CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल
रायपुर से लगे खरोरा के रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री में सोमवार को शराब बिक्री के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मजदूरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर धक्का-मुक्की और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मामला यहीं नहीं रुका। फैक्ट्री परिसर में तोड़फोड़ शुरू हो गई और कुछ ही देर में पूरा इलाका हंगामे की चपेट में आ गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
छत्तीसगढ़ के बालोद में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवती पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। युवती लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी के पास एक अज्ञात युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में युवती का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि उम्र का पुख्ता प्रमाण जरूरी है। सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से लड़की की उम्र साबित नहीं होती है। कोर्ट ने राजेंद्र श्रीवास को बरी कर दिया है। लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। जबरदस्ती या बहला-फुसलाने का ठोस सबूत नहीं मिला। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
छत्तीसगढ़ पुलिस में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। इसमें मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, VIP सुरक्षा और मैदानी पुलिसिंग से जुड़े अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश 5 अक्टूबर को जारी हुआ है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
नवा रायपुर में विधायकों के लिए प्रस्तावित आवासीय परियोजना का डिजाइन एक बार फिर बदला गया है। पहले जहां 78 विधायकों के लिए 3 बीएचके फ्लैट बनाने की योजना थी, वहीं अब संशोधित प्लान में 90 विधायकों के लिए 4 बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। परियोजना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कैफेटेरिया, मल्टीपरपज हॉल और कर्मचारियों के लिए सर्वेंट क्वार्टर जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन के आदेश जारी हुए। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अनुभाग अधिकारी को अवर सचिव और दो सहायक अनुभाग अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। तीनों पदोन्नतियों के आदेश 5 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी भवन से जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि प्रमोशन के बाद भी अधिकारियों को तुरंत नई जगह नहीं भेजा गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद विवाद ने तुल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कुलपति के कार्यकाल, नियुक्तियों, शोध पंजीयन और वित्तीय मामलों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से इन आरोपों पर विस्तार से जवाब दिया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगा है। इसके बाद से शासन ने काउंटिंग रोक दी हैं। चुनाव छत्तीसगढ़ आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा परिषद का है, जो अब सवालों के घेरे में है। आरोप बेहद गंभीर हैं। इसमें केवल डॉक्टर ही वोट कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया डाक मतपत्रों के जरिए होती है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भटगांव में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद सामने आया। परिवार के ईसाई धर्म अपनाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार का विरोध किया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत और बैठक के बाद परिवार ने हिंदू धर्म और समाज के रीति-रिवाजों को मानने की सहमति जताई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में आज EOW की अंतिम चार्जशीट, देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी कोर्ट में तलब
कोल लेवी घोटाला में ईओडब्ल्यू आज स्पेशल कोर्ट में अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। 570 करोड़ का कोल स्कैम में 9 आरोपियों को समन जारी हुआ है। इनमें देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय और आईएएस जयप्रकाश मौर्य शामिल हैं। एजेंसी का दावा है कि नेताओं को 65 करोड़ रुपए मिले। अफसरों को 36 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले। अब तक 170 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।