छत्तीसगढ़ कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी... इतने तक गया कट ऑफ

Kanak Durga Jha | Jun 22, 2025, 11:07 IST
Share
Chhattisgarh College Merit List released Cut off reached this much
Chhattisgarh College Merit List released Cut off reached this much

Chhattisgarh College Merit List released : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए नियमों के तहत ऑटोनॉमस कॉलेज इस बार अपने स्तर पर एप्लिकेशन मंगा सकते हैं और मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकते हैं। इस निर्देश के बाद पहली दफा छत्तीसगढ़ कॉलेज ने रविवि से पहले ही अपनी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का अपडेट... गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

आर्ट्स का कट ऑफ 79.8%, कॉमर्स का कट ऑफ 87% और साइंस का कटऑफ 86% रहा। इसके अलावा साइंस कॉलेज और डिग्री गर्ल्स कॉलेज ये दाे भी ऑटोनॉमस कॉलेज हैं। दोनों कॉलेजों मे एडमिशन के लिए एप्लिकेशन लिए जा रहे हैं। साइंस कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन 934 सीटों पर मेरिट लिस्ट 24 जून तक जारी भी कर देगा।

कॉलेज को उपलब्ध सीटों के लिहाज से 6 गुना अधिक आवेदन मिले हैं। IGKV से एफिलिएटेड कॉलेज ऑफ फूड टेक्नोलॉजी और दाऊ श्री वासुेदव चंद्राकर कामधेनु विवि के तहत बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी के लिए भी पंजीयन प्रारंभ हो चुका है।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में... पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक

साइंस कॉलेज में 934 सीटों के लिए 5893 आवेदन

शासकीय नागार्जुन पोस्ट ग्रेजुएट साइंस कॉलेज में इस साल 934 सीटों पर दाखिले के लिए 5893 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यह जानकारी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. एस.के. जायसवाल ने दी। सीटें 12वीं की मेरिट के आधार पर तय की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ की हीरोइन से ट्रेन में लूटपाट की कोशिश, हमला भी किया

सबसे ज्यादा आवेदन B.SC. बायो के लिए

बीएससी फर्स्ट ईयर (बायोलॉजी) में 125 सीटों के लिए सबसे अधिक 2062 आवेदन आए हैं। वहीं बीएससी मैथ्स में 125 सीटों पर 1538 आवेदक हैं। बीसीए में 60 सीटों पर 570 और बीएससी कम्प्यूटर साइंस में 50 सीटों पर 464 आवेदन आए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट का मामला... गुजरात से पकड़े गए आरोपी

छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर | chhattisgarh college | Chhattisgarh College Admission | Chhattisgarh College - University Seats | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • cg news update
  • छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर
  • chhattisgarh college
  • cg news today
  • Chhattisgarh College Admission
  • Chhattisgarh College - University Seats
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google