CGPSC 2023 का रिजल्ट घोषित , ये बन गए अफसर, देखें लिस्ट

Marut raj | Nov 29, 2024, 07:10 IST
CGPSC 2023 Result the sootr
CGPSC 2023 Result : 242 पदों के लिए 703 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। टॉप टेन की लिस्ट में इस बार 6 पुरुष और 4 महिला हैं। इससे पहले पीएससी 2022 की टॉप-10 लिस्ट में 6 महिलाएं थी।

CGPSC 2023 Result : राज्य सेवा परीक्षा यानी सीजीपीएससी 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें रविशंकर वर्मा ने टॉप किया है। कुल 242 पदों के लिए 703 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। टॉप टेन की लिस्ट में इस बार 6 पुरुष और 4 महिला हैं। इससे पहले पीएससी 2022 की टॉप-10 लिस्ट में 6 महिलाएं थी। टॉपर रविशंकर वर्मा ने मुंबई से सॉफ्टवेयर इंजीिनयर की नौकरी छोड़कर परीक्षा की तैयारी की थी।



टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला



एक और कैबिनेट मंत्री का बदला घर... अब रायपुर नहीं यहां मिलने जाना होगा



इंटरव्यू में 50 नंबर की कटौती की गई

इस बार इंटरव्यू 100 नंबर का हुआ था। पिछले वर्षों की तुलना में 50 नंबर की कटौती की गई थी। पहले 150 नंबर का इंटरव्यू होता था। इसे लेकर विवाद हुआ। मेंस के 7 पेपर, जिसमें प्रत्येक के लिए 200 अंक निर्धारित था। इसमें 1400 नंबर और इंटरव्यू 100 यानी कुल 1500 नंबर के आधार पर मेरिट बनी है। साक्षात्कार 18 नवंबर से शुरू हुए थे। इंटरव्यू के आखिरी दिन गुरुवार रात फाइनल रिजल्ट जारी किए गए। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई गई है।



दुर्ग से हैदराबाद के लिए नहीं बनेगी सड़क, 45000 करोड़ रुपए की थी लागत



SBI ब्रांच स्टाफ ने महिला का अकाउंट कर दिया खाली , 420 का केस दर्ज



इन पदों के लिए ली गई थी परीक्षा

पीएससी-2023 में डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद हैं। डीएससी का पद नहीं था।



टॉप-10 में इस बार 6 लड़के

  • रविशंकर वर्मा
  • मृणमयी शुक्ला
  • आस्था शर्मा
  • किरण राजपूत
  • नंदिनी
  • सोनल यादव
  • दिव्यांश चौहान
  • शशांक कुमार
  • पुनित राम
  • उत्तम कुमार
Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • CGPSC
  • सीजीपीएससी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है
  • छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी रिजल्ट मामला
  • cg news in hindi
  • CBI investigation  CGPSC Scam
  • cgpsc
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cgpsc 2023
  • cgpsc 2023 result
  • CGPSC 2021