एमपी के हजारों मंदिरों में भोग-दीपक का संकट, पुजारी बोले-आमदनी का कोई साधन नहीं, 10 हजार रुपए मासिक वेतन की उठाई मांग

Kaushiki | Updated:
Share
​<strong>MP के हजारों मंदिरों में भोग-दीपक तक का संकट, पुजारियों ने उठाई 10 हजार रुपए मासिक वेतन की मांग</strong>​
​MP के हजारों मंदिरों में भोग-दीपक तक का संकट, पुजारियों ने उठाई 10 हजार रुपए मासिक वेतन की मांग​

जिन मंदिरों में हर दिन श्रद्धालु अपनी सुख-समृद्धि की कामना लेकर पहुंचते हैं, उनमें से हजारों मंदिर ऐसे भी हैं, जहां भगवान को भोग लगाने और दीपक जलाने तक के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। मध्य प्रदेश के कई मंदिर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसका सीधा असर मंदिरों में पूजा-पाठ करने वाले पुजारियों और कर्मकांडी ब्राह्मण परिवारों पर पड़ रहा है।

अब पुजारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ ने मंदिरों के पुजारियों को हर महीने 10 हजार रुपए वेतन देने की मांग उठाई है। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए संघ जल्द ही भोपाल में बड़ी बैठक और उसके बाद प्रदेश स्तरीय अधिवेशन (State-level convention) आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश में करीब 1.60 लाख मंदिर

मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ के प्रांतीय के मुताबिक, प्रदेश के हजारों मंदिरों में आमदनी का कोई साधन नहीं है। ऐसे में मंदिरों की नियमित व्यवस्था बनाए रखना भी मुश्किल हो रहा है। इसका असर मंदिरों से जुड़े पुजारियों और उनके परिवारों पर पड़ रहा है।

प्रदेशभर में करीब 1.60 लाख मंदिर हैं, जबकि अकेले राजधानी भोपाल में तीन हजार से ज्यादा मंदिर हैं। पुजारी संघ का कहना है कि इनमें से बड़ी संख्या में मंदिरों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी पुजारियों और कर्मकांडी ब्राह्मणों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

More stories on मोहन सरकार

नौकरी से अरबपति बने वर्धमान जैन: तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोना चढ़ाने वाले उद्योगपति की कहानी | From Job to Billionaire Vardhman Jain: The Story of the Industrialist Who Donated 121 Kg Gold to Tirupati Balaji
121 किलो सोना, 238 कैरेट हीरे... आखिर कौन हैं तिरुपति मंदिर में 206 करोड़ का चढ़ावा देने वाले वर्धमान जैन?
27 Nov 2026 ,
By Kaushiki
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और अपनी आस्था के अनुसार भगवान को चढ़ावा अर्पित करते हैं। इस बार चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन अपनी बेशकीमती भेंट को लेकर देशभर में चर्चा में हैं। उन्होंने भगवान के श्रृंगार के लिए 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है।

भगवान को भोग लगाने तक में परेशानी

पुजारी संघ का कहना है कि प्रदेश के कई पुराने मंदिरों में आमदनी का कोई साधन नहीं है। इसके चलते कई जगह भगवान को नियमित रूप से भोग तक नहीं लग पाता है। मंदिरों में दीपक जलाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाती है। संघ का कहना है कि ऐसे मंदिरों के प्रबंधन, संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार की है। मंदिरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ वहां पूजा-पाठ करने वाले पुजारियों की आर्थिक सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

पहले पांच हजार रुपए किया गया था मानदेय

पुजारी संघ के मुताबिक, उसकी मांग पर पिछली सरकार ने पुजारियों का मासिक मानदेय पांच हजार रुपए किया था। अब संघ मंदिरों में सेवा देने वाले पुजारियों के लिए हर महीने 10 हजार रुपए वेतन की मांग कर रहा है। संघ चाहता है कि सरकार पुजारियों की आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर विचार करे। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से पुजारियों और उनके परिवारों को राहत मिल सकेगी। वेतन के अलावा संघ ने मंदिरों की व्यवस्थाओं, जमीनों के संरक्षण और पुजारी परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़ी मांगें भी रखी हैं।

मंदिरों में मुफ्त बिजली और पानी की मांग

मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ ने प्रदेश के मंदिरों में बिजली और पानी की मुफ्त व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही मंदिरों की जमीनों की नीलामी पर स्थायी रूप से रोक लगाने की मांग भी उठाई गई है। संघ चाहता है कि खसरा और खतौनी में पुजारियों के नाम भी दर्ज किए जाएं।

इसके अलावा पुजारियों और कर्मकांडी ब्राह्मण परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। संघ की एक अन्य मांग यह भी है कि मंदिरों की ट्रस्ट समितियों के पास मौजूद पुजारियों को हटाने का अधिकार समाप्त किया जाए।

एमपी के पशुपतिनाथ मंदिर से घर बैठे करें दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेजें, सात समंदर पार तक पहुंचेगी महिमा | MP's Pashupatinath Temple: Darshan from Home and Online Offerings, Glory Reaches Across Seven Seas
अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त
28 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थित प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़ी श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले भक्त भी घर बैठे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन दर्शन और विदेशी मुद्रा में चढ़ावा भेजने की सुविधा दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

सात दिसंबर के बाद हो सकती है बड़ी बैठक

पुजारियों की आर्थिक स्थिति और अन्य समस्याओं को लेकर संघ जल्द ही प्रांत स्तरीय बैठक करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है। इसी वजह से यह बैठक सात दिसंबर के बाद आयोजित की जाएगी।

भोपाल में होने वाली बैठक के बाद प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आयोजित करने की भी तैयारी है। इसके माध्यम से पुजारी संघ अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेगा। हालांकि, अधिवेशन की तारीख और स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं।

वर्तमान सरकार से पुजारी संघ को उम्मीद

मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ के मुताबिक, संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के फैसले का इंतजार कर रहा है। उनके मुताबिक पिछली सरकारों ने पुजारियों की कुछ मांगों को स्वीकार किया था। अब संघ को वर्तमान सरकार से और ज्यादा उम्मीदें हैं। पुजारी संघ जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों और मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें उनके सामने रखेगा। संघ का मुख्य उद्देश्य मंदिरों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के साथ पुजारियों और कर्मकांडी ब्राह्मण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा दिलाना है।

खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश: विधायक पुत्र रुद्राक्ष पर कार्रवाई नहीं, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर गिरी गाज | Khajrana Temple Sanctum Entry: No Action on MLA's Son Rudraksh, Action Against Security Guard and Agency
खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई
28 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष पर मंदिर प्रबंधन ने फिर नरमी बरती है। इस मामले के तूल पकड़ने पर मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसी और गार्ड पर कार्रवाई की खानापूर्ति की है। वहीं, प्रवेश करने वाले रुद्राक्ष पर पूरी नरमी बरती गई है।

FAQs:

  1. मध्य प्रदेश में पुजारियों ने कितने मासिक वेतन की मांग की है?
    मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ ने मंदिरों के पुजारियों को हर महीने 10 हजार रुपए वेतन देने की मांग की है।
  2. मध्य प्रदेश में कुल कितने मंदिर हैं?
    पुजारी संघ के मुताबिक, मध्य प्रदेश में करीब 1.60 लाख मंदिर हैं, जबकि भोपाल में तीन हजार से अधिक मंदिर हैं।
  3. वेतन के अलावा पुजारी संघ की अन्य मांगें क्या हैं?
    मंदिरों में मुफ्त बिजली-पानी, जमीनों की नीलामी पर रोक, खसरा-खतौनी में पुजारियों के नाम दर्ज करने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की गई है।
Tags:
  • मोहन सरकार
  • Priests demand salary
  • पुजारियों का वेतन
  • Temple financial crisis
  • मंदिरों की आर्थिक स्थिति
  • Madhya Pradesh temples
  • मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ
  • Pujari Association
  • ब्राह्मण परिवार
  • पुजारियों की मांग
परिसीमन से बदलेगा राजस्थान का सियासी नक्शा, 25 की जगह 38 सांसद और 200 की जगह 300 विधायक संभव

By Jageshwar Prasad

परिसीमन से बदलेगा राजस्थान का सियासी नक्शा, 25 की जगह 38 सांसद और 200 की जगह 300 विधायक संभव
भोपाल में 52 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था ड्राइवर! बच्चे बोले-अंकल बहुत तेज...

By Aman Vaishnav

भोपाल में 52 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था ड्राइवर! बच्चे बोले-अंकल बहुत तेज...
MP में बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का 111 साल पुराना आबकारी कानून, शराब माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, 10 गुना तक बढ़ सकता है जुर्माना

By Kaushiki

MP में बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का 111 साल पुराना आबकारी कानून, शराब माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, 10 गुना तक बढ़ सकता है जुर्माना
आज भोपाल में पीएम मोदी की मन की बात सुनेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले इंदौर की मैराथन में VC से हुए शामिल

By Kaushiki

आज भोपाल में पीएम मोदी की मन की बात सुनेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले इंदौर की मैराथन में VC से हुए शामिल
राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक! फतेहपुर 6°C के साथ सबसे ठंडा, जानें अगले 7 दिन का हाल

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक! फतेहपुर 6°C के साथ सबसे ठंडा, जानें अगले 7 दिन का हाल
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मंत्री विश्वास सारंग की कार को मारी टक्कर, गनमैन से भी की हाथापाई

By Aman Vaishnav

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मंत्री विश्वास सारंग की कार को मारी टक्कर, गनमैन से भी की हाथापाई
नवंबर के आखिर में बढ़ी ठिठुरन, एमपी के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, राजस्थान में बादलों ने बदला मौसम

By Aman Vaishnav

नवंबर के आखिर में बढ़ी ठिठुरन, एमपी के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, राजस्थान में बादलों ने बदला मौसम