कोयला घोटाला केस में EOW ने जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी के बड़े भाई को किया गिरफ्तार

Marut raj | Aug 30, 2024, 22:06 IST
Share
Chhattisgarh coal scam case EOW Suryakant Tiwari elder brother arrested the sootr
Chhattisgarh coal scam case EOW Suryakant Tiwari elder brother arrested the sootr

महासमुंद में रहने वाला रजनीकांत अवैध कोल लेवी केस का आरोपी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कोल स्कैम केस में रायपुर की जेल में बंद आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में EOW ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया रजनीकांत तिवारी जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी का बड़ा भाई है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन यानी 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार महासमुंद में रहने वाला रजनीकांत अवैध कोल लेवी केस का आरोपी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके आगरा में होने का पता चला था। वहां उसको नोटिस भेजकर बुलाया गया। ब्यूरो मुख्यालय पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

कल होगी जमानत पर सुनवाई

कोल स्कैम केस में रायपुर की जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर बिश्नोई और कस्टम मिलिंग घोटाले में जेल में बंद मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी ने जमानत आवेदन लगाया है। ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष 31 अगस्त को अपना पक्ष रखेंगे।

कई बड़े नाम हैं कोल स्कैम केस में

कोल स्कैम केस में सरगना सूर्यकांत तिवारी को पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया का संरक्षण प्राप्त था। ईडी की रेड में पहले आईएएस समीर बिश्नोई फिर कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपियों से पूछताछ के बाद कोल व्यापारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। इनके साथ ही IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया था।

जेल में बंद हैं कोल स्कैम के ये आरोपी

निलंबित आईएएस रानू साहू और समीर बिश्नोई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्य चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, संदीप नायक लक्ष्मीकांत, शिव शंकर नाग, मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन सिंह, निखिल चंद्राकर, परेश कुर्रे, राहुल कुमार, वीरेंद्र जायसवाल, हेमंत जायसवाल और चंद्र प्रकाश जायसवाल जेल में बंद हैं

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामला
  • CG Coal Scam
  • ED investigate CG Coal Scam
  • cg news hindi
  • CG COAL SCAME
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा