छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : व्यापम ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Harrison Masih | Sept 09, 2025, 12:44 IST
cg-vyapam-police-constable-exam-2025-admit-card the sootr
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने पुलिस आरक्षक भर्ती (PHQC25) की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। क्या आप जानते हैं, परीक्षा सेंटर पर अभ्यर्थियों को किन सख्त नियमों का सामना करना पड़ सकता है?
CG constable recruitment exam:छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) रायपुर ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग भर्ती (PHQC25) की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ वाटर रिसोर्सेज सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी,देखें अपना स्कोर
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में लिखित परीक्षा 14 सितम्बर को,ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
परीक्षा छत्तीसगढ़ के 5 संभागीय मुख्यालयों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में होगी। भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ था। प्रथम चरण की दक्षता परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की गई थी, जिसमें दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल थी।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: वन विभाग में भर्ती का सुनहरा मौका, 18 सितंबर तक करें आवेदन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ वाटर रिसोर्सेज सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी,देखें अपना स्कोर
परीक्षा का समय और अंक प्रणाली
- परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक (कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट)।
- कुल अंक: 100 अंक, इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में लिखित परीक्षा 14 सितम्बर को,ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
परीक्षा केंद्र
जरूरी निर्देश
- अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचे।
- प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्ची, बैग, बेल्ट, टोपी आदि लाने पर प्रतिबंध है।
- परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
- परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के आधा घंटा पहले प्रवेश नहीं मिलेगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अपडेट – 5 मुख्य बिंदु
|
सिर्फ ये सामान ले जाएं परीक्षा कक्ष में
- प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड)
- काला या नीला बाल प्वाइंट पेन
- फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / आधार कार्ड आदि की मूल प्रति)
FAQ
- छत्तीसगढ़
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि और समय क्या है?
लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। - पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari