MP में बदलने जा रहा शहरों का सियासी नक्शा, वार्डों की बदलेंगी सीमाएं, संख्या बढ़ाने से बचने के निर्देश

Kaushiki | Updated:
Share
MP में बदल सकता है आपका वार्ड, नई जनगणना के आधार पर तय होंगी सीमाएं, नगरीय निकायों को निर्देश जारी<br>
MP में बदल सकता है आपका वार्ड, नई जनगणना के आधार पर तय होंगी सीमाएं, नगरीय निकायों को निर्देश जारी

मध्य प्रदेश के शहरों में आने वाले समय में वार्डों का नक्शा बदल सकता है। जिस कॉलोनी या मोहल्ले के लोग अभी किसी एक वार्ड का हिस्सा हैं, परिसीमन के बाद वे दूसरे वार्ड में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश में नगरीय निकायों के वार्डों की सीमाओं में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।

नगरीय विकास विभाग ने इसके लिए सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों को निर्देश जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि विभाग ने वार्डों की सीमाओं में बदलाव करने के साथ उनकी संख्या बढ़ाने से बचने की हिदायत भी दी है। नई जनगणना के आंकड़े आने के बाद जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर वार्डों का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा।

नगरीय निकायों को जारी किए गए निर्देश

नगरीय विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को पत्र भेजकर परिसीमन (Delimitation) की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। नई जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद शहरों की आबादी और क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए वार्डों की सीमाएं निर्धारित की जाएंगी। विभाग ने नगरीय निकायों को नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तैयारी करने को कहा है। हालांकि, वार्डों की संख्या बढ़ाने के बजाय मौजूदा वार्डों की सीमाओं में बदलाव करने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।

बड़े शहरों में नहीं बढ़ाने होंगे वार्ड

नगरीय विकास विभाग ने बड़े नगर निगमों और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मौजूदा वार्डों की संख्या बनाए रखने की कोशिश करने के निर्देश दिए हैं। बेहद जरूरी होने पर ही वार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी।यानी परिसीमन की प्रक्रिया में मुख्य रूप से वार्डों की सीमाओं और उनके क्षेत्रफल में बदलाव देखने को मिल सकता है।
किसी वार्ड के कुछ हिस्सों को दूसरे वार्ड में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, किस शहर में किस वार्ड की सीमा बदलेगी, इसकी स्थिति परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगी। वहीं, प्रदेश की पंचायतों में परिसीमन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

राजस्थान का बदलेगा सियासी नक्शा: 25 से 38 सांसद, 200 से 300 विधायक संभव, महिला आरक्षण का भी असर | Rajasthan's Political Map to Change: 25 to 38 MPs, 200 to 300 MLAs Possible, Impact of Women's Reservation Also
परिसीमन से बदलेगा राजस्थान का सियासी नक्शा, 25 की जगह 38 सांसद और 200 की जगह 300 विधायक संभव
29 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान की राजनीति में परिसीमन को लेकर नई चर्चाएं छिड़ गई हैं। सीटों में संभावित बढ़ोतरी के फॉर्मूले ने कई मौजूदा सांसदों और विधायकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। चर्चाओं के मुताबिक, नए फॉर्मूले के लागू होने पर प्रदेश में लोकसभा सीटों की गिनती 25 से बढ़कर 38 और विधानसभा सीटों की संख्या 200 से बढ़कर 300 तक पहुंच सकती है।

विधानसभा और लोकसभा सीटों में भी हो सकता है बदलाव

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के अलावा विधानसभा और लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर भी संभावित फार्मूले पर चर्चा है। परिसीमन के बाद प्रदेश की विधानसभा सीटों की औसत आबादी में करीब एक लाख की कमी हो सकती है।

वहीं, लोकसभा सीटों पर औसतन सात से आठ लाख आबादी कम हो सकती है। ऐसा होने पर प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, अभी इनकी संख्या को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

2011 की जनगणना के आधार पर समझें संभावित फार्मूला

साल 2011 की जनगणना (Census 2011) के मुताबिक, मध्य प्रदेश की आबादी सात करोड़ 26 लाख 26 हजार 809 थी। इस आबादी को परिसीमन का आधार बनाने का संभावित फार्मूला सामने आया है। इसके मुताबिक प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र की औसत आबादी करीब 2.10 लाख हो सकती है। इनमें डेढ़ लाख से पौने दो लाख (एक लाख 75 हजार) तक मतदाता हो सकते हैं। वहीं, एक लोकसभा सीट की औसत आबादी 16 से 17 लाख के बीच रह सकती है।

संभावित गणना के मुताबिक, यदि साल 2011 की आबादी को 345 विधानसभा सीटों में बांटा जाता है, तो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की औसत आबादी करीब 2.10 लाख होगी। इसके बाद 345 संभावित विधानसभा सीटों को 44 संभावित लोकसभा सीटों में बांटकर यह तय किया जा सकता है कि एक संसदीय क्षेत्र में कितनी विधानसभा सीटें शामिल होंगी।

तहसील और जिलों के क्षेत्रफल में भी संभव है बदलाव

परिसीमन की प्रक्रिया के दौरान तहसीलों और जिलों के क्षेत्रफल में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि, राजस्व सर्किल यानी रेवेन्यू सर्किल की सीमाओं में बदलाव नहीं किया जाएगा। साल 2008 से पहले हुए परिसीमन में भी इसी तरह की व्यवस्था अपनाई गई थी।

इसके अलावा राजनीतिक दल भी परिसीमन की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए राजनीतिक दल जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर अपने प्रभारी बना सकते हैं। प्रदेश स्तर की कमेटी परिसीमन आयोग के सदस्यों के साथ अलग-अलग संभागों में जा सकती है।

आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?

नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन के बाद कई इलाकों की वार्ड संबंधी पहचान बदल सकती है। ऐसे में संभव है कि किसी मोहल्ले के रहवासी मौजूदा वार्ड के बजाय किसी दूसरे वार्ड का हिस्सा बन जाएं। फिलहाल नगरीय विकास विभाग ने निकायों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की प्राथमिकता मौजूदा वार्डों की संख्या बनाए रखते हुए उनकी सीमाओं और क्षेत्रफल का नए सिरे से निर्धारण करना है। नई जनगणना के आंकड़े आने के बाद इस प्रक्रिया की तस्वीर और साफ होगी।

FAQs:

  1. क्या मध्य प्रदेश में वार्डों की सीमाएं बदलेंगी?
    हां, नई जनगणना के आंकड़े आने के बाद जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर वार्डों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा।
  2. क्या परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या बढ़ेगी?
    नगरीय विकास विभाग ने मौजूदा वार्डों की संख्या बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बेहद जरूरी होने पर ही वार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
Tags:
  • जनगणना
  • Delimitation of Wards
  • वार्ड परिसीमन
  • नगरीय विकास विभाग
  • Ward Boundary Changes
  • MP Delimitation
  • मध्य प्रदेश परिसीमन
  • Census 2026
  • विधानसभा सीटें
  • लोकसभा सीटें
आज अंबिकापुर और रायपुर दौरे पर सीएम साय, सरगुजा ओलंपिक और करमा तिहार समेत पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

आज अंबिकापुर और रायपुर दौरे पर सीएम साय, सरगुजा ओलंपिक और करमा तिहार समेत पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल
एमपी कांग्रेस अब बूथ से ब्लॉक तक खंगालेगी संगठन की स्थिति, विधानसभा प्रभारियों की बढ़ेगी जवाबदेही

By Aman Vaishnav

एमपी कांग्रेस अब बूथ से ब्लॉक तक खंगालेगी संगठन की स्थिति, विधानसभा प्रभारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
एमपी के हजारों मंदिरों में भोग-दीपक का संकट, पुजारी बोले-आमदनी का कोई साधन नहीं, 10 हजार रुपए मासिक वेतन की उठाई मांग

By Kaushiki

एमपी के हजारों मंदिरों में भोग-दीपक का संकट, पुजारी बोले-आमदनी का कोई साधन नहीं, 10 हजार रुपए मासिक वेतन की उठाई मांग
परिसीमन से बदलेगा राजस्थान का सियासी नक्शा, 25 की जगह 38 सांसद और 200 की जगह 300 विधायक संभव

By Jageshwar Prasad

परिसीमन से बदलेगा राजस्थान का सियासी नक्शा, 25 की जगह 38 सांसद और 200 की जगह 300 विधायक संभव
भोपाल में 52 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था ड्राइवर! बच्चे बोले-अंकल बहुत तेज...

By Aman Vaishnav

भोपाल में 52 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था ड्राइवर! बच्चे बोले-अंकल बहुत तेज...
MP में बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का 111 साल पुराना आबकारी कानून, शराब माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, 10 गुना तक बढ़ सकता है जुर्माना

By Kaushiki

MP में बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का 111 साल पुराना आबकारी कानून, शराब माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, 10 गुना तक बढ़ सकता है जुर्माना
आज भोपाल में पीएम मोदी की मन की बात सुनेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले इंदौर की मैराथन में VC से हुए शामिल

By Kaushiki

आज भोपाल में पीएम मोदी की मन की बात सुनेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले इंदौर की मैराथन में VC से हुए शामिल