पायलट का आरोप - बीजेपी सरकार कांग्रेस को खत्म करना चाहती है , न्याय-यात्रा का समापन

Marut raj | Oct 02, 2024, 21:00 IST
Share
Chhattisgarh Congress Nyay Yatra concludes Sachin Pilot BJP allegations the sootr
Chhattisgarh Congress Nyay Yatra concludes Sachin Pilot BJP allegations the sootr

Chhattisgarh Congress Nyay Yatra : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के समापन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि BJP सरकार कांग्रेस को खत्म करना चाहती है।

Chhattisgarh Congress Nyay Yatra : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से निकाली गई न्याय यात्रा का बुधवार 2 अक्टूबर को समापन हो गया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज गिरौदपुरी से 125 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए रायपुर आए। राजधानी में न्याय यात्रा के समापन पर आमसभा का अयोजन किया गया।

कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार की नींद हराम कर देगी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के समापन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि BJP सरकार कांग्रेस को खत्म करना चाहती है।

यह सब दिल्ली के इशारे से हो रहा है। उन्होंने कहा कि साय सरकार हमारी गांधी वाली सोच कोकमजोर न समझे।

पायलट ने छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुनेगी तो कांग्रेस एक और संग्राम छेड़ेगी।

प्रदेश में कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार की नींद हराम कर देगी। पायलट ने कहा कि बैज की यात्रा से पूरी पार्टी में एक नई ऊर्जा आई है।

छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाना चाहती है बीजेपी

न्याय यात्रा के समापन पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाना चाहती है। हमारी माताएं बहनें शाम 6 बजे के बाद घर से नहीं निकल सकतीं।

उन्होंने कहा कि इस न्याय यात्रा का मकसद छत्तीसगढ़ की हक की लड़ाई लड़ना है। प्रदेश में निर्दोष आदिवासियों को मारा जा रहा है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।

विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया

न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 9 महीने में ही विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया।

छत्तीसगढ़ में कोई गांव, कोई इलाका नहीं बचा जहां क्राइम न हुए हों। महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है, लेकिन FIR तक नहीं हो रही है। राज्य में BJP के व्यापारियों से लूट हो रही है।

Tags:
  • Bhupesh Baghel
  • Chhattisgarh Congress
  • बीजेपी सरकार
  • PCC Chief Deepak Baij
  • Congress leader Sachin Pilot
  • Chhattisgarh PCC Chief Deepak Baij
  • कांग्रेस न्याय यात्रा
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस न्याय यात्रा
  • Chhattisgarh Congress Nyay Yatra
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप