/sootr/media/media_files/McZRGYUQm1Ch2tVM0jCr.jpg)
BJP- Congress Star Campaigners Success Rate
BJP- Congress Star Campaigners Success Rate : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 10 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। PM मोदी ने तीन चरण के चुनाव में चार रैलियां की और सभी सीटों पर भाजपा जीती। वहीं प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में तीन रैलियां की और एक जगह (कोरबा लोकसभा सीट) पर जीत मिली। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में दो रैलियां की, दोनों जगह कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
मोदी का 100, प्रियंका का 33 और राहुल का शून्य स्ट्राइक रेट
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने छत्तीसगढ़ में धुंआधार प्रचार किया, लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे।
ऐसे में भाजपा नेताओं का स्ट्राइक रेट जहां अच्छा रहा वहीं कांग्रेस नेताओं की परफार्मेंस खराब रही। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ चार रैलियों के जरिए चार लोकसभा सीटों काे कवर किया।
इन सभी सीटों पर भाजपा जीती। इस तरह छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी का स्ट्राइक रेट शत प्रतिशत रहा जबकि राहुल गांधी ने सिर्फ दो रैलियां की और दोनों सीटों पर कांग्रेस हार गई।
ऐसे में छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट शून्य प्रतिशत रहा। जबकि प्रियंका गांधी ने कांकेर, राजनांदगांव और कोरबा में प्रचार किया जिसमें से कोरबा सीट कांग्रेस के खाते में आई। इस तरह प्रियंका गांधी का स्ट्राइक रेट 33 प्रतिशत रहा है।
वहीं अमित शाह ने खैरागढ़, कांकेर, जांजगीर- चांपा और कोरबा में रैलियां की। कोरबा लोकसभा सीट को छोड़कर शेष सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
रोड शो और जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को की। पहले चरण के चुनाव के लिए उन्होंने नक्सल प्रभावित बस्तर में जनसभा को संबोधित किया।
दूसरे चरण में उन्होंने जांजगीर-चांपा, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी और अंबिकापुर में रैली की। दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने सिर्फ दो रैलियां बस्तर और बिलासपुर में की।
पहले चरण में बस्तर और तीसरे चरण में बिलासपुर में सभाएं की। हालांकि, दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
खड़गे का रेट जीरो
कांग्रेस के स्टार प्रचारकाें में शामिल प्रियंका गांधी का स्ट्राइक रेट जहां 33 फीसदी रहा। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्ट्राइक रेट जीरो रहा।
प्रियंका गांधी ने कुल तीन सभाएं कांकेर, राजनांदगांव और काेरबा में कीं। इसमें एक मात्र सीट कोरबा पर ही कांग्रेस को जीत मिली है। दूसरी तरफ, मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिर्फ एक सभा जांजगीर चांपा में की लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पीएम मोदी | मल्लिकार्जुन खड़गे | स्टार प्रचारकों का सक्सेस रेट