CG Weather Update: दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, कई जगह हुई बारिश

Dolly patil | Jun 09, 2024, 10:25 IST
Share
REEER
REEER

भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि मानसून इस साल दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है।

सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल दो दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 8 जून को मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा कर दी है। मानसून की एंट्री के साथ ही बस्तर में कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई है।

गरज-चमक के साथ बौछारें

अगले दो-तीन दिनों में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा और 12 से 15 जून तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून के बस्तर पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है। इस साल दो दिन पहले यानी 8 को ही मानसून पहुंच गया। बस्तर के कुछ-कुछ हिस्सों में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अब पूरे संभाग में मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो जाएंगी। साथ ही गर्मी से भी राहत मिलेगी।

रायपुर में प्री-मानसून शॉवर

रायपुर में भी रविवार से प्री-मानसून शॉवर शुरू होने की संभावना है। रविवार को रायपुर में सुबह हल्के बादल रहेंगे। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सक्रिय होने के बाद मानसून 15 जून तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग तक पहुंच सकता है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल मानसून 23 मई को बस्तर पहुंचा था। करीब 13 दिन की देर से पहुंचने के कारण जून का लगभग पूरा महीने गर्म रहा था।

इस साल मानसून तय समय से ही पहले पहुंच गया और गर्मी से राहत मिली। समुद्र से आ रही नम हवा के कारण राज्यभर में दिन का तापमान काफी नीचे चला गया है। रायपुर में दिन का तापमान 40.5 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 42.5 डिग्री रहा।

106% बारिश के आसार

राज्य में मानसून के दौरान 1143.4 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल 106 फीसदी बारिश का अनुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो 30 सितंबर तक राज्यभर में लगभग 1170 मिमी पानी गिर सकता है। मौसम विभाग पूर्वानुमान में 4 फीसदी की त्रुटि लेकर चलता है। फिर भी राज्य में औसत के आसपास बारिश होने की संभावना रहती है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मौसम विभाग
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून
  • मानसून रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती