नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी शंखनाद; 11 मई से नामांकन, जून के पहले हफ्ते में फैसला
NEWS IN SHORT
- चुनाव की तारीखें घोषित: 1 जून को मतदान, 4 जून को परिणाम
- चुनाव में 82 नगरीय निकाय और 1228 पंचायत पदों के लिए मतदान
- नामांकन 11 से 18 मई तक, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मई
- नगरीय निकायों के चुनाव दलीय आधार पर, पंचायतों के गैर-दलीय
- आदर्श आचार संहिता लागू, मतदान प्रक्रिया का शेड्यूल जारी
NEWS IN DETAIL
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उप-चुनावों की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की। इसके तहत, चुनाव 1 जून को होंगे और परिणाम 4 जून को आएंगे। इन चुनावों में प्रदेश में 5 नगरपालिका अध्यक्ष, 77 पार्षदों समेत कुल 82 पदों पर मतदान होगा, साथ ही पंचायतों के 1228 रिक्त पदों के लिए भी वोट डाले जाएंगे, जिनमें जनपद सदस्य, सरपंच और पंच शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश
आयोग के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 मई से 18 मई तक होगी। नामांकन की जांच 19 मई को की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मई है।
मतदान की प्रक्रिया
नगरीय निकायों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि त्रिस्तरीय पंचायतों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। नगरीय निकायों में चुनाव ईवीएम के जरिए और पंचायतों में मतपेटी से गैर-दलीय आधार पर होंगे।
आदर्श आचार संहिता प्रभावी
निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।
यह खबरें भी पढ़े...
मोदी करेंगे चुनाव का शंखनाद, 11 को झाबुआ में आदिवासियों से राम-राम
आदर्श आचार संहिता लागू होने के 120 घंटे में मिली 3427 से ज्यादा शिकायतें, 610 शिकायतें सही पाई गईं