अफसरों ने काम न किया तो उल्टा लटका देंगे, बीजेपी विधायक ने क्यों दी धमकी, देखें वीडियो
Marut raj | Jul 10, 2024, 16:42 IST
Chhattisgarh BJP MLA Indrakumar Sahu viral video द सूत्र
बीजेपी विधायक का कहना है कि कार्यकर्ता अधिकारियों के पास जाएं तो बाकायदा अपना परिचय दें। इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुनते हैं तो जरूरत पड़ने पर उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।
रायपुर. बीजेपी विधायक के एक वीडियो ने नौकरशाही में खलबली मच दी है। वीडियो में विधायक अफसरों को उल्टा लटकाने की बात कहते सुने जा सकते हैं। उन्होंने अफसरों के बारे में इतना तल्ख बयान क्यों दिया, आइए आपको बताते हैं पूरा मामला ।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो है बीजेपी विधायक इंद्रकुमार साहू का। यह वीडियो 7 जुलाई यानी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दिन का बताया जा रहा है। इस दिन एमएलए साहू अभनपुर स्थित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
अपने भाषण में साहू कह रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी अधिकारी के पास जाते हैं तो अपना परिचय नहीं देते हैं। इसके बाद काम नहीं होने पर वापस लौट आते हैं। अगली बार जब कार्यकर्ता अधिकारियों के पास जाएं तो बाकायदा अपना परिचय दें। इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुनते हैं तो जरूरत पड़ने पर उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।
देखें वीडियो...
रथ यात्रा के दिन का वीडियो
कार्यकर्ता अपना परिचय दें, फिर भी काम न हो तो....
देखें वीडियो...
छत्तीसगढ़: अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ी में अधिकारियों को दी धमकी।#Chhattisgarh #CGNews #IndrakumarSahu #ViralNews #ViralVideo @BJP4CGState @BJP4India @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/s8K6vuoFKG
— TheSootr (@TheSootr) July 10, 2024
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA