महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, उप संचालक से DPO तक बदले गए
VINAY VERMA | Sept 01, 2026, 20:42 IST
WCD विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। उप संचालक, DPO और सहायक संचालक स्तर के 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। दुर्ग, गरियाबंद, राजनांदगांव समेत कई जिलों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है।
Raipur। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक की पदस्थापना बदल दी है। मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। लिस्ट जारी होने के बाद से ही आदेश पर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन विभाग का दावा है कि इस तबादले से कामकाज में प्रशासनिक कसावट आएगी।
तबादला सूची में जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के रूप में संचालनालय में पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र रायपुर की जिम्मेदारी मिली है। यानी विभाग के मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है।
जिला स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। अशोक पांडेय को जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग, वरूण नागेश को DPO गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को DPO राजनांदगांव बनाया गया है। येे वहीं वरुण नागेश हैं, जिन पर दंतेवाड़ा मे रहने के दौरान सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था। जांच कमेटी ने भी आरोपों को सही पाया था।
वहीं लुपेन्द्र महिनाग को प्रभारी DPO धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को प्रभारी DPO बेमेतरा, अतुल दाण्डेकर को प्रभारी DPO सक्ती और अनुकूल पांडेय को प्रभारी DPO जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में अवनी बिस्वाल का नाम भी शामिल है। उन्हें रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुधाकर बोदले को उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान, सरगुजा भेजा गया है।
शासन के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। लंबे समय से विभागीय स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव की चर्चा के बीच जारी हुई यह सूची प्रशासनिक कामकाज के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग सीधे तौर पर आंगनबाड़ी, पोषण, महिला कल्याण और बाल संरक्षण जैसी योजनाओं से जुड़ा है। ऐसे में जिलों में DPO स्तर पर हुए बदलाव का असर योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन पर भी पड़ेगा। अब नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों के सामने मैदानी कामकाज और योजनाओं की मॉनिटरिंग को पटरी पर रखने की चुनौती होगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग में रात गुजारने का ऑफर, जांच में सही मिले आरोप
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : उप सचिव, अवर सचिव और सचिवालय सहायकों के तबादले, लिस्ट जारी
महानदी जल विवाद: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की जल्द होगी बैठक
10 साल में दोगुना केंद्र में खाली पदों का आंकड़ा, जानें किस मंत्रालय के क्या हैं हाल?
संचालनालय में बदलाव
जिलों में नई तैनाती
वहीं लुपेन्द्र महिनाग को प्रभारी DPO धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को प्रभारी DPO बेमेतरा, अतुल दाण्डेकर को प्रभारी DPO सक्ती और अनुकूल पांडेय को प्रभारी DPO जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
आयोग में भी बदलाव
तत्काल संभालना होगा पद
विभाग में बढ़ेगी जवाबदेही
FAQ
- छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में कितने अधिकारियों का तबादला हुआ है?
महिला एवं बाल विकास विभाग में उप संचालक, DPO और सहायक संचालक स्तर के कुल 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। - महिला एवं बाल विकास विभाग में किन पदों पर बदलाव किया गया है?
विभाग में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), सहायक संचालक और आयोग सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। - नए पदस्थापित अधिकारियों को कब कार्यभार संभालना होगा?
शासन के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा।
ये खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : उप सचिव, अवर सचिव और सचिवालय सहायकों के तबादले, लिस्ट जारी
महानदी जल विवाद: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की जल्द होगी बैठक
10 साल में दोगुना केंद्र में खाली पदों का आंकड़ा, जानें किस मंत्रालय के क्या हैं हाल?
भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन में नए स्टाफ की तैयारी तेज, डेपुटेशन, सीधी भर्ती और आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे इतने पद
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितिन नवीन के निर्देश पर जारी हुई सूची
By Harrison Masih
सीएम साय का आज का कार्यक्रम: रायपुर से बिलाईगढ़ तक रहेंगे व्यस्त, दशहरा महोत्सव में होंगे शामिल
By Harrison Masih
भोपाल पहुंचा एमपी सरकार का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 जेट, 268 करोड़ की थी कीमत, राजधानी पहुंचते-पहुंचते 82 करोड़ और हुए खर्च
By Aman Vaishnav
आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल, खनिज विभाग की बैठक भी लेंगे
By Kaushiki
रितु बराला केस में आधी रात को पुलिस-कांग्रेस में टकराव, लाठीचार्ज का आरोप, डोटासरा बोले- FIR तक धरना जारी
By Raghvendra Singh Rathore
भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के दो नेताओं को जगह, हिमांशु शर्मा राष्ट्रीय मंत्री और देवव्रत राजावत सह-कोषाध्यक्ष बने
By Raghvendra Singh Rathore