CG Top News: छत्तीसगढ़ में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, शराब घोटाले में दो आरोपियों को जमानत समेत पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Nov 05, 2026, 21:12 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में D.Ed अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा। शराब घोटाले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिली। किसानों को 10 नवंबर से धान बिक्री के टोकन मिलेंगे और 15 नवंबर से खरीदी शुरू होगी। रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी का मामला, जंगल सफारी दो दिन बंद और मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स में प्रवेश शुरू। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें।

रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बंगला घेरा

नौकरी का इंतजार कर रहे D.Ed अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने गुरुवार सुबह रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। वे सीधे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पहुंच गए। यहां अभ्यर्थियों ने बंगले का घेराव किया। इसके बाद वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के अंदर धरने पर बैठ गए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



शराब-मैनपावर घोटाले में हाईकोर्ट से रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को राहत, लेकिन जेल से एक ही आएंगे बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले और उससे जुड़े मैनपावर घोटाले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने दो बड़े आरोपियों को जमानत दी है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को अदालत से जमानत मिल गई है। लेकिन इस फैसले के बाद भी दोनों की स्थिति एक जैसी नहीं है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर से मिलेंगे धान बिक्री के टोकन, 15 से शुरू होगी खरीदी

छत्तीसगढ़ में धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इससे पहले 10 नवंबर से किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस बार टोकन जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, जिससे किसानों को खरीदी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर में 4 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अनवर ढेबर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कारोबारी बलिराम धरमानी (62) ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, जमीन के पुराने सौदे को लेकर आरोपियों ने बलिराम पर 4 करोड़ रुपए देने का दबाव बनाया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



3200 करोड़ का शराब घोटाला: शिकायत के बाद भी कैसे बचते रहे आशीष श्रीवास्तव? जांच की मंजूरी क्यों नहीं मिली?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले में आबकारी विभाग के पूर्व अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव पर कार्रवाई के बाद अब विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अधिकारी के खिलाफ गड़बड़ियों की शिकायत पहले ही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) तक पहुंच चुकी थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सीएम हेल्पलाइन पर मिली नाली की सफाई और पीने के पानी जैसी समस्याएं भी नहीं सुलझा पाए अधिकारी, शिकायतें ऊपर तक पहुंचीं

छत्तीसगढ़ में आम जनता की शिकायतों को हल्के में लेना नगरीय निकायों के 9 अधिकारियों को भारी पड़ गया है। नाली की सफाई और पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं करने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के लिए प्रवेश शुरू

मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों के जरिए छात्र डॉक्टर बनने के अलावा मेडिकल सेक्टर के कई तकनीकी क्षेत्रों में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Raipur Jungle Safari Closed: पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, दो दिन बंद रहेगा रायपुर जंगल सफारी और जू, वन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। दिवाली की छुट्टियों में रायपुर के जंगल सफारी और जू घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी सूचना है। वन विभाग ने 10 और 11 नवंबर 2026 को जंगल सफारी और जू बंद रखने का आदेश जारी किया है। इन दो दिनों में पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



मंत्रालय बस सेवा पर नया बवाल: 6 महीने एक्सटेंशन मिला पर नए कर्मियों का फ्री पास बंद, 2021 से अटके हैं पास

छत्तीसगढ़ मंत्रालय और नवा रायपुर के विभागाध्यक्ष कार्यालयों में इन दिनों एक सरकारी चिट्ठी ने भारी हलचल मचा रखी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने रायपुर से नवा रायपुर के बीच चलने वाली कर्मचारी बसों का अनुबंध छह महीने के लिए आगे तो बढ़ा दिया, लेकिन इसी आदेश के भीतर छिपी एक शर्त ने नए और पुराने कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



125 साल पुराने डेम पर सीमेंट प्लांट का साया, 1700 एकड़ जमीन पर बिड़ला की तैयारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

छत्तीसगढ़ में अडानी समूह के बाद अब बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर जिले के करीब 125 साल पुराने पेंड्रावन डेम के कैचमेंट एरिया में कंपनी ने 689 हेक्टेयर यानी करीब 1700 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर सीमेंट प्लांट लगाने और लाइमस्टोन की माइनिंग की तैयारी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
  • शिक्षा मंत्री बंगला घेराव
  • शराब घोटाला जमानत
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2026
  • चार करोड़ की रंगदारी
  • 3200 करोड़ का शराब घोटाला
  • CG Top 10 News
  • CG Dhan Kharidi 2026
  • Chhattisgarh Latest News