CG Job News: वन विभाग में भर्ती का सुनहरा मौका, 18 सितंबर तक करें आवेदन
Harrison Masih | Sept 02, 2025, 16:24 IST
rajnandgaon-forest department vacancy-2025
राजनांदगांव जिले में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वयक और एमआईएस सहायक पदों पर अस्थायी भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 है।
CG govt job 2025: कलेक्टर कार्यालय (आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग), राजनांदगांव ने जिले में वन अधिकार अधिनियम 2006 (FRA) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत जिला स्तरीय समन्वयक (Coordinator) और एमआईएस सहायक (MIS Assistant) के पदों पर एक साल के लिए अस्थायी नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों पर केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: छत्तीसगढ़ में हजारो पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,न गवाएं मौका
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इन पदों पर केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: छत्तीसगढ़ में हजारो पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,न गवाएं मौका
पदों का विवरण
| पद का नाम | पद संख्या | मानदेय (वेतन) | स्तर | अवधि |
|---|---|---|---|---|
| जिला स्तरीय समन्वयक (Coordinator) | 01 | ₹30,000/माह | जिला स्तर | 1 वर्ष |
| एमआईएस सहायक (MIS Assistant) | 01 | ₹20,000/माह | अनुभाग स्तर | 1 वर्ष |
योग्यता और अनुभव
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (द्वितीय श्रेणी)।
- कंप्यूटर ज्ञान: MS Office और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान जरूरी।
अनुभव:
- समन्वयक पद के लिए: 3 साल का मैदानी कार्य का अनुभव।
- एमआईएस सहायक पद के लिए: 2 साल का मैदानी कार्य का अनुभव।
- FRA से जुड़े NGO से अनुभव प्रमाणपत्र अनिवार्य।
आयु सीमा
- 01 जनवरी 2025 को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
- जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों की जानकारी होना आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरें।
- सभी दस्तावेजों को स्वप्रमाणित करें।
- आवेदन को रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से इस पते पर भेजें:
कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, राजनांदगांव, पिन कोड – 491441। - लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “आवेदित पद का नाम” लिखें।
- हर पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2025, शाम 5:00 बजे।
चयन प्रक्रिया
- पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- साक्षात्कार में मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
चयन में:
- 50% अंक स्नातक के अंकों पर।
- 50% अंक साक्षात्कार पर।
- चयनित उम्मीदवारों को 2 सप्ताह के भीतर जॉइनिंग करना होगा।
FAQ
राजनांदगाव वन विभाग भर्ती की आखिरी तारीख क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक है।- राजनांदगांव
वन विभाग में भर्ती अधिकतम आयु सीमा क्या है?
01 जनवरी 2025 को उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava