छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों का फैला जाल , तीन साल में 37 नई कंपनियों ने लगाया 65 करोड़ का चूना

Arun Tiwari | Jul 19, 2024, 16:50 IST
Share
the sootr
the sootr

पिछले तीन साल में यानी साल 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ में 37 नई चिटफंड कंपनियों ने अपने पैर पसारे हैं। तीन सालों में इन 37 कंपनियों ने 11 हजार 315 लोगों को चूना लगा दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। पिछले तीन साल में ही 37 नई कंपनियों ने यहां पर अपने पैर पसार लिए हैं। ये कंपनियां लोगों की खून पसीने की कमाई हड़प रही हैं। इन कंपनियों ने पिछले तीन साल में 11 हजार लोगों को 65 करोड़ का चूना लगाया है। ये मामले सिर्फ तीन साल के हैं।

अब तक तो ये आंकड़ा 700 करोड़ से उपर जा चुका है। तीन साल में 11 हजार लोगों की ठगी करने वाली इन कंपनियों के एक भी कर्ता धर्ता को सजा नहीं मिली है। आइए आपको बताते हैं किस तरह से चिटफंड करने वाली कंपनियां लोगों से चीटिंग कर रही हैं।

कानून के हाथों से लंबे चिटफंड के हाथ !

कहा जाता है कि कानून के हाथ बहुत लंबे हैं और उनसे कोई अपराधी नहीं बच सकता। लेकिन छत्तीसगढ़ में शायद कानून के हाथों से ज्यादा लंबे चिटफंड की कंपनियों के हाथ हैं। जो कानून के सामने लोगों की जेब से पैसे निकाल रही हैं। द सूत्र ने इन चिटफंड कंपनियों के मायाजाल की पड़ताल की तो पीड़ितों की ठगी की कहानी सामने आ गई। द सूत्र ने पिछले तीन साल के मामलों की पड़ताल की।

3 साल में 65 करोड़ की ठगी

पिछले तीन साल में यानी साल 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ में 37 नई चिटफंड कंपनियों ने अपने पैर पसारे हैं। इन कंपनियों ने देखते देखते ही लोगों को अपने जाल में फंसा लिया और सरकार,प्रशासन और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। तीन सालों में इन 37 कंपनियों ने 11 हजार 315 लोगों को चूना लगा दिया। थोड़ा सा लालच देकर इन कंपनियों ने इन लोगों के 65 करोड़ 64 लाख 13 हजार 773 रुपए ठग लिए। लोग जब परेशान हुए तो इन कंपनियों के खिलाफ 44 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से एक पर भी दोष सिद्ध नहीं हुआ है। यानी इनमें से किसी से न तो वसूली हो पाई और न ही कोई जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा।

चिटफंड की अब तक की स्थिति
ये तो महज तीन साल की कहानी थी लेकिन द सूत्र ने अब तक के प्रकरणों में पुलिस की कार्रवाई की पड़ताल भी की।
_ अब तक 286 प्रकरणों में 96 चिटफंड कंपनियों की 677 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के लिए चिन्हित की गई है।
_ 101 प्रकरणों में कुर्की के अंतिम आदेश की कार्यवाही की गई।
_ 185 मामलों में कुर्की की कार्यवाही लंबित है।
_ अब तक 68 प्रकरणों में पुलिस 700 करोड़ में से महज 98 करोड़ रुपए ही वसूल कर पाई है।
_ इनमें 73 हजार लोगों को 44 करोड़ रुपए ही लौटाए गए हैं।

कुर्की करने में क्यों हो रही ढिलाई
यहां पर सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही में इतनी ढिलाई क्यों हो रही है। वे 185 कौन सी कंपनियां हैं जिनके मामले सालों से लंबित पड़े हैं। इस बारे में गृह मंत्री विजय शर्मा का कहना है कि यह न्यायालयीन कार्यवाही है और इसमें समय तो लगता है। यहां पर एक और सवाल सबके सामने है कि कब तक लोग इन चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसते रहेंगे और कब तक ये चिटफंड कंपनियां लोगों के जेब से पैसे निकालती रहेंगी।

Tags:
  • Chhattisgarh Chitfund Company News
  • छत्तीसगढ़ चिटफंड कंपनी जाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज