Swami Atmanand School में करंट फैलने से मचा हड़कंप, जानिए शिक्षकों ने कैसे बच्चों को सुरक्षित निकाला
Marut raj | Aug 22, 2024, 14:57 IST
Chhattisgarh Atmanand English Medium School Current Spread News the sootr
अलग-अलग कक्षाओं में सुबह की शिफ्ट में 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल में अचानक करंट फैल गया। शिक्षकों ने आननफानन में सभी बच्चों को स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में करंट फैलने का मामला सामने आया है। स्कूल में मौजूद शिक्षकों की सतर्कता की वजह से कोई जानहानि नहीं हुई। शिक्षकों ने समय रहते बच्चों को स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया। घटना दुर्ग जिले के तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की है।
तितुरडीह के स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर दिन की तरह गुरुवार को भी क्लास चल रही थी। अलग-अलग कक्षाओं में सुबह की शिफ्ट में 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल में अचानक करंट फैल गया। शिक्षकों ने आननफानन में सभी बच्चों को स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला। इस घटना की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करंट फैलने की वजह की जांच की जा रही है।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से स्थापित अंग्रेजी माध्यम स्कूल हैं। स्कूल पूरी तरह से स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से वित्त पोषित हैं। इनमें कक्षा 8 तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके बाद कक्षा 12वीं तक नाममात्र की फीस ली जाती है।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को सफल होने का समान अवसर देना है।
प्राइमरी के 300 से ज्यादा बच्चे थे मौजूद
सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्कूल
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को सफल होने का समान अवसर देना है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari