छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
Umeshwari Baghel | Updated:
शराब दुकान स्टाफ घोटाले में ED की कार्रवाई, तीन जिलों में छापेमारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से जुड़े एक और मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। इस बार शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर किए गए 182.98 करोड़ रुपए के भुगतान की जांच की जा रही है। आरोप है कि निजी एजेंसियों को करोड़ों रुपए दिए गए, लेकिन कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिला।
अफसरों और कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी
धमतरी के रुद्री स्थित सरकारी बंगले में करीब 14 घंटे तक तलाशी चली। वहीं, रायपुर में राजेंद्र सिंह के घर पर करीब तीन घंटे तक जांच की गई। होटल कारोबारी के घर और होटल की भी तलाशी ली गई।
मोबाइल और लैपटॉप जब्त
पांच निजी एजेंसियां जांच के घेरे में
जांच के दायरे में सुमित फैसिलिटीज, प्राइमवन वर्कफोर्स, ए-टू-जेड इन्फ्रासर्विसेज, अलर्ट कमांडोज और ईगल हंटर सॉल्यूशन शामिल हैं। आरोप है कि इन एजेंसियों को भुगतान होने के बावजूद कर्मचारियों तक उनका हक नहीं पहुंचा। ईओडब्ल्यू-एसीबी की जांच के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का नया मामला दर्ज किया है।
हैदराबाद और बेंगलुरु तक जुड़ रहे तार
टेंडर की शर्तों में बदलाव करने का आरोप
इसके अलावा सिद्धार्थ सिंघानिया पर हर महीने 70 से 80 लाख रुपए की कथित वसूली और बीआर लोहिया से जुड़ी कंपनियों को 48.08 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किए जाने का आरोप है। अरुणपति त्रिपाठी फिलहाल जमानत पर हैं, जबकि लोहिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
फिलहाल ED जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि कर्मचारियों के नाम पर जारी की गई रकम आखिर कहां पहुंची और इसमें किन लोगों की भूमिका थी।
FAQs
सवाल 1: ED शराब दुकानों के किन भुगतानों की जांच कर रही है?
जवाब: ED शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती और उनकी सुविधाओं के नाम पर किए गए 182.98 करोड़ रुपए के भुगतान की जांच कर रही है। आरोप है कि निजी एजेंसियों को करोड़ों रुपए दिए गए, लेकिन कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिला। मामला वर्ष 2019 से 2023 के बीच का बताया गया है।
सवाल 2: छापेमारी में क्या मिला और किन ठिकानों पर कार्रवाई हुई?
जवाब: ED की टीम ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर दबिश दी, जिनमें धमतरी की अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं। छापेमारी में नकदी नहीं मिली, लेकिन मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त किए गए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच से पैसों के लेन-देन और कथित कमीशन का पता लगाने की कोशिश हो रही है।
सवाल 3: जांच में किन एजेंसियों पर शक है?
जवाब: जांच के दायरे में पांच निजी एजेंसियां हैं, जिनमें सुमित फैसिलिटीज और ईगल हंटर सॉल्यूशन शामिल हैं। आशंका है कि करीब 60 से 70 करोड़ रुपए मुंबई से आंगड़िया नेटवर्क के जरिए हैदराबाद भेजे गए। इसके अलावा बेंगलुरु में भी रकम निवेश किए जाने का आरोप है।
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
By Kaushiki
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता
By Neel Tiwari
थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला
By Jageshwar Prasad
MP में बदलने जा रहा शहरों का सियासी नक्शा, वार्डों की बदलेंगी सीमाएं, संख्या बढ़ाने से बचने के निर्देश
By Kaushiki
आज अंबिकापुर और रायपुर दौरे पर सीएम साय, सरगुजा ओलंपिक और करमा तिहार समेत पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल
By Umeshwari Baghel
एमपी कांग्रेस अब बूथ से ब्लॉक तक खंगालेगी संगठन की स्थिति, विधानसभा प्रभारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
By Aman Vaishnav
एमपी के हजारों मंदिरों में भोग-दीपक का संकट, पुजारी बोले-आमदनी का कोई साधन नहीं, 10 हजार रुपए मासिक वेतन की उठाई मांग
By Kaushiki