रायपुर जिले में कोई भी समस्या है तो अब 24 घंटे ऑनलाइन ऐसे दर्ज कराई जा सकती है शिकायत
Marut raj | Jul 22, 2024, 18:05 IST
Chhattisgarh capital Raipur 24 hour online complaint service the sootr
अब जिला प्रशासन के काॅल सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी। हेल्प लाइन नंबर 99 77 222 564, 9977 222 574, 99 77 222 584, 9977 222 594 नागरिक कर सकते हैं संपर्क।
रायपुर. अब जिला प्रशासन के काॅल सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी। समस्याओं का निराकरण भी जल्द से जल्द किए जाने का दावा जिला प्रशासन ने किया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबरी भी जारी किया गया है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कमरा नंबर 4 में जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से काॅल सेंटर में मोबाइल नंबर 99 77 222 564, 99 77 222 574, 99772 22584, 99772 22594 पर काॅल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस काॅल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो काॅल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे। ऐसे होगा शिकायतों का निवारण
दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा
- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक काॅल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।
- काॅल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे काॅल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
- केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।
- प्रकरण का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
- जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक काॅल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फाॅलोअप करेगा।
- समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को काॅल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA