर्चा है। रिंग सेरेमनी तक की पटकथा तैयार बताई जा रही है, मगर कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी है।
इधर कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने और वकील के माध्यम से कानूनी सलाह के नाम पर संरक्षण दिए जाने के आरोप भी चर्चा में हैं। निजी मुलाकातों और अधिकारियों के ठिकानों पर मेहमाननवाजी की कहानियां भी सूत्रों के हवाले से तैर रही हैं।
वहीं प्रदेश के मंत्रियों का दिल जोर-जोर से धक-धक करने लगा है। आखिर ऐसा क्या हुआ जो मंत्री इतने परेशान हो गए। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
किस्मत का खेल भी निराला है। साहब, लेनदेन के आरोप में सस्पेंड हुईं महिला मित्र की बहाली की फाइल दौड़ा रहे थे, इधर जिंदगी ने घर वापसी का प्रस्ताव रख दिया! अब दूसरी शादी के सेहरे पर ग्रहण लगता दिख रहा है, तो सरकारी बहाली की उम्मीद भी अधर में झूल रही है।
पति-पत्नी विवाद से सुर्खियों में आए आईएफएस साहब के जीवन में इन दिनों घटनाक्रम किसी टीवी धारावाहिक से कम नहीं है। एक तरफ रिंग सेरेमनी की तैयारियों की चर्चा, दूसरी तरफ मैडम की बहाली के लिए जोरदार लॉबिंग और तीसरी तरफ कानूनी उलझनों के बीच घर वापसी का नया मोड़।
साहब ने तो अपनी तरफ से पटकथा के कई अध्याय पहले ही लिख डाले थे, लेकिन कहानी में अचानक नया किरदार नहीं, पुराने रिश्ते की वापसी का प्रस्ताव आ गया! बताया जाता है कि मैडम की बहाली के लिए साहब ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
सिफारिश, समझाइश, रणनीति और खर्च, हर रास्ते पर प्रयासों की गाड़ी दौड़ाई गई। पूर्व प्रेमी-पार्टनर को किनारे लगाने के मास्टर प्लान से लेकर निलंबन से बहाली के गुर तक, साहब ने अपनी तरफ से पूरा पाठ्यक्रम तैयार कर दिया।
यहां तक कि चट मंगनी-पट ब्याह की पटकथा को सरकारी दस्तावेजों का सहारा देने की कवायद भी खूब चली। लेकिन कहते हैं कि सरकारी फाइलों की अपनी चाल होती है और रिश्तों की अपनी। साहब की तमाम कोशिशों के बाद भी बहाली की राह आसान नहीं हुई।
ऊपर से कानूनी दांव-पेंचों के बीच दूरियां बना चुकी पत्नी ने घर वापसी की पेशकश कर ऐसा दांव चला कि दूसरी शादी की तैयारियों पर ही सवाल खड़े हो गए। अब साहब के सामने समस्या यह है कि जिस राह पर आगे बढ़ने की तैयारी थी, उसी राह पर पुराने रिश्ते की वापसी का बोर्ड लग गया।
सूत्रों की चर्चा यह भी है कि साहब अब सांसारिक समीकरणों के साथ आध्यात्मिक गणित भी साधने में जुटे हैं। दुश्मन नष्ट करने वाले यज्ञ-हवन की चर्चा है और समस्या समाधान के लिए बाबा बागेश्वर धाम जाने की योजना भी बताई जा रही है। आखिर जब सरकारी तंत्र में फाइल और निजी जिंदगी में रिश्ते मनमाफिक न चलें, तो भगवान के दरबार में अर्जी लगाने का विकल्प भी बचता है।
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप की कहानी में अब एक नया अध्याय मेहमाननवाजी का भी जुड़ता दिखाई दे रहा है। कानून के हत्थे चढ़े महादेव सट्टा के वकील की पहुंच सिर्फ अदालतों और कानूनी दांव-पेंचों तक सीमित नहीं बताई जाती। सूत्रों के दावों में कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बंगलों और फार्म हाउस तक उनकी आवाजाही की चर्चा है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि ये मुलाकातें महज दोस्ताना थीं या इनके पीछे महादेव के कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा समीकरण भी था? ये छत्तीसगढ़ के वही अफसर हैं जिन पर महादेव सट्टे के छींटे पड़े हैं। इन अफसरों ने वकील साहब की खूब खातिरदारी की है।
सूत्रों का दावा है कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। वकील साहब की मेहमाननवाजी का दायरा कुछ खास अधिकारियों के निजी ठिकानों तक था। वरिष्ठ अफसरों के बंगलों और फार्म हाउस पर उनकी आवाजाही की चर्चाएं हैं।
इन ठिकानों को लेकर बेनामी संपत्तियों के दावे भी किए जा रहे हैं। कहते हैं कि वकालत में दलीलें अदालत में काम आती हैं, लेकिन महादेव के इस मामले में दलीलों के साथ मुलाकातों का गणित भी चर्चा में है।
कुछ अधिकारियों को कानूनी सलाह के नाम पर ऐसा भरोसा दिलाया गया कि सट्टा कारोबार के संचालन में कानूनी कार्रवाई का खतरा कम किया जा सके। प्रदेश में महादेव सट्टा एप से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि कई मामलों में कार्रवाई जुआ-सट्टा एक्ट तक सीमित रही और बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश नाकाफी रही। कुछ आरोपियों को थाने से मुचलके पर छोड़े जाने की बात भी सामने आती रही है। अब जांच एजेंसी उन अफसरों तक भी पहुंचने की तैयारी कर रही है जिन्होंने वकील साहब की खूब आवभगत की थी।
एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मंत्रियों का दिल धक-धक करने लगा है। खबर है कि अब मंत्रिमंडल की सर्जरी होने ही वाली है। प्रदेश की तेज-तर्रार प्रदेश प्रभारी ने इसकी फाइल भी तैयार कर ली है। दिल्ली की तरफ से यह भी जानकारी जुटाई गई है कि किसको हटाया जा सकता है और किसको लाया जा सकता है।
इसकी पूरी जानकारी दिल्ली दरबार तक पहुंची है। जल्द ही इस फेरबदल को अंजाम देने की चर्चा है। मंत्रियों के अलावा अफसरों की कुंडली भी दिल्ली की नजर में है। जो अफसर ज्यादा फॉर्म में हैं उनके पर भी कतरे जा सकते हैं। यह सर्जरी प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के बाद की जाए या पहले, इसी को लेकर मंथन चल रहा है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा भी बड़े जोरों पर है।
वहीं प्रदेश के मंत्रियों का दिल जोर-जोर से धक-धक करने लगा है। आखिर ऐसा क्या हुआ जो मंत्री इतने परेशान हो गए। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
साहब के अरमानों पर रिश्तों का ग्रहण
पति-पत्नी विवाद से सुर्खियों में आए आईएफएस साहब के जीवन में इन दिनों घटनाक्रम किसी टीवी धारावाहिक से कम नहीं है। एक तरफ रिंग सेरेमनी की तैयारियों की चर्चा, दूसरी तरफ मैडम की बहाली के लिए जोरदार लॉबिंग और तीसरी तरफ कानूनी उलझनों के बीच घर वापसी का नया मोड़।
साहब ने तो अपनी तरफ से पटकथा के कई अध्याय पहले ही लिख डाले थे, लेकिन कहानी में अचानक नया किरदार नहीं, पुराने रिश्ते की वापसी का प्रस्ताव आ गया! बताया जाता है कि मैडम की बहाली के लिए साहब ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
सिफारिश, समझाइश, रणनीति और खर्च, हर रास्ते पर प्रयासों की गाड़ी दौड़ाई गई। पूर्व प्रेमी-पार्टनर को किनारे लगाने के मास्टर प्लान से लेकर निलंबन से बहाली के गुर तक, साहब ने अपनी तरफ से पूरा पाठ्यक्रम तैयार कर दिया।
यहां तक कि चट मंगनी-पट ब्याह की पटकथा को सरकारी दस्तावेजों का सहारा देने की कवायद भी खूब चली। लेकिन कहते हैं कि सरकारी फाइलों की अपनी चाल होती है और रिश्तों की अपनी। साहब की तमाम कोशिशों के बाद भी बहाली की राह आसान नहीं हुई।
ऊपर से कानूनी दांव-पेंचों के बीच दूरियां बना चुकी पत्नी ने घर वापसी की पेशकश कर ऐसा दांव चला कि दूसरी शादी की तैयारियों पर ही सवाल खड़े हो गए। अब साहब के सामने समस्या यह है कि जिस राह पर आगे बढ़ने की तैयारी थी, उसी राह पर पुराने रिश्ते की वापसी का बोर्ड लग गया।
सूत्रों की चर्चा यह भी है कि साहब अब सांसारिक समीकरणों के साथ आध्यात्मिक गणित भी साधने में जुटे हैं। दुश्मन नष्ट करने वाले यज्ञ-हवन की चर्चा है और समस्या समाधान के लिए बाबा बागेश्वर धाम जाने की योजना भी बताई जा रही है। आखिर जब सरकारी तंत्र में फाइल और निजी जिंदगी में रिश्ते मनमाफिक न चलें, तो भगवान के दरबार में अर्जी लगाने का विकल्प भी बचता है।
बंगलों से फार्म हाउस तक वकील साहब की मेहमाननवाजी
अब सवाल यह उठ रहा है कि ये मुलाकातें महज दोस्ताना थीं या इनके पीछे महादेव के कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा समीकरण भी था? ये छत्तीसगढ़ के वही अफसर हैं जिन पर महादेव सट्टे के छींटे पड़े हैं। इन अफसरों ने वकील साहब की खूब खातिरदारी की है।
सूत्रों का दावा है कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। वकील साहब की मेहमाननवाजी का दायरा कुछ खास अधिकारियों के निजी ठिकानों तक था। वरिष्ठ अफसरों के बंगलों और फार्म हाउस पर उनकी आवाजाही की चर्चाएं हैं।
इन ठिकानों को लेकर बेनामी संपत्तियों के दावे भी किए जा रहे हैं। कहते हैं कि वकालत में दलीलें अदालत में काम आती हैं, लेकिन महादेव के इस मामले में दलीलों के साथ मुलाकातों का गणित भी चर्चा में है।
कुछ अधिकारियों को कानूनी सलाह के नाम पर ऐसा भरोसा दिलाया गया कि सट्टा कारोबार के संचालन में कानूनी कार्रवाई का खतरा कम किया जा सके। प्रदेश में महादेव सट्टा एप से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि कई मामलों में कार्रवाई जुआ-सट्टा एक्ट तक सीमित रही और बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश नाकाफी रही। कुछ आरोपियों को थाने से मुचलके पर छोड़े जाने की बात भी सामने आती रही है। अब जांच एजेंसी उन अफसरों तक भी पहुंचने की तैयारी कर रही है जिन्होंने वकील साहब की खूब आवभगत की थी।
धक-धक करने लगा
इसकी पूरी जानकारी दिल्ली दरबार तक पहुंची है। जल्द ही इस फेरबदल को अंजाम देने की चर्चा है। मंत्रियों के अलावा अफसरों की कुंडली भी दिल्ली की नजर में है। जो अफसर ज्यादा फॉर्म में हैं उनके पर भी कतरे जा सकते हैं। यह सर्जरी प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के बाद की जाए या पहले, इसी को लेकर मंथन चल रहा है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा भी बड़े जोरों पर है।
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
By Umeshwari Baghel
NEET UG में बड़े बदलाव की आहट, साल में दो बार नीट होने पर बदलेगा काउंसलिंग कैलेंडर, कोटा एक्सपर्ट ने बताई बड़ी चुनौती
By Jageshwar Prasad
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
By Arun Tiwari
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
By Jageshwar Prasad
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
By Harish Divekar
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
By Umeshwari Baghel
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
By Kaushiki