ओला के बाद अब होंडा की इलेक्ट्रिक गाड़ी में धमाका, घर जला, मोहल्लेवालों ने परिवार को बचाया
Marut raj | Jul 20, 2024, 15:25 IST
Chhattisgarh Bilaspur Ola Honda Electric Bike Battery Explosion News the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इलेक्ट्रिक बाइक में अपने आप आग लगने का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले ओला की गाड़ी में आग लगी थी। ताजा घटना में होंडा वैरियो की इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगी है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इलेक्ट्रिक बाइक में अपने आप आग लगने का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले ओला की गाड़ी में आग लगी थी। ताजा घटना में होंडा वैरियो की इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगी है। आग जोरदार धमाके के साथ लगी। विस्फोट इतना तेज था कि मोहल्ले के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सामान जलकर राख हो गए हैं। बीते 15 दिन में इलेक्ट्रिक बाइक में आग की दूसरी घटना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वर्णिम एरा गीतांजलि सिटी में राकेश प्रसाद मिश्रा मकान नंबर 27 में रहते हैं। बीती रात 11.15 बजे बाइक में आग लगी है। बाइक घर के सामने खड़ी थी, तभी अचानक ब्लास्ट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्लेवालों ने राकेश प्रसाद मिश्रा और उनके बेटे सौरभ, पत्नी और बेटी को तत्काल घर के बाहर निकाला। सभी ने पानी और रेत डालकर आग को बुझाने की कोशिश की। इससे बड़ा हादसा टल गया।
करीब 15 दिन पहले एक इलेक्ट्रिक बाइक में उस वक्त आग लग गई, जब वह उसे OLA के शो रूम लेकर गए थे। बताया जाता है कि बाइक शोरूम के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक जलकर राख हो गई। बाइक मालिक के अनुसार फुल चार्ज होने के बाद भी थोड़ी दूर चलने पर बैटरी आधी चार्ज दिख रही थी, इसलिए वह बाइक चेक करवाने के लिए शोरूम गए थे। इस दौरान शोरूम में ही बाइक में आग लग गई। बाइक धू-धू कर जलने लगी।
घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी
ओला इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम में लगी थी आग
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari