रायपुर में महिला डॉक्टर के पिटबुल डॉग्स का जानलेवा हमला, एक ने हाथ खाया दूसरे ने पैर
Marut raj | Jul 13, 2024, 18:42 IST
Chhattisgarh capital Raipur doctor pitbull dogs fatal attack on delivery boy द सूत्र
युवक अपनी जान बचाते हुए सड़क के किनारे खड़ी एक कार पर चढ़ गया। कार की हाइट अधिक होने की वजह से पिटबुल ने उस पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन चढ़ नहीं पाए।
रायपुर. राजधानी में डिलीवरी ब्वॉय पर दो पिटबुल डॉग्स ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक डॉक्टर के यहां पार्सल देने आया था। इसी दौरान दोनों पिटबुल डॉग्स ने जानलेवा अटैक कर दिया है। हमले के दौरान एक पिटबुल ने युवक का हाथ काट लिया तो दूसरे ने पैर में काटा। लहूलुहान युवक ने किसी तरह सड़क पर खड़ी कार के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई।
हादसा खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में हुआ। कालीमाता वार्ड के स्थानीय पार्षद अमितेश भारद्वाज का कहना है कि संध्या राव नाम की महिला रहती है, जो पेशे से डॉक्टर है। उन्होंने घर पर 3 डॉग्स पालकर रखे हुए हैं। इसमें दो पिटबुल ब्रीड और एक अन्य ब्रीड का है। शुक्रवार को इनके घर पर वॉलपेपर छोड़ने ऑटो में डिलीवरी ब्वॉय आया था। उसने दरवाजे के अंदर एंट्री की, तभी खुले घूम रहे 2 पिटबूल डॉग्स ने उस पर भौंकते हुए सीधे अटैक कर दिया।
पार्षद भारद्वाज का कहना है कि युवक अपनी जान बचाते हुए सड़क के किनारे खड़ी एक कार पर चढ़ गया। कार की हाइट अधिक होने की वजह से पिटबुल ने उस पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन चढ़ नहीं पाए। युवक के शरीर से इस कदर खून निकला कि वह पूरी कार में फैल गया है। इसे देखकर साफ नजर आ रहा है युवक गंभीर तरीके से घायल हुआ है।
पार्षद का कहना है कि उन्होंने कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर निगम कमिश्नर को शिकायत दी है। इसके अलावा खम्हारडीह थाना में भी आरोपी पिटबुल मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर एक्शन लेने की मांग की गई है।
महिला डॉक्टर ने पाल रखें हैं डॉग्स
कार पर चढ़कर बचाई जान
पार्षद का कहना है कि उन्होंने कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर निगम कमिश्नर को शिकायत दी है। इसके अलावा खम्हारडीह थाना में भी आरोपी पिटबुल मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर एक्शन लेने की मांग की गई है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari