CG Job News: छत्तीसगढ़ में हजारो पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,न गवाएं मौका
Harrison Masih | Aug 31, 2025, 19:52 IST
cg-Placement camp-2025-10000-vacancies-registration
छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका! राज्य में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले और प्लेसमेंट कैंप का आयोजन हो रहा है। इसमें 5वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा शामिल हो सकते हैं।
CG job news:छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्रों के माध्यम से 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभिन्न जिलों में रोजगार मेले और प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन पदों पर 5वीं-8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और MBA तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
CG placement camp: युवाओं के लिए बंपर नौकरी, 8600 पदों पर भर्ती के लिए होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 और 10 अक्टूबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 33 से अधिक निजी कंपनियां लगभग 6605 पदों पर भर्ती करेंगी।
CG Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 2000 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
इस मेले के जरिए युवाओं को छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी रोजगार मिलेगा। इसमें बैंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, नोएडा और औरंगाबाद जैसे शहर शामिल हैं।
राजनांदगांव में 10 सितंबर को
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव में 10 सितंबर को सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा।इसमें जय भोले फायनेंशियल सर्विसेज, फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, शिव शक्ति एग्रीटेक प्रा. लि. समेत कई कंपनियां शामिल होंगी।
महासमुंद जिले के महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12 सितंबर को रोजगार मेला होगा। कंपनियां कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मार्केटिंग, बैंक एजेंट, बीमा एजेंट, रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्नीशियन समेत 2000 पदों पर भर्ती करेंगी।
पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया में किसी भी दिक्कत पर आप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर में संपर्क कर सकते हैं या 07782-264376 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार का यह रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। इसमें निजी कंपनियों की बड़ी भागीदारी है और अलग-अलग योग्यताओं के लिए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कैंप
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
CG placement camp: युवाओं के लिए बंपर नौकरी, 8600 पदों पर भर्ती के लिए होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
रायपुर में 6605 पदों पर भर्ती, 33 कंपनियां होंगी शामिल
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य है।
- पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जरूरी होगी।
- चयनित उम्मीदवारों को 8 हजार से 40 हजार रूपए तक का वेतनमान मिलेगा।
CG Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 2000 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
रोजगार के अवसर अन्य राज्यों और शहरों में भी
राजनांदगांव में 10 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप
- उपलब्ध पद: इंश्योरेंस एडवाइजर, फायर मैन, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, ड्राइवर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, होम केयर टेकर आदि।
- उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो और रोजगार कार्ड के साथ पहुंचना होगा।
महासमुंद प्लेसमेंट कैंप में 2000 पदों पर भर्ती
- वेतनमान: 7 हजार से 32 हजार रूपए तक।
- आवेदन के लिए QR कोड स्कैन करके पंजीकरण करना होगा।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्लेसमेंट कैंप
- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला में मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा।
- यह कैंप इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड के पास और अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए है।
- सुबह 10 बजे से पंजीकरण और इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी।
- जानकारी के लिए आईटीआई गौरेला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार नंबर और लिंक मोबाइल नंबर
- शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज
- रोजगार कार्यालय का पंजीयन (यदि नया है तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें)
- पासपोर्ट साइज फोटो
हेल्पलाइन
छत्तीसगढ़ सरकार का यह रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। इसमें निजी कंपनियों की बड़ी भागीदारी है और अलग-अलग योग्यताओं के लिए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कैंप
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava