/sootr/media/media_files/SA8CtPJ68yrxr2G5fg7u.jpg)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उद्योग संघ के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीएम साय जय स्वर्वेद कथा में शामिल होंगे। साथ ही राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
सीएम साय आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे सीएम विष्णुदेव साय पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे। वहां वे जय स्वर्वेद कथा में शामिल होंगे।12:30 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री साय पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम से सीएम निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
आज उद्योग संघ की बैठक
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि के कारण राज्य के स्टील उद्योगों ने अपना उत्पादन बंद कर दिया है। इससे सरकार को रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सुनेंगे समस्या
भाजपा सहयोग केंद्र में आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बैठेंगे। इस दौरान मंत्री जायसवाल कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। बता दें कि भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र 9 जुलाई से बंद था जो 2 अगस्त से फिर शुरू होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री। Chhattisgarh Chief Minister। सीएम विष्णुदेव साय। उद्योग संघ बैठक। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन। जय स्वर्वेद कथा। बिजली दर वृद्धि। स्टील उद्योग। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल। भाजपा सहयोग केंद्र। CM Vishnu Deo Sai। Industry Association meeting। Industry Minister Lakhan Lal Devangan। Jai Swarved Katha। Electricity rate hike। Steel industry। Health Minister Shyambihari Jaiswal। BJP support center