बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

Harish Divekar | Sootr Creatives | Updated:
Share
वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर का लोकप्रिय कॉलम बोल हरि बोल।
वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर का लोकप्रिय कॉलम बोल हरि बोल।

मध्य प्रदेश की अफसरशाही में इन दिनों गजब का मौसम है। कहीं कृपापात्रों के निलंबन से उदासी छाई है तो कहीं ब्रांडेड शौक की बहार है। किसी के सिर पर वरदहस्त है तो किसी के गले में जांच की घंटी अटक गई है। नौकरशाही के इस मायावी संसार में कुर्सी से ज्यादा कृपा, नियमों से ज्यादा रिश्ते और योग्यता से ज्यादा जुगाड़ की चर्चा है।

सत्ता के गलियारों में कुछ साहब खुलकर बैटिंग कर रहे हैं तो कुछ पर्दे के पीछे से फील्डिंग जमा रहे हैं। कौन किसका भक्त है, किस पर किसकी कृपा है और किसकी तपस्या भंग हो गई, आइए जानते हैं इस सप्ताह के ‘बोल हरि बोल’ में…

मैडम का लाडला निलंबित, सेवाभाव पर संकट!

वल्लभ भवन के एक प्रमुख सचिव की धर्मपत्नी इन दिनों बड़ी उदास हैं। उदासी की वजह पारिवारिक नहीं, प्रशासनिक है। दरअसल, मैडम के परम कृपापात्र अफसर निलंबित हो गए हैं। बताते हैं कि मैडम की विशेष अनुकंपा से ही साहब ने अपने इस भक्त को मलाईदार जिले की कुर्सी दिलवाई थी। वैसे सामान्य परिस्थितियों में किसी अधिकारी की इतनी मजाल कहां कि मैडम के चहेते का बाल भी बांका कर दे।

मैडम के रूठने भर से साहब सक्रिय हो जाते और निलंबन की फाइल का रास्ता बदल जाता। मगर इस बार आदेश की डोर सत्ता के शीर्ष तक जुड़ी बताई जा रही है। जनविश्वास के मामले में सीएम और सीएस के स्तर से हुई कार्रवाई के आगे साहब की सिफारिश का वजन भी कम पड़ गया। मैडम की चिंता निलंबन से ज्यादा इस बात की बताई जा रही है कि उनके सेवाभावी अफसरों की सूची से एक नाम कम हो गया।

अब भला सरकार को कौन समझाए कि एक समर्पित सेवादार तैयार करने में कितनी मेहनत लगती है!

मैडम का लाडला निलंबित, सेवाभाव पर संकट
मैडम का लाडला निलंबित, सेवाभाव पर संकट

साउथ वाले साहब का ब्रांड पुराण

प्रदेश की नौकरशाही में साउथ वाले आईएएस साहब की अपनी अलग ही फैशन बिरादरी है। साहब के लिए ब्रांड कोई शौक नहीं, जीवन दर्शन है। बाजार में मोबाइल का नया मॉडल लॉन्च होने की खबर आम आदमी तक बाद में पहुंचती है, साहब के चेलों तक पहले। चर्चा है कि इन दिनों साहब करीब साढ़े चार लाख रुपए कीमत वाले फोल्डेबल मोबाइल का आनंद ले रहे हैं।

घड़ी हो या पेन, कपड़े हों या दूसरे साजो-सामान, साहब को साधारण चीजों से विशेष परहेज है। पहनावे का इंतजाम भी मायानगरी मुंबई से होता बताया जाता है। एक जमाना था जब अफसर महंगी चीजें इस्तेमाल करने से पहले यह सोचते थे कि बड़े साहब देखेंगे तो क्या कहेंगे। अब जमाना बदल गया है। महीने भर की तनख्वाह से महंगा मोबाइल हाथ में लेकर घूमने में भी कोई संकोच नहीं।

वैसे नौकरशाही की मौजूदा संस्कृति पर पुराने जानकारों की टिप्पणी भी बड़ी दिलचस्प है। उनका कहना है कि जब पूरे कुएं में भांग घुली हो तो नशे की शिकायत आखिर कौन करे? फर्क बस इतना है कि कुछ लोग कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं और साउथ वाले साहब खुले मैदान में चौके-छक्के लगा रहे हैं।

साउथ वाले साहब का ब्रांड पुराण
साउथ वाले साहब का ब्रांड पुराण

वरदहस्त वाले कप्तान, नियम-कायदे हलाकान!

खाकी महकमे के मुखिया के एक चहेते कप्तान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिर पर बड़े साहब का हाथ हो तो बीच के साहबों की भला क्या बिसात! चर्चा है कि कप्तान साहब ने विभागीय पदक्रम को अपनी सुविधानुसार समझना शुरू कर दिया है। कप्तान साहब के बहुचर्चित ‘सुपर-30’ स्क्वाड का एक आरक्षक कथित अपहरण के मामले में धराया तो स्क्वाड की सुपर शक्तियों पर ही सवाल खड़े हो गए।

अब महकमे में कुछ नासमझ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इस विशेष दस्ते के गठन की सक्षम अनुमति किसने दी थी? अरे भाई, जब ऊपर से आशीर्वाद प्राप्त हो तो नीचे के नियम-कायदों की किताब खोलने की क्या जरूरत! कप्तान साहब का पुराना कार्यकाल भी चर्चाओं से अछूता नहीं रहा है। आदिवासी बहुल जिले में गड़े धन के मामले के बाद उनकी विदाई हुई थी।

वहां भी जुए-सट्टे के कारोबारियों पर कथित मेहरबानी की चर्चाएं आम थीं। अब विंध्य में भी उनके कामकाज को लेकर कुछ ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं। महकमे के जानकारों का कहना है कि कप्तान साहब की असली ताकत उनके कंधों पर लगे सितारों में नहीं, बल्कि उनके सिर पर रखे हाथ में है।

वरदहस्त वाले कप्तान, नियम-कायदे हलाकान!
वरदहस्त वाले कप्तान, नियम-कायदे हलाकान!

जांच का तीर चला, मैडम को ही लगा!

मामा के जंगल में मंगल का एक वीडियो क्या वायरल हुआ, वन महकमे में सियासी पतझड़ शुरू हो गया। एक आईएफएस मैडम ने उत्साह में जांच बैठा दी। मगर मैडम शायद इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाईं कि जंगल की यह पगडंडी सीधे राजनीति के राजमार्ग पर जाकर मिलेगी। मामला मामा से जुड़ा होने के कारण मैडम की प्रशासनिक सक्रियता को सियासी चश्मे से देखा जाने लगा।

सत्ता के गलियारों में उनके इस कदम को डॉक्टर साहब के खाते में दर्ज करने की चर्चाएं भी चल पड़ीं। अब जब जांच के राजनीतिक निहितार्थ सामने आने लगे हैं तो बताते हैं कि मैडम बैकफुट पर हैं। गलियारों में चर्चा गर्म है कि जांच रिपोर्ट के जरिए मामले को ठंडे बस्ते में पहुंचाने की कोई सम्मानजनक राह तलाशी जा रही है।

वैसे मैडम के पतिदेव भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। इसलिए प्रशासनिक दांव-पेंच की समझ घर में ही उपलब्ध है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जांच में जंगल का मंगल सामने आता है या रिपोर्ट में सब कुछ मंगलमय घोषित कर दिया जाता है!

जांच का तीर चला, मैडम को ही लगा!
जांच का तीर चला, मैडम को ही लगा!
बोल हरि बोल… यहां हर फाइल की अपनी कथा है और हर कथा के पीछे कोई न कोई कृपाकथा है!
Tags:
  • वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर
  • Bol Hari Bol
  • बोल हरि बोल
  • मध्यप्रदेश अफसरशाही
  • वल्लभ भवन भोपाल
  • आईएएस अफसर निलंबित
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता

By Neel Tiwari

एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता
थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला

By Jageshwar Prasad

थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला
MP में बदलने जा रहा शहरों का सियासी नक्शा, वार्डों की बदलेंगी सीमाएं, संख्या बढ़ाने से बचने के निर्देश

By Kaushiki

MP में बदलने जा रहा शहरों का सियासी नक्शा, वार्डों की बदलेंगी सीमाएं, संख्या बढ़ाने से बचने के निर्देश
आज अंबिकापुर और रायपुर दौरे पर सीएम साय, सरगुजा ओलंपिक और करमा तिहार समेत पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

आज अंबिकापुर और रायपुर दौरे पर सीएम साय, सरगुजा ओलंपिक और करमा तिहार समेत पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल
एमपी कांग्रेस अब बूथ से ब्लॉक तक खंगालेगी संगठन की स्थिति, विधानसभा प्रभारियों की बढ़ेगी जवाबदेही

By Aman Vaishnav

एमपी कांग्रेस अब बूथ से ब्लॉक तक खंगालेगी संगठन की स्थिति, विधानसभा प्रभारियों की बढ़ेगी जवाबदेही