छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अंबिकापुर में तापमान 7°C, लोगों के लिए चौराहे पर जलाए जा रहे अलाव
Sanjay Dhiman | Dec 06, 2025, 09:45 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत के साथ ठंड का असर बढ़ गया है। रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ में तापमान गिरा है और ठंड को देखते हुए प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है। अगले कुछ दिन इसी तरह कड़ाके की ठंड का मौसम रहेगा।
CG Weather News: दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पूरे इलाके में सर्दी के तेवर अब काफी तीखे हो गए है, जिससे लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे चला गया है। अंबिकापुर, रायपुर और दुर्ग जैसे शहरों में पारा काफी गिर गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
उत्तरी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास चल रहा है। राजधानी रायपुर में यह तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
दुर्ग शहर में भी सर्दी का असर दिख रहा है, जहां पारा 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। पिछले तीन-चार दिनों में इन सभी जगहों का तापमान लगभग तीन से चार डिग्री नीचे गिरा है। यह अचानक हुआ बदलाव लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ घूमना है तो खर्च में 75 फीसदी मिलेगी सब्सिडी, रायपुर से बस्तर तक के लिए बनाए गए टूर पैकेज
नॉमिनी नहीं होता बैंक अकाउंट का मालिक... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समझाया नॉमिनेशन का नियम
रायगढ़ जिले में भी पिछले दो दिनों से सर्दी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यहां पर तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 26.7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है।
सुबह के समय गलन वाली सर्दी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है। शाम होते ही लोग गर्म कपड़े निकाल लेते हैं और अलाव जलाना शुरू कर देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
रायपुर शहर में शीतलहर का असर बढ़ गया है। रायपुर नगर निगम ने लोगों को राहत देने के लिए तुरंत एक्शन लिया। निगम शहर की 12 से ज़्यादा लोकेशन पर अलाव जलवा रहा है। यह व्यवस्था रात भर की जा रही है। जिससे बेघर लोग, राहगीर और आम जनता कोठंड से राहत मिल रही है। निगम की मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप ने इसके लिए खास निर्देश दिए हैं।
सभी जोन कमिश्नरों और हेल्थ अधिकारियों को रात में फील्ड पर रहकर अलाव के इंतज़ाम की निगरानी करने को कहा गया है। निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि लोगों को सर्दी में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह खबरें भी पढ़ें...
रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत, परिजनों और आदिवासी समाज ने लगाया हत्या का आरोप
छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम, देखें ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव की उम्मीद नहीं है। कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिन और जारी रहेगी, लोगों को सतर्क रहना होगा।
पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 27.8°C दर्ज किया गया था। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 07°C रिकॉर्ड किया गया था। इस मौसम की मार से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अलाव का सहारा लेने की सलाह दी गई है।
प्रमुख शहरों में ठंड का रिकॉर्ड
दुर्ग शहर में भी सर्दी का असर दिख रहा है, जहां पारा 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। पिछले तीन-चार दिनों में इन सभी जगहों का तापमान लगभग तीन से चार डिग्री नीचे गिरा है। यह अचानक हुआ बदलाव लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ घूमना है तो खर्च में 75 फीसदी मिलेगी सब्सिडी, रायपुर से बस्तर तक के लिए बनाए गए टूर पैकेज
नॉमिनी नहीं होता बैंक अकाउंट का मालिक... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समझाया नॉमिनेशन का नियम
छत्तीसगढ़ में शीतलहर और ठंड के असर को ऐसे समझेंतापमान में भारी गिरावट: छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड काफी बढ़ गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7°C के आस-पास पहुँच गया है, जो बहुत ज़्यादा ठंडा है।रायपुर में भी पारा लुढ़का: राजधानी रायपुर में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 12-13°C के बीच आ गया है, जिससे शीतलहर का असर महसूस हो रहा है। रायगढ़ में बढ़ी ठिठुरन: रायगढ़ जिले में भी पिछले दो दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंड का कहर जारी है। अलाव की सरकारी व्यवस्था: रायपुर नगर निगम ने आम लोगों को ठंड से राहत देने के लिए शहर में 12 से ज़्यादा जगहों पर अलाव जलाने का इंतजाम शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का अलर्ट: मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो से तीन दिन तक ठंड और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, यानी सर्दी जारी रहेगी। |
दिन में भी ठंड का 'अहसास', रायगढ़ में गिरा पारा
सुबह के समय गलन वाली सर्दी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है। शाम होते ही लोग गर्म कपड़े निकाल लेते हैं और अलाव जलाना शुरू कर देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
रायपुर में 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था
सभी जोन कमिश्नरों और हेल्थ अधिकारियों को रात में फील्ड पर रहकर अलाव के इंतज़ाम की निगरानी करने को कहा गया है। निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि लोगों को सर्दी में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह खबरें भी पढ़ें...
रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत, परिजनों और आदिवासी समाज ने लगाया हत्या का आरोप
छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम, देखें ट्रेनों की लिस्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 27.8°C दर्ज किया गया था। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 07°C रिकॉर्ड किया गया था। इस मौसम की मार से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अलाव का सहारा लेने की सलाह दी गई है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA