चैतन्य बघेल से 5 दिन तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट से मिली रिमांड

Harrison Masih | Jul 18, 2025, 15:43 IST
Chaitanya Baghel arrested 5 days ED remand the sootr
ईडी ने शराब घोटाले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की, कांग्रेस ने किया विरोध।

ED arrested Chaitanya Baghel: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शुक्रवार सुबह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चैतन्य को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।



ये खबर भी पढ़ें... भूपेश बघेल के घर ED की छापेमारी, भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया



सुबह-सुबह भिलाई में छापा

ईडी की टीम ने शुक्रवार तड़के सुबह 6:20 बजे भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास पर छापा मारा। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में चैतन्य बघेल से पूछताछ की और फिर उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर ले जाया गया। गिरफ्तारी के वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और ईडी की गाड़ियों को घेरने की कोशिश की।



रायपुर कोर्ट में पेशी, रिमांड पर भेजे गए चैतन्य

रायपुर पहुंचने के बाद ईडी ने चैतन्य को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 5 दिन की ईडी हिरासत मंजूर की। इसके बाद ईडी की टीम चैतन्य को लेकर रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी कार्यालय पहुंची।



ये खबर भी पढ़ें... चैतन्य बघेल हिरासत में... कांग्रेस विधायकों ने सदन में मचाया हंगामा



राजनीतिक हलचल तेज,कांग्रेस ने जताया विरोध

चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त नाराजगी देखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, और अन्य कांग्रेसी विधायक रायपुर कोर्ट पहुंचे। इसके बाद सभी नेता ईडी कार्यालय पहुंचे जहां पहले से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी। कई कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया और जमकर नारेबाजी की।



विधानसभा में कांग्रेस का वॉकआउट



ये खबर भी पढ़ें... चैतन्य बघेल के ठिकानों से ED को पता चला किन बड़े नामों तक पहुंचा पैसा



  • गिरफ्तारी:
    शराब घोटाले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया।
  • कोर्ट में पेशी:
    चैतन्य को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ कोर्ट ने 5 दिन की ईडी रिमांड मंजूर की।
  • कांग्रेस का विरोध:
    गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
  • विधानसभा से वॉकआउट:
    कांग्रेस विधायकों ने कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ विधानसभा से वॉकआउट किया।
  • ईडी की पूछताछ जारी:
    चैतन्य से रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी कार्यालय में शराब घोटाले को लेकर पूछताछ की जा रही है।


ये खबर भी पढ़ें... पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED रेड... पंजाब तक सियासी हलचल तेज



ईडी की जांच में नया मोड़

शराब घोटाले से जुड़ी इस कार्रवाई को ईडी की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य बघेल से पूछताछ के जरिए ईडी इस घोटाले की आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क की कड़ियाँ खंगालने की तैयारी में है।



यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ की राजनीति और सत्ता के गलियारों में नई हलचल का संकेत देती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में ईडी की कार्रवाई और कौन-कौन से नामों को घेरे में लेती है, और कांग्रेस इसका किस तरह से मुकाबला करती है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



भूपेश के घर ईडी की रेडचैतन्य बघेल गिरफ्तार | चैतन्य बघेल ईडी रिमांड पर | भूपेश के घर ईडी की रेड | Chaitanya Baghel arrested | Chaitanya Baghel ED remand | ED raid Bhupesh baghel house | ED Arrested Chaitanya Baghel भूपेश के घर ईडी की रेड former CM Bhupesh Baghel



Tags:
  • Bhupesh Baghel
  • चैतन्य बघेल गिरफ्तार
  • चैतन्य बघेल ईडी रिमांड पर
  • भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल
  • Chaitanya Baghel arrested
  • Chaitanya Baghel ED remand
  • ED raid Bhupesh baghel house
  • ED Arrested Chaitanya Baghel