जोरदार रहा BJP के स्टार प्रचारकों का स्ट्राइक रेट, कोरबा में कांग्रेस की जीत का श्रेय प्रियंका को

Deeksha Nandini Mehra | Jun 05, 2024, 09:00 IST
Share
स्टार प्रचारक
BJP- Congress Star Campaigners Success Rate

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी और अमित शाह ने जिन लोकसभा सीट पर प्रचार किया, वहां बीजेपी ने जीत दर्ज की। वहीं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिन लोकसभा सीटों पर जनसभाएं कीं, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

BJP- Congress Star Campaigners Success Rate : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 10 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। PM मोदी ने तीन चरण के चुनाव में चार रैलियां की और सभी सीटों पर भाजपा जीती। वहीं प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में तीन रैलियां की और एक जगह (कोरबा लोकसभा सीट) पर जीत मिली। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में दो रैलियां की, दोनों जगह कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

मोदी का 100, प्रियंका का 33 और राहुल का शून्य स्ट्राइक रेट

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने छत्तीसगढ़ में धुंआधार प्रचार किया, लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे।

ऐसे में भाजपा नेताओं का स्ट्राइक रेट जहां अच्छा रहा वहीं कांग्रेस नेताओं की परफार्मेंस खराब रही। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ चार रैलियों के जरिए चार लोकसभा सीटों काे कवर किया।

इन सभी सीटों पर भाजपा जीती। इस तरह छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी का स्ट्राइक रेट शत प्रतिशत रहा जबकि राहुल गांधी ने सिर्फ दो रैलियां की और दोनों सीटों पर कांग्रेस हार गई।

ऐसे में छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट शून्य प्रतिशत रहा। जबकि प्रियंका गांधी ने कांकेर, राजनांदगांव और कोरबा में प्रचार किया जिसमें से कोरबा सीट कांग्रेस के खाते में आई। इस तरह प्रियंका गांधी का स्ट्राइक रेट 33 प्रतिशत रहा है।

वहीं अमित शाह ने खैरागढ़, कांकेर, जांजगीर- चांपा और कोरबा में रैलियां की। कोरबा लोकसभा सीट को छोड़कर शेष सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

ये खबर पढ़िए ...CG lok sabha election result 2024 : कोरबा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 43 हजार 283 वोट से जीतीं

रोड शो और जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को की। पहले चरण के चुनाव के लिए उन्होंने नक्सल प्रभावित बस्तर में जनसभा को संबोधित किया।

दूसरे चरण में उन्होंने जांजगीर-चांपा, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी और अंबिकापुर में रैली की। दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने सिर्फ दो रैलियां बस्तर और बिलासपुर में की।

पहले चरण में बस्तर और तीसरे चरण में बिलासपुर में सभाएं की। हालांकि, दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर पढ़िए ...CG loksabha election result 2024 : जांजगीर चांपा से BJP की कमलेश जांगड़े 60 हजार वोट से जीतीं

खड़गे का रेट जीरो

कांग्रेस के स्टार प्रचारकाें में शामिल प्रियंका गांधी का स्ट्राइक रेट जहां 33 फीसदी रहा। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्ट्राइक रेट जीरो रहा।

प्रियंका गांधी ने कुल तीन सभाएं कांकेर, राजनांदगांव और काेरबा में कीं। इसमें एक मात्र सीट कोरबा पर ही कांग्रेस को जीत मिली है। दूसरी तरफ, मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिर्फ एक सभा जांजगीर चांपा में की लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पीएम मोदी | मल्लिकार्जुन खड़गे | स्टार प्रचारकों का सक्सेस रेट

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • अमित शाह
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • BJP- Congress Star Campaigners
  • स्टार प्रचारकों का सक्सेस रेट
  • स्टार प्रचारकों का स्ट्राइक रेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती