CG Job News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Harrison Masih | Aug 28, 2025, 14:34 IST
cg-forest-department-recruitment-2025 the sootr
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 10 सितंबर 2025 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
CG Forest Department Recruitment: छत्तीसगढ़ के वन विभाग में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 तथा उसके नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में जिला स्तरीय समन्वयक और एमआईएस सहायक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, अटल नगर रायपुर ने आधिकारिक पत्र जारी किया है।
CG Job News: छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग ने जारी की फाइनल लिस्ट,इतने पदों पर होगी भर्ती
CG Jobs News 2025 : पालना और आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती शुरू, महिलाएं जल्दी करें आवेदन
ये पद पूर्णतः अस्थायी एवं अशासकीय होंगे। यानी स्थायी नियुक्ति की गारंटी नहीं होगी, लेकिन अनुभव और मानदेय के लिहाज से युवाओं के लिए यह बेहतर अवसर माना जा रहा है।
यह भर्ती छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूत करने का कदम मानी जा रही है। इससे वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी व परंपरागत निवासियों के अधिकारों की रक्षा और उनके दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया और तेज होगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
CG Job News: छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग ने जारी की फाइनल लिस्ट,इतने पदों पर होगी भर्ती
कितने पदों पर भर्ती होगी?
जारी सूचना के अनुसार –
- जिला स्तरीय समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम) : 01 पद
- एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम) : 02 पद
मानदेय कितना मिलेगा?
- जिला स्तरीय समन्वयक : ₹30,000 प्रति माह
- एमआईएस सहायक : ₹20,000 प्रति माह
आवेदन करने की अंतिम तिथि और स्थान
- अंतिम तिथि : 10 सितंबर 2025
- आवेदन जमा करने का स्थान : सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, अंबिकापुर, जिला-सरगुजा
- समय : कार्यालयीन समय में ही आवेदन स्वीकार होंगे।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि (न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) होना अनिवार्य।
- कंप्यूटर संचालन (MS Office आदि) का ज्ञान आवश्यक।
अनुभव :
- समन्वयक पद : कम से कम 03 वर्ष का क्षेत्रीय कार्य का अनुभव (वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन से संबंधित)।
- एमआईएस सहायक पद : कम से कम 02 वर्ष का अनुभव।
- अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष (01 जनवरी 2025 की स्थिति में)।
छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2025: मुख्य बातें
|
पदों की प्रकृति
यह भर्ती छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूत करने का कदम मानी जा रही है। इससे वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी व परंपरागत निवासियों के अधिकारों की रक्षा और उनके दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया और तेज होगी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा
By VINAY VERMA
भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब
By Ramanand Tiwari
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
By Amresh Kushwaha
MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस
By Ramanand Tiwari
Live |मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी
By
एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे
By Ramanand Tiwari
CG Top News : चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, धान की फसल पर संकट, 116 नेताओं की सुरक्षा घटेगी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel