CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल

Umeshwari Baghel | Oct 07, 2026, 20:31 IST
CG top news
11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें, कोल घोटाले की रकम से कराया गया कुमार विश्वास का कार्यक्रम, देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा, हेलीकॉप्टर क्रैश मामलाः सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, बीमा दावा दबाए रखने पर कार्रवाई।

11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होने वाली यह बैठक इसलिए चर्चा में है, क्योंकि पिछली बैठक के महज सात दिन बाद ही मंत्रिपरिषद फिर बैठ रही है। ऐसे में कई लंबित मुद्दों पर फैसले की उम्मीद बढ़ गई है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



कोल घोटाले की रकम से कराया गया कुमार विश्वास का कार्यक्रम, देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा

छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रूपए के कथित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छठा पूरक चालान पेश किया है। इस चार्जशीट में कुमार विश्वास के कार्यक्रम का भी जिक्र है। 9 हजार से ज्यादा पन्नों के इस चालान में कई दस्तावेज, डायरी की एंट्री, बातचीत और अन्य जांच सामग्री शामिल है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



हेलीकॉप्टर क्रैश मामलाः सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, बीमा दावा दबाए रखने पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी हेलीकॉप्टर के बीमा दावे को चार साल से ज्यादा समय तक लटकाने वाली ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी पर बड़ा एक्शन लिया है। विमानन संचालनालय ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यानी इस अवधि में कंपनी के साथ सरकार के नए काम पर रोक रहेगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



अंबिकापुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस की कार्रवाई

अंबिकापुर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला एक दुष्कर्म पीड़िता की पहचान और निजता उजागर करने से जुड़ा है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आकांक्षा को हिरासत में लिया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सरगुजा में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए दरिंदे

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने युवकों ने अपने साथ बैठाया। इसके बाद उसे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के बजाय सुनसान जगह ले जाया गया। यहां चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन अमले की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। 6 अक्टूबर की रात तमोरा क्षेत्र में अवैध शिकार और वन्य मांस की बिक्री की सूचना पर गश्त करने पहुंचे वन अधिकारियों को कथित तौर पर अतिक्रमणकारियों ने घेर लिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर में घी की जांच में बड़ा खुलासा, अमूल-देवभोग समेत छह घी के नमूने मानकों पर फेल, आपकी सेहत से हो रहा खिलवाड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिक रहे घी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में छह घी के नमूने तय खाद्य मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें अमूल, देवभोग, वचन और कीर्ति गोल्ड जैसे ब्रांड के नमूने भी शामिल हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



निजी कॉलेजों के 31 कोर्स की फीस अब AFRC तय करेगा, मंजूरी बिना काउंसलिंग-एडमिशन पर सरकार ने लगाई रोक

छत्तीसगढ़ में निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने 31 तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस पर सीधा नियंत्रण करने का फैसला किया है। अब निजी संस्थान इन कोर्स की फीस अपनी मर्जी से तय नहीं कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से फीस का निर्धारण प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति यानी AFRC, रायपुर के जरिए होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



थाली पर सरकार की नजर: छत्तीसगढ़ के बच्चों में बढ़ता मोटापा बना चिंता, स्कूलों में अब लाल-पीला-हरा बोर्ड बताएगा क्या खाएं

छत्तीसगढ़ में बच्चों के खान-पान को लेकर चिंता बढ़ रही है। मोटापा, जंक फूड और मीठे पेय की बढ़ती आदतों के बीच अब स्कूलों में बच्चों को खुद समझाने की तैयारी है कि उनकी थाली में क्या अच्छा है और क्या नुकसानदेह। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सरकारी, निजी और आवासीय स्कूलों में शुगर-कैलोरी बोर्ड लगाने की अनुशंसा की है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग

वैसे तो रोजगार का संकट हर जगह है लेकिन हम बात छत्तीसगढ़ की कर रहे हैं। आदिवासी प्रदेश कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के पास ही रोजगार नहीं है। कमाल की बात यह है कि रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब के विधानसभा क्षेत्र में ही लोगों बिना काम के हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ कोल घोटाला
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक
  • रायपुर घी जांच
  • सरगुजा गैंगरेप मामला
  • आकांक्षा टोप्पो
  • महासमुंद वन अधिकारी बंधक
  • छत्तीसगढ़ प्राइवेट कॉलेज फीस
  • छत्तीसगढ़ बच्चों में मोटापा
  • छत्तीसगढ़ रोजगार समाचार