चोरी करने गए इंजीनियर ने बनाया दंपती का अश्लील वीडियो, वायरल की धमकी देकर मांगे 10 लाख

Deeksha Nandini Mehra | Jun 26, 2024, 14:30 IST
Share
bhilai crime news
bhilai crime news

इंजीनियर चोर ने घर में कुछ ऐसा देखा कि चोरी करने का इरादा छोड़ उसने वीडियो बनाना उचित समझा। इस खबर में पढ़िए छत्तीसगढ़ के चोर इंजिनियर की अजब कहानी...।

दुर्ग जिले के भिलाई नगर से एक अजब- गजब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। यह चोर कोई मामूली चोर नहीं है। यह इंजीनियर चोर है और इसके साथ-साथ ये एक बना ब्लैकमेलर भी है। दरअसल, इंजीनियर युवक बेरोजगारी दूर करने के लिए चोर बना। चोरी करने का मन बनाकर युवक एक घर में घुसा। वहां जाकर उसने कुछ ऐसा देखा कि चोरी करने का इरादा छोड़ उसने वीडियो बनाना उचित समझा। इस खबर में पढ़िए छत्तीसगढ़ के चोर इंजीनियर की अजब कहानी...।

बनाया नया प्लान

इंजीनियर चोर आधी रात को एक मकान में चोरी करने का इरादा करके घुसा। इसी दौरान उसी मकान में पति- पत्नी अपने बेडरूम में निजी पलों में थे। यह देखकर युवक चौंक गया। वह कुछ ठहर गया... उसने सोचा चोरी करने से ज्यादा फायदा वीडियो बनाने में होगा। तभी युवक ने चोरी का इरादा छोड़कर वीडियो बनाने का फैसला किया। वह बैडरूम की खिड़की के बाहर से वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने के बाद वह अपने घर चला गया।Bhilai engineer thief | Pornographic video viral

अलग- अलग नंबर्स से भेजता था पर्सनल वीडियो

शिकायतकर्ता ने बताया कि, उनके वॉट्सऐप पर अलग- अलग नंबर से उनके पर्सनल वीडियो आ रहे हैं। वीडियो भेजने वाला ब्लैकमेल कर रहा है। वह धमकी दे रहा है कि अगर 10 लाख रुपए नहीं नहीं दिए तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

SP जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस के साथ ही SCCU की टीम बनाई। जांच के दौरान जिन नंबर्स से वीडियो आए थे पुलिस ने उन नंबरों को ट्रेस किया और आरोपी विनय साहू तक जा पहुंची। पूछताछ में उसने अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें भेजकर रकम मांगने की बात स्वीकार कर ली।

चोरी के फोन नंबर्स का किया इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि अहिरवारा के वार्ड-2 निवासी विनय कुमार साहू (28) आदतन चोर है। वह एक मकान में चोरी करने घुसा तो पति-पत्नी निजी पलों में लीन थे। दंपत्ति का अश्लील वीडियो | भिलाई का इंजीनियर चोर |

इस दौरान चोर ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और बिना चोरी किए चला गया। आरोपी युवक पहले भी उनके घर में दो बार चोरी कर चुका था। अश्लील वीडियो वायरल की धमकी | दंपत्ति का अश्लील वीडियो |

आरोपी चोर कभी भी वीडियो अपने नंबर नहीं भेजता था। वो सब्जी लेने भीड़ वाली जगहों में जाता था। वहां मौका देखकर लोगों का मोबाइल चोरी कर लेता। इसके बाद उस नंबर से शिकायतकर्ता को वीडियो भेजकर धमकी देता था। आरोपी विनय कुमार साहू इंजीनियरिंग पास है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दंपत्ति का अश्लील वीडियो
  • भिलाई का इंजीनियर चोर
  • अश्लील वीडियो वायरल की धमकी
  • Bhilai engineer thief
  • Pornographic video viral
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती