फिरोजाबाद में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, तीन की मौत , 40 लोग घायल

Ravi Singh | Jun 08, 2024, 20:53 IST
Share
Chhattisgarh
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह पलट गई थी। दुर्घटना में तीन की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

अरुण तिवारी / Raipur: छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway in Firozabad ) पर शनिवार सुबह पलट गई थी। दुर्घटना ( Accident )में तीन की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली से ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए उत्तरप्रदेश सरकार से समन्वय करने विधायक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लखनऊ भेजी है। टीम में अन्य विधायकों समेत आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं।

घायलों के साथ सरकार

सीएम ने द सूत्र से कहा कि छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए श्रद्धालुओं का शिकोहाबाद और जिला अस्पताल सैफई में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल और आईएएस श्रुति सिंह को वहां घायलों का हालचाल जानने और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करने मैंने वहां भेज दिया है। घायलों के साथ हमारी सरकार खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

सरकार कराएगी इलाज

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से इस मामले पर नजर रखे हुए है। खुद सीएम इसको देख रहे हैं। सरकार इन श्रद्धालुओं और उनके परिवार के साथ है। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सरकार करा रही है। चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया कि छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की जानकारी से मन व्यथित है। बड़ी संख्या में यात्री घायल भी हुए हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़
  • Accident
  • दुर्घटना
  • फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे
  • Agra-Lucknow Expressway in Firozabad
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी