राजधानी रायपुर में हिट एंड रन केस , वारदात कर भाग रहे युवक-युवती को घेराबंदी कर दबोचा
Marut raj | Jul 26, 2024, 14:00 IST
chhattisgarh capital raipur hit and run case the sootr
कार चालक ने पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से लेकर पुरानी बस्ती थाने तक कई लोगों को टक्कर मारी। इससे 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर. राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक युवक को सिद्धार्थ चौक से बूढ़ापारा चौक तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने किसी तरह कार का पीछा कर युवक की जान बचाई। बताया गया है कि कार चालक ने पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से लेकर पुरानी बस्ती थाने तक कई लोगों को टक्कर मारी। इससे 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने तेज रफ्तार कार चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार कार में युवक और युवती सवार थे। स्थानीय लोगों ने जब कार को रोका तो उसमें सवार युवती लोगों के साथ बहस करने लगी। पुलिस ने कार चालक युवक रोहन नाग और साथी महिला को हिरासत में ले लिया है। कार चालक के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल का कहना है कि रोहन नाग ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए कई लोगो को टक्कर मारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के समय कार में युवती भी सवार थी
कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल का कहना है कि रोहन नाग ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए कई लोगो को टक्कर मारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari