छत्तीसगढ़ में फिर टली CGPSC SI मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों को करना होगा नई तारीखों का इंतजार

Harrison Masih | Oct 14, 2026, 10:34 IST
Share
एसआई मुख्य परीक्षा स्थगित
एसआई मुख्य परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मंगलवार को परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया। परीक्षा में शामिल होने के लिए 7,301 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। आयोग ने परीक्षा टालने के पीछे अपरिहार्य कारण बताए हैं, लेकिन नई तारीखों की घोषणा नहीं की है।

पहले अक्टूबर, फिर नवंबर में तय हुई थी परीक्षा

CGPSC की ओर से पहले मुख्य परीक्षा की संभावित तारीखें 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थीं। बाद में तारीखों में बदलाव करते हुए परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित करने की तैयारी थी। अब इन तारीखों पर भी परीक्षा नहीं होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को नई समय-सारणी जारी होने का इंतजार करना पड़ेगा।

341 पदों के लिए होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

आयोग ने 4 अगस्त 2026 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इसमें कुल 7,301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

CGPSC-2025 और शिक्षक भर्ती पर रोक: अभ्यर्थियों का गुस्सा, बिलासपुर में कैंडल मार्च | CGPSC-2025 and Teacher Recruitment Halt: Candidate Anger, Candle March in Bilaspur
CGPSC-2025 और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक से भड़के अभ्यर्थी, बिलासपुर में निकाला कैंडल मार्च
12 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक और CGPSC-2025 की परीक्षा प्रक्रिया को लेकर प्रतियोगी युवाओं में नाराजगी बढ़ गई है। रविवार रात बिलासपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रक्रिया में हो रही देरी पर सवाल उठाए।

शिक्षक भर्ती और CGPSC-2025 परीक्षा भी विवादों में

छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ी है। इससे पहले 10 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा और CGPSC-2025 की परीक्षा को लेकर भी रोक की खबर सामने आई थी। शिक्षक भर्ती परीक्षा के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था।

वहीं, बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव और स्थगन से अभ्यर्थियों की तैयारी और आगे की योजना प्रभावित होने की चिंता बनी हुई है।

प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को लेकर भी हुआ था विवाद

CGPSC SI भर्ती परीक्षा-2024 का प्रारंभिक परिणाम जारी होने के बाद चयन सूची में दर्ज कुछ नामों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। NEWS, SPACE RANI, HE RAM और BHAKT PRAHLAD जैसे नाम चर्चा में आए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ नामों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने भी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

विवाद के बीच CGPSC ने स्पष्ट किया था कि चयन सूची में दर्ज नाम अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारी के अनुसार हैं। इसके बाद ‘NEWS’ नाम से चयनित न्यूज कुमार प्रधान सहित कुछ अभ्यर्थियों ने वीडियो जारी कर अपने नाम को सही बताया था।

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें: शिक्षक भर्ती पर रोक, धर्मांतरण कानून पर पेंच, कोयला घोटाला और पूर्व महिला नक्सलियों का फिल्म डेब्यू | Chhattisgarh Big News: Teacher Recruitment Halted, Conversion Law Stuck, Coal Scam, and Former Women Naxalites' Film Debut
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर रोक, नए धर्मांतरण कानून पर पेंच, फिर आई नक्सली आहट, 9 महिला माओवादी बनेंगी हीरोइन
10 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह सरकारी योजनाओं, नक्सल मामलों, कानून-व्यवस्था, धार्मिक विवाद और विकास कार्यों से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। रायपुर से बस्तर तक की प्रमुख खबरें द सूत्र आपको बता रहा है ताकि आप हर अहम खबर पर अपडेट रहें। इस सप्ताह की सबसे बड़ी खबर यह है कि हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है।

अब नई परीक्षा तारीखों का इंतजार

मुख्य परीक्षा स्थगित होने के बाद 7,301 चयनित अभ्यर्थियों की नजर अब आयोग की अगली अधिसूचना पर है। फिलहाल CGPSC ने नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर संविदा भर्ती: 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू, सीनियर रेजिडेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल | Raipur Medical College Recruitment for 152 Contractual Posts: Walk-in Interview on October 14, Senior Resident and Assistant Professor Posts Included
रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर संविदा भर्ती, 14 अक्टूबर को कॉलेज काउंसिल हॉल में वॉक-इन इंटरव्यू
06 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टरों और मेडिकल शिक्षकों के खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज ने कुल 152 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग से लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

Tags:
  • CGPSC SI exam
  • छत्तीसगढ़
  • एसआई मुख्य परीक्षा स्थगित
  • सीजीपीएससी एसआई परीक्षा
  • CGPSC SI Main Exam Postponed
मध्य प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा बस टिकट ऐप, ट्रेन की तरह सेकंडों में बुक होगी आपकी सीट, जानें इसके फायदे और फीचर्स

By Kaushiki

मध्य प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा बस टिकट ऐप, ट्रेन की तरह सेकंडों में बुक होगी आपकी सीट, जानें इसके फायदे और फीचर्स
हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा मिली संपत्ति

By Amresh Kushwaha

हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा मिली संपत्ति
सीएम विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा के दौरे पर, शिवरीनारायण में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा के दौरे पर, शिवरीनारायण में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज तीन शहरों में दौरा, लाड़ली बहनों को देंगे नवरात्रि का तोहफा, जानें पूरा कार्यक्रम

By Kaushiki

सीएम मोहन यादव का आज तीन शहरों में दौरा, लाड़ली बहनों को देंगे नवरात्रि का तोहफा, जानें पूरा कार्यक्रम
बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त

By Sourabh Bhatnagar

बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त
केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र

By Amresh Kushwaha

केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र
भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या के बाद पुलिस पर एक्शन, थानाधिकारी सस्पेंड, ASP-सीओ एपीओ, पांच आरोपी गिरफ्तार

By Raghvendra Singh Rathore

भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या के बाद पुलिस पर एक्शन, थानाधिकारी सस्पेंड, ASP-सीओ एपीओ, पांच आरोपी गिरफ्तार