BJP बोली-फायरिंग के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन, ढेबर ने कहा, करूंगा केस
Arun Tiwari | Nov 05, 2024, 18:52 IST
Politics News
बीजेपी के के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं।
Raipur : सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग पर सियासत तेज हेा गई है। बीजेपी के के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने सवाल दागा कि हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश को इस सवाल का जवाब दें। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। एजाज ढेबर ने इस बयान पर आपत्ति जताई है। ढेबर ने कहा कि वे बीजेपी नेताओं पर कानूनी केस करेंगे।
महापौर ऐजाज ढेबर ने आरोप लगाया कि एक गोली काण्ड मामले में बीजेपी नेता मुझे टारगेट कर रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आरोपी के साथ मेरा फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया है साथ ही श्रीवास ने लिखा कि यह युवक महापौर का गुर्गा है। ढेबर ने आगे कहा कि मैं कौन सा गैंग चलाता हूं जिसमें वह आरोपी लड़का मेरा गुर्गा हो गया। यह यह बेहद आपत्तिजनक है और मेरी छबि खराब करने के उददेश्य से लिखा गया है इसलिए मैं बीजेपी नेता को कानूनी नोटिस भेजने जा रहा हूं। महापौर एजाज ढेबर ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए चीजों को साम्प्रदायिक रंग दे दिया जाता है। मैं अल्पसंख्यक समुदाय से हूं इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है। हर चुनाव में बीजेपी सॉफ्ट कॉर्नर ढूंढती है।
बीजेपी ने भी ढेबर के बयान पर पलटवार किया है। महापौर एजाज ढेबर द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जाने के सवाल पर गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि महापौर की इस धमकी से सच्चाई नही बदल जाएगी। राज्य में जितनी घटनाएं हो रही हैं, सबमें कांग्रेसी नेता संलिप्त पाए जा रहे हैं। एक विधायक तो अभी भी जेल में है। उन्होंने कहा कि शांतप्रिय छत्तीसगढ़ को कांग्रेस द्वारा प्रायोजित दहशत का गढ़ नही बनने दिया जाएगा। सारी साजिशो का अंत करके रहेंगे।
मैं मुसलमान इसलिए किया जा रहा टारगेट
ढेबर के बयान पर बीजेपी का पलटवार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
By Ashish Bhardwaj
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं
By Sanjay Gupta
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
By Jageshwar prasad
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
By Amresh Kushwaha
उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
By Aman Vaishnav
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड
By Jyoti Mahender Bhardwaj