एकेएस इन्फॉटेक बिल्डर पर चला रेरा का डंडा, 75 लाख रुपए जमा करने के आदेश
Arun Tiwari | Sept 23, 2024, 19:55 IST
Chhattisgarh AKS Infotech Builder RERA Action the sootr
बिल्डर ने अपने प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए ब्रोशर में स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस बनाने का वादा किया था, लेकिन उसने यह सुविधाएं रहवासियों को नहीं दीं।
रायपुर. : छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण यानी रेरा ने एकेएस इन्फॉटेक बिल्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। रेरा ने दुर्ग जिले के पाहंदा गांव में बनाई एकेएस स्मार्ट सिटी के रहवासियों और आवंटियों के पक्ष में फैसला लेते हुए को 75 लाख 26 हजार रुपए जमा करने का आदेश दिया है।
बिल्डर ने अपने प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए ब्रोशर में स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस बनाने का वादा किया था, लेकिन उसने यह सुविधाएं रहवासियों को नहीं दीं। लोगों ने इसकी शिकायत रेरा से की। रेरा ने रहवासियों की सोसायटी के पक्ष में स्वीमिंग पूल की लागत 25 लाख 17 हजार 400 रूपये और क्लब हाउस की लागत 50 लाख 09 हजार रुपए यानी कुल 75 लाख 26 हजार 400 रूपये 45 दिन के भीतर फिक्स डिपॉजिट करने का आदेश दिया।
अनिता देवी,स्वाति केसरी और शशिकांत भुआल समेत सभी एकेएस स्मार्ट सिटी के रहवासियों ने रेरा के सामने अधिनियम की धारा 31 के अंतर्गत मई 2024 में शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने एकेएस स्मार्ट सिटी में साल 2019 में प्लॉट खरीदा था।
बिल्डर ने मूलभूत सुविधाओं समेत स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस बनाकर देने का वादा किया था। बिल्डर ने प्रोजेक्ट में विकास कार्य करते हुए अनुविभागीय अधिकारी पाटन से दिनांक 07.08.2020 को पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया लेकिन ब्रोशर के अनुसार कॉलोनी में स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस नहीं बनाया गया है।
रेरा ने इस शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए चार माह के भीतर सुनवाई कर आदेश पारित कर दिया। जिसमें रहवासी सोसायटी के पक्ष में कुल 75,26,400 रूपये जमा करने के लिए बिल्डर को निर्देशित किया गया है। रेरा अब तक कुल 2370 प्रकरणों का निराकरण कर चुका है।
रेरा के अध्यक्ष संजय शुक्ला और सदस्य धनंजय देवांगन हर सप्ताह सोमवार बुधवार और शुक्रवार को शिकायतों के संबंध में सुनवाई करते हैं। रेरा ने अपील की है कि आम नागरिकों को कोई भी भूमि या घर रेरा रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट में ही खरीदना चाहिए जिससे की उनके हितों की रक्षा हो सके।
घर या प्लॉट खरीदने से पहले केताओं को रेरा की वेबसाइट https://rera.cgstate.gov.in/ को देखकर प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल करनी चाहिए।
बिल्डर ने अपने प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए ब्रोशर में स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस बनाने का वादा किया था, लेकिन उसने यह सुविधाएं रहवासियों को नहीं दीं। लोगों ने इसकी शिकायत रेरा से की। रेरा ने रहवासियों की सोसायटी के पक्ष में स्वीमिंग पूल की लागत 25 लाख 17 हजार 400 रूपये और क्लब हाउस की लागत 50 लाख 09 हजार रुपए यानी कुल 75 लाख 26 हजार 400 रूपये 45 दिन के भीतर फिक्स डिपॉजिट करने का आदेश दिया।
इन लोगों ने की शिकायत
बिल्डर ने मूलभूत सुविधाओं समेत स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस बनाकर देने का वादा किया था। बिल्डर ने प्रोजेक्ट में विकास कार्य करते हुए अनुविभागीय अधिकारी पाटन से दिनांक 07.08.2020 को पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया लेकिन ब्रोशर के अनुसार कॉलोनी में स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस नहीं बनाया गया है।
रेरा ने चार महीने में सुनाया फैसला
रेरा के अध्यक्ष संजय शुक्ला और सदस्य धनंजय देवांगन हर सप्ताह सोमवार बुधवार और शुक्रवार को शिकायतों के संबंध में सुनवाई करते हैं। रेरा ने अपील की है कि आम नागरिकों को कोई भी भूमि या घर रेरा रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट में ही खरीदना चाहिए जिससे की उनके हितों की रक्षा हो सके।
घर या प्लॉट खरीदने से पहले केताओं को रेरा की वेबसाइट https://rera.cgstate.gov.in/ को देखकर प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल करनी चाहिए।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava