रायपुर में घी की जांच में बड़ा खुलासा, अमूल-देवभोग समेत छह घी के नमूने मानकों पर फेल, आपकी सेहत से हो रहा खिलवाड़

Umeshwari Baghel | Oct 07, 2026, 17:29 IST
Share
रायपुर में घी की जांच में गड़बड़ी<br>
रायपुर में घी की जांच में गड़बड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिक रहे घी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में छह घी के नमूने तय खाद्य मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें अमूल, देवभोग, वचन और कीर्ति गोल्ड जैसे ब्रांड के नमूने भी शामिल हैं।

विभाग ने रायपुर के अलग-अलग इलाकों से घी के कुल 12 नमूने लिए थे। इन नमूनों को जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद छह नमूनों में गड़बड़ी सामने आई है। जांच में अमूल, वचन, देवभोग, कीर्ति गोल्ड प्योर काऊ घी, देशी घी धौलपुर और वास्तु एगमार्क घी के नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले।

अलग-अलग दुकानों से लिए गए थे नमूने

खाद्य विभाग ने 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच रायपुर के कई इलाकों में कार्रवाई की थी। डूंडा-कौशल्या विहार, डूमरतराई, टेमरी और गोबरा नवापारा से घी के नमूने लिए गए थे। ये नमूने एवेन्यू सुपर मार्केट, बालाजी ट्रेडिंग, मयंक ट्रेडिंग, मयंक एजेंसी और शुभम् मार्ट समेत अलग-अलग दुकानों से लिए गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य विभाग अब आगे की कार्रवाई कर रहा है।

छत्तीसगढ़ में बच्चों का बढ़ता मोटापा: स्कूलों में लाल-पीला-हरा बोर्ड बताएगा क्या खाएं, जंक फूड पर लगेगी रोक | Chhattisgarh's Rising Child Obesity: Red-Yellow-Green Boards in Schools to Indicate What to Eat, Junk Food Ban
थाली पर सरकार की नजर: छत्तीसगढ़ के बच्चों में बढ़ता मोटापा बना चिंता, स्कूलों में अब लाल-पीला-हरा बोर्ड बताएगा क्या खाएं
07 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में बच्चों के खान-पान को लेकर चिंता बढ़ रही है। मोटापा, जंक फूड और मीठे पेय की बढ़ती आदतों के बीच अब स्कूलों में बच्चों को खुद समझाने की तैयारी है कि उनकी थाली में क्या अच्छा है और क्या नुकसानदेह। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सरकारी, निजी और आवासीय स्कूलों में शुगर-कैलोरी बोर्ड लगाने की अनुशंसा की है।

कीर्ति गोल्ड में सबसे ज्यादा लेड

खाद्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक घी में लेड की निर्धारित सीमा 0.02 mg/kg बताई गई है। जांच में कई नमूनों में इससे ज्यादा लेड पाया गया। कीर्ति गोल्ड प्योर काऊ घी के नमूने में 0.192 mg/kg लेड मिला। यह तय सीमा से करीब 9.6 गुना ज्यादा है।

वचन घी के नमूने में 0.161 mg/kg लेड पाया गया। यह भी निर्धारित सीमा से करीब आठ गुना ज्यादा है। अमूल घी के नमूने में 0.037 mg/kg लेड मिला। देवभोग घी में इसकी मात्रा 0.035 mg/kg पाई गई। देशी घी धौलपुर के नमूने में 0.043 mg/kg लेड मिला। ये सभी आंकड़े विभाग की ओर से बताई गई निर्धारित सीमा से ज्यादा हैं।

नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि | Big decision by Railways for Navratri fair: 10 express trains to stop at Dongargarh, convenience of devotees paramount
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
06 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
रायपुर। डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। 11 से 20 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा। इन ट्रेनों का स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा।

वास्तु एगमार्क घी में दूसरी गड़बड़ी भी मिली

वास्तु एगमार्क घी के नमूने में 0.154 mg/kg लेड मिलने की बात सामने आई है। इस नमूने में केवल लेड ही अधिक नहीं मिला। इसकी बीआर रीडिंग और आयोडीन वैल्यू भी तय मानकों से ज्यादा पाई गई। जांच में वनस्पति फैट की मौजूदगी की बात भी सामने आई है। इस कारण इसका नमूना भी निर्धारित खाद्य मानकों पर खरा नहीं उतरा।

तीन ब्रांड के नमूने जांच में सही मिले

सभी नमूने जांच में खराब नहीं पाए गए हैं। खाद्य विभाग के मुताबिक अनिक घी, गोवर्धन घी और श्रीमूल घी के नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप मिले हैं। वहीं श्री खाटू श्याम प्योर काऊ घी और गाय का घी नाम से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इन दोनों नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी।

छत्तीसगढ़ में एसटी-एसटी युवाओं को रोजगार: 2 साल में सिर्फ 6 हजार को काम, मंत्री के क्षेत्र में 55 की ट्रेनिंग | Employment for ST-ST Youth in Chhattisgarh: Only 6 Thousand Employed in 2 Years, 55 Trained in Minister's Constituency
छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग
07 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>वैसे तो रोजगार का संकट हर जगह है लेकिन हम बात छत्तीसगढ़ की कर रहे हैं। आदिवासी प्रदेश कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के पास ही रोजगार नहीं है। कमाल की बात यह है कि रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब के विधानसभा क्षेत्र में ही लोगों बिना काम के हैं।

ज्यादा लेड से सेहत पर क्या असर पड़ता है

विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में लंबे समय तक लेड पहुंचना नुकसानदायक हो सकता है। लगातार इसका सेवन होने पर क्रॉनिक लेड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसके शुरुआती लक्षणों में पेट दर्द, पेट में मरोड़ और कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है।

लंबे समय तक लेड के संपर्क में रहने से मांसपेशियों और हड्डियों पर भी असर पड़ सकता है। किडनी और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है।बच्चों में इसका असर ज्यादा गंभीर हो सकता है।

उनमें चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी देखी जा सकती है। गंभीर स्थिति में तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।गर्भवती महिलाओं के लिए भी ज्यादा लेड का सेवन नुकसानदायक माना जाता है।

पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल: 265 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, 164 असिस्टेंट इंजीनियरों का तबादला | Major Reshuffle in PWD: 265 Officers-Employees Transferred, 164 Assistant Engineers Moved
पीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर तबादले, 265 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, इनमें 164 असिस्टेंट इंजीनियर
07 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur.</b> छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में प्रशासनिक कसावट और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में कुल 265 अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें बड़ी संख्या असिस्टेंट इंजीनियरों की है।

रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित नमूनों को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की है। जिन नमूनों में लेड या दूसरे मानकों में गड़बड़ी मिली है, उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल दो नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इनके नतीजे सामने आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर और साफ होगी।

FAQ

  1. कौन से घी के नमूनों में गड़बड़ी पाई गई है?
    रायपुर के घी के 12 नमूनों में से 6 में गड़बड़ी पाई गई, जिनमें अमूल, वचन, देवभोग, कीर्ति गोल्ड प्योर काऊ घी, देशी घी धौलपुर और वास्तु एगमार्क घी शामिल हैं।
  2. घी में लेड की मात्रा की क्या सीमा निर्धारित की गई है?
    घी में लेड की निर्धारित सीमा 0.02 mg/kg है, लेकिन कीर्ति गोल्ड प्योर काऊ घी के नमूने में 0.192 mg/kg लेड पाया गया, जो सीमा से 9.6 गुना ज्यादा है।
  3. क्या सभी घी के नमूने जांच में सही पाए गए हैं?
    नहीं, सभी नमूने जांच में सही नहीं पाए गए। अनिक घी, गोवर्धन घी और श्रीमूल घी के नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप मिले हैं, जबकि अन्य नमूनों में गड़बड़ी पाई गई है।
Tags:
  • अमूल घी
  • देवभोग घी
  • वचन घी
  • कीर्ति भोग घी
  • रायपुर घी जांच
  • घी में लेड
  • छत्तीसगढ़ फ़ूड सेफ्टी
  • खाद्य विभाग रायपुर
जैसलमेर पुलिस कांस्टेबल की मौत: इंदिरा गांधी नहर से शव बरामद, बिना पोस्टमार्टम शव धरना पर डटे परिजन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जैसलमेर पुलिस कांस्टेबल की मौत: इंदिरा गांधी नहर से शव बरामद, बिना पोस्टमार्टम शव धरना पर डटे परिजन
नगर निगम हैरीटेज में 100 करोड़ का घोटाला, हाईवे की सरकारी जमीन कौड़ियों के भाव में बेची

By Mukesh Sharma

नगर निगम हैरीटेज में 100 करोड़ का घोटाला, हाईवे की सरकारी जमीन कौड़ियों के भाव में बेची
TNCP ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंचे, बोले-अलग-अलग याचिकाओं से किया जा रहा टारगेट

By Neel Tiwari

TNCP ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंचे, बोले-अलग-अलग याचिकाओं से किया जा रहा टारगेट
थाली पर सरकार की नजर: छत्तीसगढ़ के बच्चों में बढ़ता मोटापा बना चिंता, स्कूलों में अब लाल-पीला-हरा बोर्ड बताएगा क्या खाएं

By VINAY VERMA

थाली पर सरकार की नजर: छत्तीसगढ़ के बच्चों में बढ़ता मोटापा बना चिंता, स्कूलों में अब लाल-पीला-हरा बोर्ड बताएगा क्या खाएं
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस का ‘एकजुटता’ संदेश, गहलोत बोले- कहते थे एकता नहीं, आज देख लीजिए हम सब साथ हैं

By Raghvendra Singh Rathore

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस का ‘एकजुटता’ संदेश, गहलोत बोले- कहते थे एकता नहीं, आज देख लीजिए हम सब साथ हैं
हेलीकॉप्टर क्रैश मामलाः सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, बीमा दावा दबाए रखने पर कार्रवाई

By VINAY VERMA

हेलीकॉप्टर क्रैश मामलाः सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, बीमा दावा दबाए रखने पर कार्रवाई
राजस्थान में आधी रात से CNG और PNG की दरें बढ़ीं, जयपुर में नई कीमतें 7 अक्टूबर से लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में आधी रात से CNG और PNG की दरें बढ़ीं, जयपुर में नई कीमतें 7 अक्टूबर से लागू