कोल घोटाले की रकम से कराया गया कुमार विश्वास का कार्यक्रम, देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा

Harrison Masih | Oct 07, 2026, 12:19 IST
Share
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला

Raipur.छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रूपए के कथित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छठा पूरक चालान पेश किया है। इस चार्जशीट में कुमार विश्वास के कार्यक्रम का भी जिक्र है। 9 हजार से ज्यादा पन्नों के इस चालान में कई दस्तावेज, डायरी की एंट्री, बातचीत और अन्य जांच सामग्री शामिल है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ईओडब्ल्यू ने सोमवार को छठा पूरक चालान पेश किया।
  • ईओडब्ल्यू का चालान रायपुर विशेष अदालत में पेश हुआ।
  • यह मामला 570 करोड़ के कोल घोटाले से जुड़ा है।
  • चालान 9 हजार से ज्यादा पन्नों का है और 12 आरोपितों से जुड़ा है।
  • इसमें कुमार विश्वास के कार्यक्रम का भी जिक्र आया है।
EOW की चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास के ‘हमर भांचा राम’ कार्यक्रम का भी जिक्र है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए 25 लाख रूपए की कथित व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है।

IAS पति-पत्नी और भाई पर कोयला लेवी से 1 करोड़ की कमाई और निवेश का आरोप, EOW की चार्जशीट | IAS Couple and Brother Accused of Earning 1 Crore from Coal Levy and Investing, EOW Chargesheet
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट
06 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में EOW के पूरक चालान ने एक ही परिवार से जुड़े तीन चेहरों की भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, निलंबित IAS रानू साहू, उनके पति IAS जयप्रकाश मौर्य और रानू साहू के भाई पीयूष कुमार साहू से जुड़े मामले में लेवी वसूली, नकद लेन-देन और संपत्तियों में निवेश की अलग-अलग कड़ियां सामने आई हैं।

5 अप्रैल की चैट में 25 लाख रूपए का जिक्र

EOW के अनुसार, 5 अप्रैल 2022 को विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच WhatsApp पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में खैरागढ़ में होने वाले कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रूपए की व्यवस्था का जिक्र होने की बात चार्जशीट में कही गई है।

इसके बाद 6 अप्रैल की बातचीत और 7 अप्रैल को दुर्ग समूह में हुई चैट में नकद राशि मिलने और उसे आगे पहुंचाने से जुड़े संदेशों का भी उल्लेख किया गया है। EOW ने इन चैट के स्क्रीनशॉट को चार्जशीट के साथ लगाया है। जांच एजेंसी का कहना है कि इन बातचीत का मिलान डायरी में दर्ज जानकारी और कुछ लोगों के बयानों से किया गया।

570 करोड़ कोल लेवी घोटाला: देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी तलब, EOW की अंतिम चार्जशीट आज | 570 Crore Coal Levy Scam: Devendra Yadav Among 9 Accused Summoned, EOW's Final Chargesheet Today
570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में आज EOW की अंतिम चार्जशीट, देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी कोर्ट में तलब
05 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
कोल लेवी घोटाला में ईओडब्ल्यू आज स्पेशल कोर्ट में अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। 570 करोड़ का कोल स्कैम में 9 आरोपियों को समन जारी हुआ है। इनमें देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय और आईएएस जयप्रकाश मौर्य शामिल हैं। एजेंसी का दावा है कि नेताओं को 65 करोड़ रुपए मिले। अफसरों को 36 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले। अब तक 170 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है।

खैरागढ़ उपचुनाव के समय हुआ था कार्यक्रम

कुमार विश्वास का ‘हमर भांचा राम’ कार्यक्रम साल 2022 में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुआ था। उस समय इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद भी हुआ था।

भाजपा की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत किए जाने की बात सामने आई थी। शिकायत में रामनवमी पर शोभायात्रा को अनुमति नहीं देने और कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति देने का मुद्दा उठाया गया था। अब EOW की जांच में इसी कार्यक्रम के लिए 25 लाख रूपए की कथित व्यवस्था का जिक्र सामने आया है।

देवेंद्र यादव के नाम से 35 लाख की एंट्री का भी दावा

EOW की चार्जशीट में 9 अप्रैल 2022 की एक और बातचीत का उल्लेख है। इसमें देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच खैरागढ़ जाने को लेकर बातचीत होने की बात कही गई है।

जांच एजेंसी के अनुसार, इसी दिन जब्त की गई डायरी में देवेंद्र यादव के नाम से 35 लाख रूपए की एंट्री मिली थी। चार्जशीट में नवाज नाम के व्यक्ति से जुड़ी राशि के लेन-देन का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा 30 मार्च 2022 की डायरी में 10 लाख रूपए की एंट्री का भी जिक्र है।

cg-coal-scam-eow-ed-charge-sheet-bittu-soumya-suryakant-diary-codewords-congress-office
कोयला घोटाले में भी बिट्टू पर लगाए ईओडब्ल्यू ने आरोप, कांग्रेस की याचिका पर एसीबी अफसरों को नोटिस जारी
15 Oct 2025 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद चैतन्य बघेल पर कोल घोटाले में शामिल होने के आरोप भी लगे हैं। ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में आरोपियों के वे बयान शामिल हैं जिनमें सूर्यकांत तिवारी,सौम्या चौरसिया के साथ चैतन्य बघेल का नाम भी लिया गया है।

9 हजार से ज्यादा पन्नों का है चालान

EOW ने रायपुर की विशेष अदालत में 9 हजार से ज्यादा पन्नों का छठा पूरक चालान पेश किया है। इसमें 12 आरोपितों से जुड़ी जांच सामग्री शामिल है।

कुमार विश्वास के कार्यक्रम से जुड़ी रकम और WhatsApp बातचीत का उल्लेख भी इसी चार्जशीट का हिस्सा है। चार्जशीट में दर्ज बातें जांच एजेंसी के दावे हैं। मामले में इन साक्ष्यों पर अंतिम फैसला अदालत को करना है।

EOW का 9500 पन्नों का पूरक चालान: रामगोपाल, देवेंद्र यादव समेत 12 आरोपी, 500 करोड़ की अवैध वसूली का खुलासा | EOW's 9500-Page Supplementary Charge Sheet: Ramgopal, Devendra Yadav Among 12 Accused, Rs 500 Crore Illegal Recovery Revealed
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
05 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने विशेष न्यायालय में करीब 9500 पन्नों का छठा पूरक अभियोग पत्र पेश किया। जांच एजेंसी ने इस चालान में पूर्व विधायक, मौजूदा विधायक, आईएएस अधिकारी, निलंबित अधिकारियों के परिजनों और कारोबारियों समेत कुल 12 आरोपियों की भूमिका का उल्लेख किया है।

  1. छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला क्या है?
    यह मामला कोयला परिवहन से जुड़ी कथित अवैध लेवी और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच से संबंधित है। EOW इस मामले में दस्तावेजों, डायरी एंट्री, बातचीत और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
  2. कुमार विश्वास के कार्यक्रम का कोल लेवी केस में क्यों जिक्र है?
    चार्जशीट में इस कार्यक्रम के लिए कथित तौर पर 25 लाख रुपये की व्यवस्था किए जाने का उल्लेख है। EOW ने इससे जुड़ी WhatsApp बातचीत और अन्य जांच सामग्री को भी चार्जशीट में शामिल किया है।
  3. इस मामले में ईओडब्ल्यू ने किस तरह के सबूत पेश किए हैं?
    ईओडब्ल्यू ने 9 हजार से अधिक पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और डायरी में दर्ज विभिन्न लेन-देन की जानकारियाँ शामिल हैं।
Tags:
  • कोल घोटाला
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • cg coal scam
  • कुमार विश्वास
  • सूर्यकांत तिवारी
  • देवेंद्र यादव
  • ईओडब्ल्यू की चार्जशीट
  • कोल लेवी घोटाला
विधायक अशोक रोहाणी का जन्मदिन, सड़क पर कब्जा... जबलपुर में दिखा चाचा विधायक हैं हमारे जैसा नजारा

By Neel Tiwari

विधायक अशोक रोहाणी का जन्मदिन, सड़क पर कब्जा... जबलपुर में दिखा चाचा विधायक हैं हमारे जैसा नजारा
किसानों के कारण नहीं...मैडम के चक्कर में नप गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, ये है पूरी कहानी

By Sourabh Bhatnagar

किसानों के कारण नहीं...मैडम के चक्कर में नप गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, ये है पूरी कहानी
पार्षद बनीं महिलाएं, कुर्सी संभालने पहुंचे पति-ससुर, निगम बैठक में दिखा अलग नजारा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पार्षद बनीं महिलाएं, कुर्सी संभालने पहुंचे पति-ससुर, निगम बैठक में दिखा अलग नजारा
राजस्थान में खाद संकट: गोदामों में करीब 5 लाख डीएपी फिर भी लम्बी लाइन, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाद संकट: गोदामों में करीब 5 लाख डीएपी फिर भी लम्बी लाइन, सरकार ने मांगी रिपोर्ट
ग्वालियर में NHAI की सड़क जांच में फेल, हाई कोर्ट ने 26.53 करोड़ की पेमेंट पर लगा दी रोक

By Ratan Kumar Mishra

ग्वालियर में NHAI की सड़क जांच में फेल, हाई कोर्ट ने 26.53 करोड़ की पेमेंट पर लगा दी रोक
पुष्कर में हैरान करने वाला मामला: जिसका अंतिम संस्कार किया, वह 4 दिन बाद जिंदा मिला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पुष्कर में हैरान करने वाला मामला: जिसका अंतिम संस्कार किया, वह 4 दिन बाद जिंदा मिला
सीएम विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: कृषि मंडपम और इंडोर स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: कृषि मंडपम और इंडोर स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद