1.72 लाख करोड़ का बजट, जानिए सरकार के पास पैसा कहां से आएगा और कहां खर्च होगा

Rajesh Lahoti | Feb 24, 2026, 16:29 IST
chhattisgarh-budget-2026-27-revenue-expenditure-overview
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया, जिसका कुल आकार 1.72 लाख करोड़ रुपए है, जो पिछले साल से लगभग 4.2% ज्यादा है। बजट की मुख्य आय स्रोत राज्य की अपनी कमाई, केंद्र सरकार से मिलने वाला पैसा और ऋण हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है। इस बार सरकार ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है, जो पिछले साल से लगभग 4.2% ज्यादा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने बताया कि पैसा कहां से आएगा और कहां खर्च किया जाएगा। सरकार को कुल मिलाकर लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे। यह पैसा अलग-अलग स्रोतों से आएगा।

1. राज्य की अपनी कमाई सबसे ज़्यादा-सरकार की कुल आय में सबसे बड़ा हिस्सा राज्य की अपनी कमाई का है।

• राज्य की अनुमानित आय-77,358 करोड़ रुपए • इसमें शामिल हैं: • टैक्स से मिलने वाला पैसा (जैसे VAT, स्टांप, शराब टैक्स आदि) • गैर-टैक्स आय (फीस, रॉयल्टी आदि) यानी सरकार का सबसे बड़ा सहारा अपनी कमाई ही है। ये खबर भी पढ़ें... CG Budget 2026: बच्चियों को मिलेंगे डेढ़-लाख रूपए, किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, अबूझमाड़-जगरगुंडा बनेंगे एजुकेशन हब

2. पेंशन सुधार से बड़ी कमाई-सरकार ने पेंशन सिस्टम में डिजिटल सुधार किए हैं।

• इससे आने वाले वर्षों में 10,000 करोड़ रूपए से ज्यादा मिलने का अनुमान है। • यह राशि मध्य प्रदेश से मिलने वाली पेंशन देनदारी समायोजन से आएगी। यह बजट की एक बड़ी वित्तीय उपलब्धि मानी जा रही है।

3. केंद्र सरकार से पैसा-राज्य को केंद्र सरकार से भी बड़ी राशि मिलेगी।

इसमें शामिल है: • केंद्रीय करों में हिस्सेदारी • विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) • अलग-अलग योजनाओं के लिए अनुदान केंद्र से मिलने वाला पैसा बजट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये खबर भी पढ़ें... CG Budget Session: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया छत्तीसगढ़ का ₹1.72 लाख करोड़ का बजट

4. कर्ज लेकर भी चलेगा काम-सरकार बजट की जरूरत पूरी करने के लिए कुछ पैसा ऋण से भी जुटाएगी।

• पूंजीगत प्राप्तियां • सरकारी उधारी इनकी मदद से बड़े विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।

कुल मिलाकर क्या तस्वीर है

सरकार का कहना है कि यह बजट संतुलित और योजनाबद्ध है। • अपनी कमाई से बड़ा हिस्सा आएगा • केंद्र से सहयोग मिलेगा • कुछ पैसा कर्ज से आएगा इसी के आधार पर सरकार विकास योजनाओं को आगे बढ़ाएगी। ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ का बजट सत्र: बच्चियों को मिलेंगे डेढ़-लाख रूपए, किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, डॉक्टरों की होगी बंपर भर्ती

सरकार पैसा कहां खर्च करेगी

सरकार का सबसे ज्यादा खर्च योजनाओं और सरकारी कामकाज पर होगा। • कुल राजस्व खर्च – लगभग 1.45 लाख करोड़ रुपए इसमें शामिल हैं: • वेतन और पेंशन • राशन योजना • किसानों की योजनाएं • महिला योजनाएं • स्वास्थ्य और शिक्षा यानी बजट का सबसे बड़ा हिस्सा सीधे जनता से जुड़ी योजनाओं पर खर्च होगा। ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ बजटसत्र 2026 शुरू, एक साल बाद सदन लौटे कवासी लखमा, विधायकों ने गले लगाकर किया स्वागत

विकास कार्यों पर बड़ा खर्च

सरकार ने विकास कार्यों के लिए भी अलग बजट रखा है, जो 26,500 करोड़ रुपए है. इस राशि से … • सड़कें बनेंगी • पुल बनेंगे • बिजली व्यवस्था सुधरेगी • सिंचाई परियोजनाएं बनेंगी • शहर और गांव विकसित होंगे।

Tags:
  • बजट सत्र
  • छत्तीसगढ़ बजट
  • CG Budget Session
  • छत्तीसगढ़ का बजट सत्र
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी