राजधानी में लगी भीषण आग , आंखों के सामने दो मंजिला कैफे हो गया खाक

Marut raj | Sept 05, 2024, 19:40 IST
Share
Chhattisgarh capital Raipur cafe fire the sootr

रविशंकर यूनिवर्सिटी के गेट के पास थाने से कुछ कदम दूर ही दो मंजिला बंक क्लास कैफे है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास कैफे से धुआं निकलता देखा गया। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर तक दिखने लगीं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। आगजनी की इस घटना की चपेट में एक कैफे आ गया। आग इतनी भीषण थी कि दो मंजिला कैफे पूरी तरह खास हो गया। बताया जा रहा है कि किचन में गैस सिलेंडर लीक होने से हादसा हुआ है। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है।

देखते- देखते फैल गई आग

जानकारी के अनुसार रविशंकर यूनिवर्सिटी के गेट के पास थाने से चंद कदम दूर ही दो मंजिला बंक क्लास कैफे है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास कैफे से धुआं निकलता देखा गया। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर तक दिखने लगीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कैफे के अंदर कुछ लोग भी मौजूद थे।

आग फैलते देख दो मंजिला कैफे में चारों तरफ अफरा- तफरी मच गई। स्टाफ ने ग्राहकों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कैफे पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कैफे में ज्यादातर काम वुड फरनिशिंग का था। इसकी वजह से आग और तेजी से भड़कती चली गई।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर कैफै आग
  • raipur cafe fire
  • छत्तीसगढ़ कैफै आग
  • chhattisgarh cafe fire
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari